3 फ्लाइट-एक ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी..

मुंबई से उड़ने वाली तीन फ्लाइट में सोमवार (14 अक्टूबर) को बम की धमकी दी गई। पहली फ्लाइट मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की है। सूचना मिलते ही विमान को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। विमान फिलहाल दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर खड़ा है। विमान में 239 पैसेंजर्स सवार हैं। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 14 अक्टूबर 2024, 07:38 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
3 फ्लाइट-एक ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी..
Photo: UB India News Archive

मुंबई से उड़ने वाली तीन फ्लाइट में सोमवार (14 अक्टूबर) को बम की धमकी दी गई। पहली फ्लाइट मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की है। सूचना मिलते ही विमान को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। विमान फिलहाल दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर खड़ा है। विमान में 239 पैसेंजर्स सवार हैं।

दूसरी फ्लाइट इंडिगो की 6E-1275 है, यह मुंबई से मस्कट जाने वाली थी। तीसरी फ्लाइट इंडिगो की 6E 56 है। यह मुंबई से जेद्दाह जाने वाली थी। इन दोनों विमानों को आइसोलेशन बे में रखकर जांच की जा रही है। सभी पैसेंजर्स को फिलहाल विमान से उतार दिया गया है। इधर, मुंबई-हावड़ा मेल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई। हालांकि, जांच के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया।

पिछले 5 दिनों में फ्लाइट में बम की धमकी का यह दूसरा मामला है। 9 अक्टूबर को भी लंदन से दिल्ली के लिए उड़ी विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट UK18 में बम की सूचना थी। फ्लाइट के दिल्ली पहुंचने से करीब साढ़े 3 घंटे पहले एक यात्री ने प्लेन के टॉयलेट में धमकी भरा टिश्यू पेपर देखा। उसने क्रू मेंबर को सूचना दी। फ्लाइट में करीब 300 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। सुरक्षा जांच के चलते पैसेंजर्स करीब 5 घंटे एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे।

6 महीने में फ्लाइट में धमकी के 6 मामले…

अगस्त में धमकी का एक मामला, एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी 21 अगस्त: एअर इंडिया की मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही फ्लाइट 657 में बम की धमकी मिली थी। विमान तिरुवनंतपुरम पहुंच चुका था। तभी पायलट ने बम की सूचना दी। फ्लाइट में 135 पैसेंजर्स सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित की गई थी। फ्लाइट को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। जांच में कुछ नहीं मिला।

जून में फ्लाइट में बम की धमकी से जुड़े तीन मामले 3 जून: अकासा एयर की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट और इंडिगो की चेन्नई-कोलकाता फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी। अकासा एयर की फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया था। फ्लाइट में एक बच्चा और 6 क्रू मेंबर्स सहित 186 पैसेंजर्स सवार थे। दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने के बाद फ्लाइट में सिक्योरिटी अलर्ट मिला था। इसके बाद सुबह 10:13 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सेफ लैंडिंग कराई गई।

1 और 2 जून को लगातार दो दिन मुंबई एयरपोर्ट पर दो फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।
1 और 2 जून को लगातार दो दिन मुंबई एयरपोर्ट पर दो फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

2 जून: पेरिस से 306 लोगों को लेकर मुंबई जा रही विस्तारा की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर पूर्ण इमरजेंसी घोषित कर दी गई। 2 जून की सुबह 10.19 बजे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

1 जून: चेन्नई से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-5314 में बम की अफवाह फैली थी। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी डिक्लेयर करके फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई। इसमें 172 पैसेंजर्स थे। हालांकि, फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

28 मई: दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट 6E-2211 में बम होने की धमकी मिली थी। विमान में दो बच्चे सहित 176 लोग सवार थे। फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट से बाहर निकाला गया था। इसका वीडियो भी सामने आया था, जिसमें पैसेंजर्स और फ्लाइट क्रू को अपने सामान के साथ स्लाइड के जरिए बाहर निकलते हुए देखा गया। इस घटना के बाद इंडिगो ने SOP का पालन नहीं करने के लिए दो पायलट और केबिन क्रू मेंबर्स को हटा दिया था।

