महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 विधानसभा सीटों पर तथा झारखंड की 38 सीटों पर वोटिंग जारी

महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 विधानसभा सीटों वोटिंग जारी है। मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक है। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। राज्य में सुबह 11 बजे तक 18.14% वोट पड़े। गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा 30% और नांदेड़ में सबसे कम 13.67% वोट डाले गए। मतदान के दौरान एक बार फिर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 20 नवंबर 2024, 08:10 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 विधानसभा सीटों पर तथा झारखंड की 38 सीटों पर वोटिंग जारी
Photo: UB India News Archive

महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 विधानसभा सीटों वोटिंग जारी है। मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक है। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

राज्य में सुबह 11 बजे तक 18.14% वोट पड़े। गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा 30% और नांदेड़ में सबसे कम 13.67% वोट डाले गए।

मतदान के दौरान एक बार फिर भाजपा ने बिटकॉइन स्कैम में सुप्रिया सुले और कांग्रेस नेता नाना पटोले का नाम लिया। भाजपा का आरोप है कि दोनों नेताओं ने चुनाव और मतदान को प्रभावित करने के लिए विदेशी धन का इस्तेमाल किया।

NCP लीडर अजित पवार ने कहा कि स्कैम को लेकर ऑडियो क्लिप सामने आए हैं, इसमें सुप्रिया सुले की आवाज है। हालांकि, सुप्रिया और शरद पवार दोनों ने आरोपों को खारिज किया है।

उधर, कैश कांड पर भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि यह एक साजिश है। राहुल गांधी आरोप लगा रहे हैं तो वे पहले मेरे पास 5 करोड़ मिलने का सबूत दें।

झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी और सेकेंड फेज में आज 12 जिलों की 38 सीटों पर वोटिंग जारी है। यह शाम 5 बजे तक चलेगी। सुबह 11 बजे तक 31.37% वोटिंग हुई है। 14,218 पोलिंग स्टेशन में से 31 बूथों पर शाम 4 बजे मतदान खत्म हो जाएगा। 1.23 करोड़ लोग वोट डालेंगे।

सूचना है कि धनबाद में सांसद ढुल्लू महतो के भाई और बाघमारा से भाजपा प्रत्याशी शत्रुध्न महतो और निर्दलीय उम्मीदवार रोहित यादव के समर्थकों में भिड़ंत हो गई। मारपीट वोटरों को पर्ची बांटने को लेकर हुई। पुलिस ने सख्ती बरतकर मामले को शांत कराया।

वहीं, जामताड़ा में स्लो वोटिंग के कारण बूथ नंबर 344 के पीठासीन पदाधिकारी को हटा दिया गया है। जबकि, भाजपा की शिकायत पर मधुपुर के बूथ नंबर 111 के पीठासीन अधिकारी को बदल दिया गया है। जांच में वह वोटिंग कंपार्टमेंट के नजदीक पाए गए। यह चुनाव आयोग के नियमों के खिलाफ है।

इससे पहले गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने X पर पोस्ट कर दावा किया था कि मधुपुर के बूथ पर JMM के पक्ष में वोटिंग कराने अफसर को अरेस्ट कर लिया गया है। उनके इस दावे के बाद चुनाव आयोग ने बयान जारी किया है। इसके अलावा सुबह सांसद दुबे ने वीडियो पोस्ट कर दावा किया कि झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के भाई खुलेआम पैसे बांट रहे हैं। चुनाव आयोग पंगु बना है।

इस फेज की 38 सीटों में NDA की तरफ से भाजपा 32 और आजसू 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, INDIA ब्लॉक में झामुमो 20, कांग्रेस 12, राजद 2 और माले 4 सीटों पर लड़ रही है।

अपडेट्स

नागपुर मध्य, नासिक और मालेगांव के पोलिंग बूथ पर EVM में दिक्कतें आईं। नागपुर मध्य में EVM में खराबी की वजह से एक घंटे देरी से वोटिंग शुरू हुई।

धुले के एक पोलिंग बूथ पर भाजपा और वंचित बहुजन अघाड़ी के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई।

नवी मुंबई में शिवाजी नगर मतदान केंद्र के बाहर एक संदिग्ध गाड़ी बरामद हुई है। गाड़ी में कई इंटरनेट राउटर, लैपटॉप और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं।

लातेहार में नक्सलियों ने 5 ट्रकों को आग लगा दी। घटना रात 1.30 की बताई जा रही है। ट्रकों को कोयले के ट्रांसपोर्टेशन में लगाया गया था।

