भारत की पहली वंदे भारत मेट्रो को आज हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी; तमाम आधुनिक सुविधाओं से है सुसज्जित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। यहां वह टेली कान्फ्रेंसिंग के जरिये देश की पहली वंदे भारत मेट्रो काे हरी झंडी दिखाएंगे। यह गुजरात के अहमदाबाद और भुज के बीच चलेगी। इस मेट्रो को दिल्ली और मुंबई सहित देश के बड़े शहरों में चलने वाली मेट्रो ट्रेनों की तरह ही […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 16 सितंबर 2024, 05:59 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत की पहली वंदे भारत मेट्रो को आज हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी; तमाम आधुनिक सुविधाओं से है सुसज्जित
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी सोमवार को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। यहां वह टेली कान्फ्रेंसिंग के जरिये देश की पहली वंदे भारत मेट्रो काे हरी झंडी दिखाएंगे। यह गुजरात के अहमदाबाद और भुज के बीच चलेगी। इस मेट्रो को दिल्ली और मुंबई सहित देश के बड़े शहरों में चलने वाली मेट्रो ट्रेनों की तरह ही डिजाइन किया गया है। ट्रेन भुज से शुरू होगी और 5.45 घंटे में 359 किमी की दूरी तय करके अहमदाबाद पहुंचेगी। यात्रियों के लिए इसकी नियमित सेवा मंगलवार से अहमदाबाद से शुरू होगी। कुल यात्रा का किराया 455 रुपये और न्यूनतम किराया 30 रुपये होगा।

अहमदाबाद में 8000 रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे पीएम मोदी 
वह गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट एंड एक्सपो (री-इनवेस्ट 2024) के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। वह अहमदाबाद में 8000 रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इसके साथ-साथ अहमदाबाद-गांधीनगर मेट्रो रेल सेवा के दूसरे चरण का शुभारंभ भी करेंगे। जबकि, पहले दिन वह अहमदाबाद के पास वडसर वायुसेना स्टेशन पर एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
वंदे भारत मेट्रो को लेकर रेलवे मंत्रालय ने दी जानकारी
इस बारे में रेलवे मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि जबकि अन्य मेट्रो कम दूरी तय करती हैं, वंदे मेट्रो ट्रेनें शहर के केंद्र से परिधीय शहरों को जोड़ेंगी। वंदे भारत मेट्रो ट्रेन सुबह 5.05 बजे भुज से अपनी यात्रा शुरू करेगी और उसी दिन सुबह 10.50 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी। इसके बाद अपने रिटर्न ट्रिप के लिए यह अहमदाबाद से शाम 5.30 बजे रवाना होगी और रात 11.10 बजे भुज पहुंचेगी। मेट्रो ट्रेन रास्ते में 9 स्टेशनों पर औसतन 2 मिनट रुकेगी। ये ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इसकी अधिकतम गति 110 किमी/घंटा होगी। 12 कोच वाली इस वंदे भारत मेट्रो ट्रेन में 1,150 यात्रियों के बैठने की सुविधा होगी।

कवच से लैस होगी मेट्रो : रेलवे
रेलवे मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन की गई सीटें, पूरी तरह से वातानुकूलित केबिन और मॉड्यूलर इंटीरियर की सुविधाओं के साथ वंदे मेट्रो अन्य मेट्रो से बेहतर साबित होगी। टकराव से बचने, आग का पता लगाने और आपातकालीन रोशनी की सुविधाओं के अलावा मेट्रो को कवच जैसी उन्नत सुरक्षा प्रणालियों से सुसज्जित किया गया है। मेट्रो में दिव्यांगों के लिए शौचालय, पूरी तरह से सीलबंद लचीला गैंगवे और भोजन सेवा जैसी अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

ये होगा ट्रेन का रूट

रेल मंत्रालय ने देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन का टाइम टेबल जारी किया है। इस ट्रेन की सेवा भुज से अहमदाबाद के बीच मिलेगी। यह ट्रेन रास्ते में अंजार, गांधीधाम, भचाऊ, समखियाली, हलवद, धांगध्रा, विरमगाम, चांदलोडिया और साबरमती में रुकेगी, जबकि वापसी में यह अहमदाबाद से रवाना होकर साबरमती, चांदलोडिया, वीरमगाम, धांगध्रा, हलवद, समखियाली, भचाऊ, गांधीधाम और अंजार होते हुए भुज पहुंचेगी। इस ट्रेन का संचालन हफ्ते में 6 दिन ही होगा। हर सप्ताह रविवार को भुज से इसकी सेवा नहीं मिलेगी जबकि अहमदाबाद से इसकी सेवा शनिवार को नहीं मिलेगी।