31 मई: दिल्ली से श्रीनगर जा रही विस्तारा की फ्लाइट UK 611 में शुक्रवार (31 मई) की दोपहर बम की खबर मिली थी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) श्रीनगर को फ्लाइट में बम होने वाला एक कॉल आया था। इसके बाद श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारियों और सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई की।

एअर इंडिया की मुंबई से तिरुवनंतपुरम जा रही फ्लाइट 657 में बम की धमकी मिली थी। विमान तिरुवनंतपुरम पहुंच चुका था, तभी पायलट ने बम की सूचना दी। फ्लाइट में 135 पैसेंजर्स सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित की गई। फ्लाइट को आइसोलेशन बे में ले जाकर जांच की गई।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………
पटना

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या उससे ऊपर के अधिकारी को ही होगा. जमादार या सिपाही रैंक के कर्मी किसी वाहन को न तो रोकेंगे और न ही उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई करेंगे. यह जानकारी अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) (यातायात) सुधांशु […]

UB India News1 अग॰
मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………
परिवहन

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

छात्रों के प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में उठा। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष विकास सिंह ने आग्रह किया की कि कम से कम उन वकीलों, पक्षकारों और अदालत के कर्मचारियों को स्टेशन का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए, जिनके पास सुप्रीम […]

UB India News23 जुल॰
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….
परिवहन

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला भारत दुनिया का पांचवां देश बन गया है। इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में ही हाइड्रोजन […]

UB India News17 जुल॰
बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..
पटना

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना को उसके नजदीकी 16 शहरों और उपनगरों से जोड़ने के लिए ‘ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम ‘ (RRTS) पर काम शुरू हो चुका है। राज्य मंत्रिमंडल से हरी झंडी मिलने के बाद अब इसकी विस्तृत […]

UB India News11 जुल॰
क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………
खास खबर

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

ईरान युद्ध फिर से शुरू होने का ख़तरा तो ख़बरों में बना ही हुआ है. एक और ख़बर है इससे जुड़ी जिस पर लोगों का ध्यान नहीं जा रहा है. और ध्यान भी कैसे जाएगा, क्योंकि पब्लिक को तो इसका अंदाज़ा ही होता कि सड़कें भी इससे जुड़ी हुई है. जी, सौ बात की एक […]

UB India News10 जुल॰
पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन
जहानाबाद

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर ओवरहेड हाईटेंशन बिजली तार काट दिया गया, जिससे रेल परिचालन बाधित हो गया। करीब तीन घंटे तक परिचालन बाधित रहा। सूचना मिलने के बाद रेलवे एवं आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और तार की […]

UB India News9 जुल॰
ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन
परिवहन

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

सरकार के निर्देश पर ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप BAT BMS App को Google Play Store और Apple App Store से हटा दिया गया है. इस कार्रवाई के तहत दो ऐप्स डिलीट किए गए हैं. आरोप है कि इन ऐप्स का इस्तेमाल ई-रिक्शा को दूर से (रिमोट के जरिए) बंद करने के लिए किया […]

UB India News3 जुल॰
पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन
पटना

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी और खेमनीचक का उद्घाटन किया। इसके बाद दोनों डिप्टी सीएम के साथ मेट्रो में सफर भी किया। मुख्यमंत्री ने मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक का 3 किमी का सफर करीब 5 मिनट में पूरा किया। […]

UB India News2 जुल॰
पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?
खास खबर

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

श में इन दिनों पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (E20) को लेकर व्यापक बहस छिड़ी हुई है। यह बहस केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि अदालतों, संसद, किसान संगठनों, ऑटोमोबाइल उद्योग, पर्यावरण विशेषज्ञों और आम नागरिकों तक पहुँच चुकी है। सरकार इसे भारत की ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और किसानों की समृद्धि की दिशा […]

UB India News2 जुल॰