NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 30 अगस्त 2026, 03:06 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
Photo: UB India News Archive

राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने निष्पक्ष, सुरक्षित और निर्बाध परीक्षा प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए व्यापक लॉजिस्टिक, तकनीकी, सुरक्षा और श्रमशक्ति व्यवस्था के साथ आज, 30 अगस्त, 2026 को देश भर में नीट-पीजी 2026 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की।

परीक्षा सभी  36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों के 1,111 परीक्षा केंद्रों पर 2,73,096 उम्मीदवारों के लिए निर्धारित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 2,65,980 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिसमें लगभग 2,63,535 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

राष्ट्रव्यापी परीक्षा के दौरान व्यापक तौर पर तत्क्षण निगरानी और कड़े सुरक्षा उपाय किए गए थे। परीक्षा के संचालन की निगरानी के लिए कुल 2,527 संकाय सदस्यों को  स्वतंत्र एप्रेजर के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके अलावा, डीन, निदेशकों, चिकित्सा अधीक्षकों और वरिष्ठ प्रोफेसरों सहित 700 से अधिक वरिष्ठ संकाय सदस्यों को फ्लाइंग स्क्वाड के सदस्यों के रूप में तैनात किया गया था।

समन्वय और निगरानी को मजबूत करने के लिए,  देश भर में 16 एनबीईएमएस क्षेत्रीय कमांड केंद्रों को  चालू किया गया।

परीक्षा केंद्रों को भी सीसीटीवी की लाइव निगरानी में रखा गया थाएनबीईएमएस कमांड सेंटर के द्वारका स्थित मुख्यालय से इसकी लगातार इस पर नजर रखी जा रही थी। एनबीईएमएस और टीसीएस के 190 कर्मियों की एक समर्पित टीम को  तत्क्षण निगरानी और देखरेख के लिए तैनात किया गया था।

एनबीईएमएस मुख्यालय में समर्पित कमांड सेंटर में, एनबीईएमएस, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, बीईएल, ईसीआईएल और टीसीएस के अधिकारियों ने  पूरे दिन परीक्षा प्रक्रिया की निकटतापूर्वक निरंतर निगरानी बनाए रखी।

परीक्षा की सुरक्षा को और मजबूत करने और फर्जीवाड़ा को रोकने के उपायों के हिस्से के रूप में,  परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों का आधार-संचालित प्रमाणीकरण सफलतापूर्वक किया गया। सरकारी एजेंसियों ने परीक्षा के सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन के लिए अपना पूरा सहयोग दिया।

देश भर में अधिकांश उम्मीदवारों के लिए परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी की गई थी किंतु आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड सीतापुरा केंद्र, जयपुर, राजस्थान (टीसी नंबर 41682 और 41683) में एक अप्रत्याशित तकनीकी व्यवधान हुआ, जहां  परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी मेसर्स टीसीएस लिमिटेड के कारण परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक बिजली आपूर्ति के मुद्दों के कारण 2,445 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पूरी नहीं की जा सकी।

प्रभावित उम्मीदवारों को हुई असुविधा को लेकर एनबीईएमएस को गहरा खेद है और यह सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कदम उठाए गए हैं कि उन्हें  नीट-पीजी 2026 में उपस्थित होने का समुचित और न्यायसंगत अवसर प्रदान किया जाए।

तदनुसार, सभी प्रभावित उम्मीदवारों की पुन: परीक्षा शनिवार, 5 सितंबर, 2026 को दोपहर 3:00 बजे जयपुर, राजस्थान में आयोजित की जाएगी। स्थान विवरण और परीक्षा से संबंधित अन्य निर्देश संबंधित उम्मीदवारों को अलग से सूचित किए जाएंगे।

339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर परीक्षा का सफल आयोजन  परीक्षा  अधिकारियों, चिकित्सा संस्थानों, संकाय, सुरक्षा एजेंसियों, प्रौद्योगिकी टीमों और राष्ट्रव्यापी क्रियाकलाप में शामिल अन्य हितधारकों के बीच व्यापक समन्वय को दर्शाता है।

एनबीईएमएस उम्मीदवारों के सहयोग, धैर्य और विश्वास की सराहना करता है और नीट-पीजी 2026 के आयोजन से जुड़े सभी कर्मियों और संस्थानों के समर्पित प्रयासों को स्वीकार करता है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण पर आंदोलन को लेकर INDI और NDA के बीच क्यों मचा घमासान…
खास खबर

आरक्षण पर आंदोलन को लेकर INDI और NDA के बीच क्यों मचा घमासान…

देश में आजकल फिर से आरक्षण के मुद्दे पर गजब का घमासान मचा हुआ है. एक तरफ जनरल कैटगरी के बहुत सारे लोग हैं, जो कह रहे हैं कि 70 साल हो गए हैं अब आरक्षण पर चर्चा होनी चाहिए, आरक्षण की व्यवस्था में सुधार होना चाहिए. इसके लिए ये लोग आंदोलन कर रहे हैं. […]

UB India News25 अग॰
पटना में मेगा जॉब फेयर का आज दूसरा दिन……..
पटना

पटना में मेगा जॉब फेयर का आज दूसरा दिन……..

