महाराष्ट्र, झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, दोपहर 3.30 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसको लेकर दोपहर 3.30 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। जानकारी के अनुसार इन राज्यों में विधानसभा के चुनाव नवंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में होने की संभावना है। चुनाव आयोग ने बकायदा पत्र जारी कर बताया है […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024, 04:56 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महाराष्ट्र, झारखंड में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, दोपहर 3.30 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Photo: UB India News Archive

चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसको लेकर दोपहर 3.30 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। जानकारी के अनुसार इन राज्यों में विधानसभा के चुनाव नवंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में होने की संभावना है। चुनाव आयोग ने बकायदा पत्र जारी कर बताया है कि राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 3.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस होगी, जिसमें चुनाव और मतगणना की तारीख का ऐलान किया जाएगा। इसके साथ ही आज यूपी उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान हो सकता है।

26 नवंबर को खत्म हो रहा महाराष्ट्र सरकार का कार्यकाल

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं जबकि झारखंड में विधानसभा की 81 सीटों पर चुनाव होने हैं। जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र में 26 नवंबर को और झारखंड में 29 दिसंबर को सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। हर बार आयोग सरकार के कार्यकाल खत्म होने के 45 दिन पहले आचार संहिता लागू करता है। हालांकि महाराष्ट्र सरकार के कार्यकाल के लिहाज से देखें तो अब सिर्फ 40 दिन ही शेष बचे हैं।

दिवाली, छठ को ध्यान में रखकर होगा तारीखों का ऐलान

बता दें कि चुनाव आयोग कई त्योहारों को ध्यान में रखते हुए तारीखों का ऐलान करेगा। दिवाली 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक है और झारखंड में छठ पूजा मनाई जाती है। इस दौरान महाराष्ट्र में काम करने वाले बिहारी वोटर्स अपने घर चले जाते हैं। देव दीपावली भी नवंबर में है। इसलिए चुनाव आयोग नवंबर के दूसरे हफ्ते के अंत में चुनाव शुरू कर सकता है। इससे प्रवासी मतदाताओं को त्योहारों के बाद वापस आने का समय मिल जाएगा।

यूपी और वायनाड में उपचुनाव कब?

चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड के साथ यूपी और वायनाड में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होने की भी उम्मीद है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने जब हरियाणा और जम्मू कश्मीर में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था, उसी समय उन्होंने बताया था कि अभी कई राज्यों में प्राकृतिक आपदा आई हुई है, जिसके कारण अभी उपचुनाव की तारीख का ऐलान नहीं किया जा सकता। जैसे ही हालात सामान्य हो होंगे, चुनाव की तारीख तय कर दी जाएगी। ऐसे में संभावना है कि चुनाव आयोग आज विधानसभा चुनाव की तारीखों के साथ ही उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर सकता है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….
खास खबर

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस बीच अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों का समर्थन किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से छात्रों से मिलने की अपील की है. उन्होंने कहा कि […]

UB India News17 अग॰
JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी, CM आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा
खास खबर

JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी, CM आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन गुरुवार को 20वें दिन भी जारी है। आंदोलनकारी छात्र अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं। कई छात्र भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं। लंबे समय से भूख हड़ताल के कारण कुछ छात्रों […]

UB India News13 अग॰
झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..
खास खबर

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई है। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे, जहां उन्हें डिटेन करने के लिए पुलिस पहुंची। जिसके बाद कुछ कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए, कुछ पुलिस वैन के आगे बैठ गए। पुलिस लगातार उन्हें उठाने की कोशिश में हैै, इस दौरान झड़प हुई है। […]

UB India News11 अग॰
प्रोटेस्ट के 17वें दिन रांची में छात्रों की हुंकार , विधानसभा के पास पहुंचे छात्र,  पुलिस ने किया लाठीचार्ज……………
झारखण्ड

प्रोटेस्ट के 17वें दिन रांची में छात्रों की हुंकार , विधानसभा के पास पहुंचे छात्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज……………

झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों की हुंकार देखने को मिल रही है. हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारी छात्र विधानसभा की तरफ बढ़ रहे हैं. जहां तक नजर जा रही है, प्रदर्शनकारियों का हुजूम देखने को मिल रहा है. सड़कों पर नारों की गूंज है. प्रोटेस्टर्स के हाथों में पोस्टर लहरा रहे हैं, जिसमें उनकी […]

UB India News10 अग॰
झारखंड का छात्र आंदोलन: सवाल सिर्फ परीक्षा का नहीं, युवाओं के भविष्य और व्यवस्था पर भरोसे का है………….
शिक्षा

झारखंड का छात्र आंदोलन: सवाल सिर्फ परीक्षा का नहीं, युवाओं के भविष्य और व्यवस्था पर भरोसे का है………….

रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के आंदोलन का रविवार को 16वां दिन है. इस बीच सरकार और छात्रों के बीच रविवार को छठे दौर की बातचीत भी हो रही है. सरकार के मंत्रियों ने आंदोलनकारी छात्रों से वीडियो कॉल पर भी बात की है. बताया जा रहा है कि […]

UB India News9 अग॰
रांची में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला………………
अपराध

रांची में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला………………

झारखंड की राजधानी रांची से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां अज्ञात शरारती तत्वों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दफ्तर को निशाना बनाने का प्रयास किया। चुटिया थाना क्षेत्र स्थित आरएसएस कार्यालय परिसर में देर रात करीब साढ़े बारह बजे दो संदिग्ध बोतलें फेंकी गईं, जिन्हें पेट्रोल बम बताया जा रहा है। […]

UB India News17 जून
ED का झारखंड और बंगाल में 42 जगहों पर रेड, थैलों में भर-भर कर मिले नोट और ज्‍वेलरी..
अपराध

ED का झारखंड और बंगाल में 42 जगहों पर रेड, थैलों में भर-भर कर मिले नोट और ज्‍वेलरी..

ED ने शुक्रवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। झारखंड में करीब 18 जगहों पर कोयला चोरी और तस्करी से जुड़े मामले में तलाशी ली जा रही है, जिनमें अनिल गोयल, संजय उद्योग, एल.बी. सिंह और […]

UB India News21 नव॰
शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज,शवयात्रा में उमड़ा जनसैलाब
खास खबर

शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज,शवयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज, 5 अगस्त 2025 को उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़ जिला) में दोपहर 12 बजे होगा. 81 वर्षीय शिबू का सोमवार सुबह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वह किडनी की […]

UB India News5 अग॰
18 कांवरियों की दर्दनाक मौत, झारखंड के देवघर में बड़ा हादसा, राहत कार्य में जुटा प्रशासन
खास खबर

18 कांवरियों की दर्दनाक मौत, झारखंड के देवघर में बड़ा हादसा, राहत कार्य में जुटा प्रशासन

झारखंड में श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम में चल रही कांवर यात्रा के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। देवघर-बासुकीनाथ मुख्य पथ पर स्थित जमुनिया चौक के पास कांवड़ियों से भरी एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। देवघर में बड़ा हादसा जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कम से […]

UB India News29 जुल॰