इतनी होगी स्पीड
भारतीय रेलवे ट्रेन को वैसे तो 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। लेकिन रूट में इसकी गति 100 से 150 किमी तक होगी। ये ट्रेन उन यात्रियों के लिए जो नजदीक के बड़े शहरों में नौकरियां करने लिए रोज आते जाते है। ट्रेन में लोगों के सफर को आरामदायक और सुकून भरा बनाने पर जोर दिया गया है। तभी तो इसे आधुनिक फीचर्स से लैस किया गया है। इस ट्रेन को वंदे भारत के ही रोलिंग स्टॉक पर डेवलप किया गया है। इसलिए इसमें ऑटोमेटिक डोर लगाए गए हैं। ट्रेन के चलने के बाद कोई भी यात्री दरवाजे या पायदान पर खड़े नहीं हो सकेंगे। वंदे भारत मेट्रो ट्रेन को फिलहाल 12 कोच के साथ चलाया जा रहा है। हर चार मेट्रो कोच का एक सेट डिजाइन किया गया है ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा दी जा सके। रेलवे की योजना बाद में वंदे भारत मेट्रो के कोच की संख्या को बढ़ाकर 16 करने की है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………
पटना

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या उससे ऊपर के अधिकारी को ही होगा. जमादार या सिपाही रैंक के कर्मी किसी वाहन को न तो रोकेंगे और न ही उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई करेंगे. यह जानकारी अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) (यातायात) सुधांशु […]

UB India News1 अग॰
मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………
परिवहन

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

छात्रों के प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में उठा। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष विकास सिंह ने आग्रह किया की कि कम से कम उन वकीलों, पक्षकारों और अदालत के कर्मचारियों को स्टेशन का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए, जिनके पास सुप्रीम […]

UB India News23 जुल॰
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….
परिवहन

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला भारत दुनिया का पांचवां देश बन गया है। इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में ही हाइड्रोजन […]

UB India News17 जुल॰
बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..
पटना

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना को उसके नजदीकी 16 शहरों और उपनगरों से जोड़ने के लिए ‘ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम ‘ (RRTS) पर काम शुरू हो चुका है। राज्य मंत्रिमंडल से हरी झंडी मिलने के बाद अब इसकी विस्तृत […]

UB India News11 जुल॰
क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………
खास खबर

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

ईरान युद्ध फिर से शुरू होने का ख़तरा तो ख़बरों में बना ही हुआ है. एक और ख़बर है इससे जुड़ी जिस पर लोगों का ध्यान नहीं जा रहा है. और ध्यान भी कैसे जाएगा, क्योंकि पब्लिक को तो इसका अंदाज़ा ही होता कि सड़कें भी इससे जुड़ी हुई है. जी, सौ बात की एक […]

UB India News10 जुल॰
पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन
जहानाबाद

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर ओवरहेड हाईटेंशन बिजली तार काट दिया गया, जिससे रेल परिचालन बाधित हो गया। करीब तीन घंटे तक परिचालन बाधित रहा। सूचना मिलने के बाद रेलवे एवं आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और तार की […]

UB India News9 जुल॰
ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन
परिवहन

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

सरकार के निर्देश पर ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप BAT BMS App को Google Play Store और Apple App Store से हटा दिया गया है. इस कार्रवाई के तहत दो ऐप्स डिलीट किए गए हैं. आरोप है कि इन ऐप्स का इस्तेमाल ई-रिक्शा को दूर से (रिमोट के जरिए) बंद करने के लिए किया […]

UB India News3 जुल॰
पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन
पटना

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी और खेमनीचक का उद्घाटन किया। इसके बाद दोनों डिप्टी सीएम के साथ मेट्रो में सफर भी किया। मुख्यमंत्री ने मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक का 3 किमी का सफर करीब 5 मिनट में पूरा किया। […]

UB India News2 जुल॰
पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?
खास खबर

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

श में इन दिनों पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (E20) को लेकर व्यापक बहस छिड़ी हुई है। यह बहस केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि अदालतों, संसद, किसान संगठनों, ऑटोमोबाइल उद्योग, पर्यावरण विशेषज्ञों और आम नागरिकों तक पहुँच चुकी है। सरकार इसे भारत की ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और किसानों की समृद्धि की दिशा […]

UB India News2 जुल॰