बिहार सरकार की ओर से आयोजित सबसे बड़े ‘मेगा जॉब फेयर 2026’ का आज दूसरा दिन है। पटना के ज्ञान भवन में पांच दिवसीय रोजगार मेले में दूसरे दिन भी सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा नौकरी की तलाश में पहुंचे। रोजगार मेला 23 अगस्त तक चलेगा। हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 […]

UB India News20 अग॰
बिहार सरकार ने युवाओं  के लिए 1.72 लाख पदों पर सरकारी नौकरी का रखा लक्ष्य ……………
पटना

बिहार सरकार ने युवाओं के लिए 1.72 लाख पदों पर सरकारी नौकरी का रखा लक्ष्य ……………

बिहार सरकार में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव मो. सोहेल ने शुक्रवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग की बड़ी उपलब्धियां साझा कीं. उन्होंने बताया कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए पूरी तरह गंभीर है. वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के भीतर इन सभी 1,72,218 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को […]

UB India News1 अग॰
बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति
पटना

बिहार में संविदा शिक्षक बहाली में भारी कटौती: अब 3687 के बदले 2532 पदों पर ही होगी नियुक्ति

बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र और नौकरी की तलाश कर रहे उच्च योग्यताधारी युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। राज्य के नवनिर्मित डिग्री कॉलेजों में संविदा (कॉन्ट्रेक्ट) प्रोफेसरों की नियुक्ति को लेकर बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) ने एक बड़ा और अप्रत्याशित यू-टर्न लिया है। रिक्तियों […]

UB India News17 जुल॰
8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी का गणित पूरी तरह बदल सकता है………….
खास खबर

8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी का गणित पूरी तरह बदल सकता है………….

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है. हर दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ी चर्चा इस बात पर है कि नई सैलरी का आधार आखिर क्या होगा. क्या यह सिर्फ ‘फिटमेंट फैक्टर’ से तय होगी, या फिर ‘5-सदस्यीय परिवार’ का नया फॉर्मूला गेम चेंजर […]

UB India News29 जून
सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए आज से चलेंगी विशेष ट्रेनें, रेलवे अलर्ट
पटना

सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए आज से चलेंगी विशेष ट्रेनें, रेलवे अलर्ट

पाटलिपुत्र जंक्शन पर हुए बवाल के बाद रेल पुलिस के साथ ही रेल प्रशासन 17 जून को होने वाली दूसरी पाली की परीक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर जाने और लौटने में असुविधा नहीं हो इसके लिए दर्जनभर से अधिक ट्रेनें पाटलिपुत्र, पटना जंक्शन समेत विभिन्न स्टेशनों से चलाने […]

UB India News16 जून
देश के टॉप IAS में बिहार के 8 अफसर…………
खास खबर

देश के टॉप IAS में बिहार के 8 अफसर…………

बिहार के 8 IAS अधिकारियों को देश के टॉप- 100 डीएम की लिस्ट में जगह मिली है। इनमें गया के डीएम शशांक शुभंकर और रोहतास की डीएम उदिता सिंह शामिल हैं। दोनों पति-पत्नी हैं। इन अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं के समाधान कराने, सरकारी योजनाओं का लाभ हर योग्य लाभार्थी तक पहुंचाने और गुड […]

UB India News30 मई
पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने के बाद गिग वर्कर्स देशभर में विरोध प्रदर्शन ……………
खास खबर

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने के बाद गिग वर्कर्स देशभर में विरोध प्रदर्शन ……………

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर अब गिग और ऐप आधारित वर्कर्स में असंतोष तेज हो गया है। गिग और प्लेटफॉर्म सेवा श्रमिक संघ (जीआईपीएसडब्ल्यूयू) ने सरकार और डिजिटल प्लेटफॉर्म कंपनियों के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। यूनियन ने मांग उठाई है कि डिलीवरी और ट्रांसपोर्ट से जुड़े ऐप वर्कर्स […]

UB India News16 मई
केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने 2% और बढ़ाया महंगाई भत्ता !
खास खबर

केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने 2% और बढ़ाया महंगाई भत्ता !

देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स इंतजार शनिवार यानी 18 अप्रैल को खत्म हो गया है. सूत्रों के अनुसार कैबिनेट ने शनिवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता […]

UB India News18 अप्रैल