25 साल बाद सुलझा सोन नदी विवाद, बिहार-झारखंड में समझौता !

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 31 अगस्त 2026, 10:56 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
25 साल बाद सुलझा सोन नदी विवाद, बिहार-झारखंड में समझौता !
Photo: UB India News Archive

बिहार और झारखंड के बीच 2 सालों से चला आ रहा सोन नदी विवाद आज सुलझ जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में वह केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में शामिल होंगे।

साथ ही दिल्ली में सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर बिहार और झारखंड के बीच समझौता हो सकता है। बिहार सीएम सम्राट चौधरी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के पानी को लेकर विवाद तब से चला आ रहा है, जब बिहार का बंटवारा हुआ था और झारखंड के रूप में नए राज्य का गठन हुआ था। अब दोनों राज्य एक फॉर्मूले पर पहुंच गए हैं।

समझौते का सिंचाई, क्षेत्रीय विकास पर असर पड़ेगा सोन नदी गंगा की एक प्रमुख दक्षिणी सहायक नदी है और पूर्वी भारत के कृषि क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह समझौता सोन नहर प्रणाली से जुड़ी सिंचाई योजनाओं को स्थिर आधार देगा।

खासकर भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, पटना, गया और अरवल जैसे जिलों में सिंचाई व्यवस्था को इससे लाभ मिलने की उम्मीद है।

सोन नदी से जुड़े जल-वितरण का मुद्दा केवल दो राज्यों के बीच संसाधन बंटवारे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नदी-घाटी प्रबंधन, कृषि उत्पादन और अंतर-राज्यीय सहयोग का भी उदाहरण है।

सम्राट के दिल्ली दौरे पर RJD ने उठाए सवाल

इधर, सीएम सम्राट के दिल्ली दौरे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल ने सवाल उठाया है। RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा, ‘मुख्यमंत्री लगातार दिल्ली जा रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं, लेकिन इससे बिहार को क्या फायदा होगा, यह सरकार और मुख्यमंत्री को बताना चाहिए।’

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर भाई वीरेंद्र ने कहा, ‘मुख्यमंत्री लगातार दिल्ली जा रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। दिल्ली जाना, अपने आकांओं से मिलना, हर मुख्यमंत्री का काम है।'

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होगी उच्चस्तरीय बैठक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आज के दिल्ली दौरे का सबसे प्रमुख एजेंडा केंद्रीय गृह मंत्रालय में होने वाली बैठक है।

गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण बैठक 'कर्तव्य भवन' में आयोजित की गई है। इस बैठक में केंद्रीय स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ सम्राट चौधरी भी शामिल होंगे।

बैठक में सुरक्षा, प्रशासनिक समन्वय और राज्य के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर गहन मंथन किए जाने की संभावना है।

बाढ़ के खतरे के बीच केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मुलाकात गृह मंत्री की बैठक के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शाम 4:00 बजे 'सदन भवन' पहुंचेंगे। जहां उनकी मुलाकात केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से तय की गई है।

बिहार में वर्तमान समय में बाढ़ का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इस परिस्थिति को देखते हुए यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है।

बातचीत के दौरान बिहार के जल संसाधन, नदियों के जल प्रबंधन, बाढ़ नियंत्रण और इससे जुड़े अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर विस्तार से चर्चा होगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….
खास खबर

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस बीच अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों का समर्थन किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से छात्रों से मिलने की अपील की है. उन्होंने कहा कि […]

UB India News17 अग॰
JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी, CM आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा
खास खबर

JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी, CM आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन गुरुवार को 20वें दिन भी जारी है। आंदोलनकारी छात्र अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं। कई छात्र भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं। लंबे समय से भूख हड़ताल के कारण कुछ छात्रों […]

UB India News13 अग॰
झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..
खास खबर

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई है। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे, जहां उन्हें डिटेन करने के लिए पुलिस पहुंची। जिसके बाद कुछ कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए, कुछ पुलिस वैन के आगे बैठ गए। पुलिस लगातार उन्हें उठाने की कोशिश में हैै, इस दौरान झड़प हुई है। […]

UB India News11 अग॰
प्रोटेस्ट के 17वें दिन रांची में छात्रों की हुंकार , विधानसभा के पास पहुंचे छात्र,  पुलिस ने किया लाठीचार्ज……………
झारखण्ड

प्रोटेस्ट के 17वें दिन रांची में छात्रों की हुंकार , विधानसभा के पास पहुंचे छात्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज……………

झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों की हुंकार देखने को मिल रही है. हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारी छात्र विधानसभा की तरफ बढ़ रहे हैं. जहां तक नजर जा रही है, प्रदर्शनकारियों का हुजूम देखने को मिल रहा है. सड़कों पर नारों की गूंज है. प्रोटेस्टर्स के हाथों में पोस्टर लहरा रहे हैं, जिसमें उनकी […]

UB India News10 अग॰
झारखंड का छात्र आंदोलन: सवाल सिर्फ परीक्षा का नहीं, युवाओं के भविष्य और व्यवस्था पर भरोसे का है………….
शिक्षा

झारखंड का छात्र आंदोलन: सवाल सिर्फ परीक्षा का नहीं, युवाओं के भविष्य और व्यवस्था पर भरोसे का है………….

रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के आंदोलन का रविवार को 16वां दिन है. इस बीच सरकार और छात्रों के बीच रविवार को छठे दौर की बातचीत भी हो रही है. सरकार के मंत्रियों ने आंदोलनकारी छात्रों से वीडियो कॉल पर भी बात की है. बताया जा रहा है कि […]

UB India News9 अग॰
रांची में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला………………
अपराध

रांची में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला………………

झारखंड की राजधानी रांची से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां अज्ञात शरारती तत्वों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दफ्तर को निशाना बनाने का प्रयास किया। चुटिया थाना क्षेत्र स्थित आरएसएस कार्यालय परिसर में देर रात करीब साढ़े बारह बजे दो संदिग्ध बोतलें फेंकी गईं, जिन्हें पेट्रोल बम बताया जा रहा है। […]

UB India News17 जून
ED का झारखंड और बंगाल में 42 जगहों पर रेड, थैलों में भर-भर कर मिले नोट और ज्‍वेलरी..
अपराध

ED का झारखंड और बंगाल में 42 जगहों पर रेड, थैलों में भर-भर कर मिले नोट और ज्‍वेलरी..

ED ने शुक्रवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। झारखंड में करीब 18 जगहों पर कोयला चोरी और तस्करी से जुड़े मामले में तलाशी ली जा रही है, जिनमें अनिल गोयल, संजय उद्योग, एल.बी. सिंह और […]

UB India News21 नव॰
शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज,शवयात्रा में उमड़ा जनसैलाब
खास खबर

शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज,शवयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज, 5 अगस्त 2025 को उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़ जिला) में दोपहर 12 बजे होगा. 81 वर्षीय शिबू का सोमवार सुबह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वह किडनी की […]

UB India News5 अग॰
18 कांवरियों की दर्दनाक मौत, झारखंड के देवघर में बड़ा हादसा, राहत कार्य में जुटा प्रशासन
खास खबर

18 कांवरियों की दर्दनाक मौत, झारखंड के देवघर में बड़ा हादसा, राहत कार्य में जुटा प्रशासन

झारखंड में श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम में चल रही कांवर यात्रा के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। देवघर-बासुकीनाथ मुख्य पथ पर स्थित जमुनिया चौक के पास कांवड़ियों से भरी एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। देवघर में बड़ा हादसा जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कम से […]

UB India News29 जुल॰