JMM उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने मतदान की धीमी रफ्तार की शिकायत की है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने वोटिंग के बाद कहा, ‘लोकसभा चुनाव के 6 महीने बाद फिर एक बार भारत और आ गया है। मैं उम्मीद करता हूं कि इस बार 60% से ज्यादा वोटिंग होगी।’

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….
खास खबर

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस बीच अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों का समर्थन किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से छात्रों से मिलने की अपील की है. उन्होंने कहा कि […]

UB India News17 अग॰
JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी, CM आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा
खास खबर

JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी, CM आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन गुरुवार को 20वें दिन भी जारी है। आंदोलनकारी छात्र अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं। कई छात्र भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं। लंबे समय से भूख हड़ताल के कारण कुछ छात्रों […]

UB India News13 अग॰
झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..
खास खबर

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं-पुलिस में झड़प..

झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प हुई है। कार्यकर्ता पुरानी विधानसभा के पास जुटे, जहां उन्हें डिटेन करने के लिए पुलिस पहुंची। जिसके बाद कुछ कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए, कुछ पुलिस वैन के आगे बैठ गए। पुलिस लगातार उन्हें उठाने की कोशिश में हैै, इस दौरान झड़प हुई है। […]

UB India News11 अग॰
प्रोटेस्ट के 17वें दिन रांची में छात्रों की हुंकार , विधानसभा के पास पहुंचे छात्र,  पुलिस ने किया लाठीचार्ज……………
झारखण्ड

प्रोटेस्ट के 17वें दिन रांची में छात्रों की हुंकार , विधानसभा के पास पहुंचे छात्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज……………

झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों की हुंकार देखने को मिल रही है. हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारी छात्र विधानसभा की तरफ बढ़ रहे हैं. जहां तक नजर जा रही है, प्रदर्शनकारियों का हुजूम देखने को मिल रहा है. सड़कों पर नारों की गूंज है. प्रोटेस्टर्स के हाथों में पोस्टर लहरा रहे हैं, जिसमें उनकी […]

UB India News10 अग॰
झारखंड का छात्र आंदोलन: सवाल सिर्फ परीक्षा का नहीं, युवाओं के भविष्य और व्यवस्था पर भरोसे का है………….
शिक्षा

झारखंड का छात्र आंदोलन: सवाल सिर्फ परीक्षा का नहीं, युवाओं के भविष्य और व्यवस्था पर भरोसे का है………….

रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के आंदोलन का रविवार को 16वां दिन है. इस बीच सरकार और छात्रों के बीच रविवार को छठे दौर की बातचीत भी हो रही है. सरकार के मंत्रियों ने आंदोलनकारी छात्रों से वीडियो कॉल पर भी बात की है. बताया जा रहा है कि […]

UB India News9 अग॰
रांची में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला………………
अपराध

रांची में RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला………………

झारखंड की राजधानी रांची से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां अज्ञात शरारती तत्वों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दफ्तर को निशाना बनाने का प्रयास किया। चुटिया थाना क्षेत्र स्थित आरएसएस कार्यालय परिसर में देर रात करीब साढ़े बारह बजे दो संदिग्ध बोतलें फेंकी गईं, जिन्हें पेट्रोल बम बताया जा रहा है। […]

UB India News17 जून
ED का झारखंड और बंगाल में 42 जगहों पर रेड, थैलों में भर-भर कर मिले नोट और ज्‍वेलरी..
अपराध

ED का झारखंड और बंगाल में 42 जगहों पर रेड, थैलों में भर-भर कर मिले नोट और ज्‍वेलरी..

ED ने शुक्रवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में कोयला माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। झारखंड में करीब 18 जगहों पर कोयला चोरी और तस्करी से जुड़े मामले में तलाशी ली जा रही है, जिनमें अनिल गोयल, संजय उद्योग, एल.बी. सिंह और […]

UB India News21 नव॰
शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज,शवयात्रा में उमड़ा जनसैलाब
खास खबर

शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज,शवयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज, 5 अगस्त 2025 को उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़ जिला) में दोपहर 12 बजे होगा. 81 वर्षीय शिबू का सोमवार सुबह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वह किडनी की […]

UB India News5 अग॰
18 कांवरियों की दर्दनाक मौत, झारखंड के देवघर में बड़ा हादसा, राहत कार्य में जुटा प्रशासन
खास खबर

18 कांवरियों की दर्दनाक मौत, झारखंड के देवघर में बड़ा हादसा, राहत कार्य में जुटा प्रशासन

झारखंड में श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम में चल रही कांवर यात्रा के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। देवघर-बासुकीनाथ मुख्य पथ पर स्थित जमुनिया चौक के पास कांवड़ियों से भरी एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। देवघर में बड़ा हादसा जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कम से […]

UB India News29 जुल॰