कल रात नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों बनी भगदड़ जैसी स्थिति?…………

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रविवार 23 मार्च की रात अचानक से यात्रियों की भारी भीड़ आ गई जिस कारण यहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और स्टेशन पर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ये घटना प्लेटफॉर्म नंबर 12 और 13 पर हुई है। हालांकि, भीड़ से निपटने के लिए तुरंत उपाय किए […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 24 मार्च 2025, 05:35 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कल रात नई दिल्ली स्टेशन पर क्यों बनी भगदड़ जैसी स्थिति?…………
Photo: UB India News Archive

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रविवार 23 मार्च की रात अचानक से यात्रियों की भारी भीड़ आ गई जिस कारण यहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और स्टेशन पर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया। ये घटना प्लेटफॉर्म नंबर 12 और 13 पर हुई है। हालांकि, भीड़ से निपटने के लिए तुरंत उपाय किए गए और किसी भी संभावित हादसे को टाल दिया गया। दिल्ली स्टेशन पर रविवार को हुई भगदड़ जैसी स्थिति बनने के कारण किसी भी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि प्लेटफॉर्म पर भीड़भाड़ के कारण यात्रियों में दहशत फैल गई, इस कारण कई यात्री जगह और सुरक्षा के लिए मशक्कत करते दिखाई दिए थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, भय और भ्रम की स्थिति के कारण प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भीड़ प्रबंधन रणनीतियों को लागू किया गया। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा- “रविवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हमेशा अतिरिक्त भीड़ होती है। अधिकारियों ने भीड़ नियंत्रण उपायों को लागू किया, जिसके कारण भीड़ को मैनेज किया गया। वर्तमान समय में स्थिति की समीक्षा की गई है और यह सामान्य है।

क्यों स्टेशन पर हो गई भारी भीड़?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात 9:30 से 10:00 बजे के बीच स्थिति तब बिगड़ गई जब प्लेटफार्म 12 और 13 पर असामान्य रूप से बड़ी भीड़ जमा होने लगी। भीड़ का कारण कई प्रमुख ट्रेनों में लगातार देरी थी। पुलिस के मुताबिक, बढ़ती भीड़ के कारण यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्थित आवाजाही के लिए तत्काल भीड़ प्रबंधन की जरूरत थी। अधिकारियों के मुताबिक, पांच प्रमुख ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान में देरी हो रही थी जिस कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर समस्या पैदा हुई और भीड़ बढ़ गई।

क्यों फैली भ्रम की स्थिति?

दरअसल, शिव गंगा एक्सप्रेस ट्रेन को रात 8:05 बजे रवाना होना था। हालांकि, ये ट्रेन एक घंटे से अधिक की देरी के बाद रात 9:20 बजे रवाना हुई। इस बीच स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस जिसे रात 9:15 बजे रवाना होना था। वह पहले ही एक प्रमुख प्लेटफॉर्म पर जगह ले चुकी थी। रात 9:25 बजे के लिए निर्धारित जम्मू राजधानी एक्सप्रेस और रात 10:00 बजे के लिए निर्धारित लखनऊ मेल दोनों ही ट्रेनें देरी से चल रही थीं। इसके अलावा रात 9:05 बजे रवाना होने वाली मगध एक्सप्रेस को भी प्लेटफ़ॉर्म नहीं दिया गया, जिससे भ्रम और ज्यादा बढ़ गया।

कैसे संभाली गई भगदड़ जैसी स्थिति?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रविवार को भगदड़ जैसी स्थिति को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया गया। रेलवे अधिकारियों ने भीड़-नियंत्रण के विशेष उपाय लागू किए। प्लेटफॉर्म पर भीड़ को कम करने के लिए अनारक्षित यात्रियों को होल्डिंग ज़ोन में भेज दिया गया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ कमांडेंट और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के स्टेशन निदेशक समेत कई बड़े अधिकारी स्थिति पर नजर रखने और इसे संभालने के लिए मौके पर मौजूद रहे।

बीते महीने हुई थी 18 लोगों की मौत

बीते महीने 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की जान चली गई था और 15 अन्य लोग घायल हो गए थे। स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म 14 और 15 पर भारी भीड़ जमा हो गई थी जिसने भगदड़ का रूप ले लिया और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ गई थी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………
पटना

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या उससे ऊपर के अधिकारी को ही होगा. जमादार या सिपाही रैंक के कर्मी किसी वाहन को न तो रोकेंगे और न ही उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई करेंगे. यह जानकारी अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) (यातायात) सुधांशु […]

UB India News1 अग॰
मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………
परिवहन

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

छात्रों के प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में उठा। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष विकास सिंह ने आग्रह किया की कि कम से कम उन वकीलों, पक्षकारों और अदालत के कर्मचारियों को स्टेशन का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए, जिनके पास सुप्रीम […]

UB India News23 जुल॰
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….
परिवहन

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला भारत दुनिया का पांचवां देश बन गया है। इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में ही हाइड्रोजन […]

UB India News17 जुल॰
बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..
पटना

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना को उसके नजदीकी 16 शहरों और उपनगरों से जोड़ने के लिए ‘ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम ‘ (RRTS) पर काम शुरू हो चुका है। राज्य मंत्रिमंडल से हरी झंडी मिलने के बाद अब इसकी विस्तृत […]

UB India News11 जुल॰
क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………
खास खबर

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

ईरान युद्ध फिर से शुरू होने का ख़तरा तो ख़बरों में बना ही हुआ है. एक और ख़बर है इससे जुड़ी जिस पर लोगों का ध्यान नहीं जा रहा है. और ध्यान भी कैसे जाएगा, क्योंकि पब्लिक को तो इसका अंदाज़ा ही होता कि सड़कें भी इससे जुड़ी हुई है. जी, सौ बात की एक […]

UB India News10 जुल॰
पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन
जहानाबाद

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर ओवरहेड हाईटेंशन बिजली तार काट दिया गया, जिससे रेल परिचालन बाधित हो गया। करीब तीन घंटे तक परिचालन बाधित रहा। सूचना मिलने के बाद रेलवे एवं आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और तार की […]

UB India News9 जुल॰
ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन
परिवहन

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

सरकार के निर्देश पर ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप BAT BMS App को Google Play Store और Apple App Store से हटा दिया गया है. इस कार्रवाई के तहत दो ऐप्स डिलीट किए गए हैं. आरोप है कि इन ऐप्स का इस्तेमाल ई-रिक्शा को दूर से (रिमोट के जरिए) बंद करने के लिए किया […]

UB India News3 जुल॰
पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन
पटना

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी और खेमनीचक का उद्घाटन किया। इसके बाद दोनों डिप्टी सीएम के साथ मेट्रो में सफर भी किया। मुख्यमंत्री ने मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक का 3 किमी का सफर करीब 5 मिनट में पूरा किया। […]

UB India News2 जुल॰
पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?
खास खबर

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

श में इन दिनों पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (E20) को लेकर व्यापक बहस छिड़ी हुई है। यह बहस केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि अदालतों, संसद, किसान संगठनों, ऑटोमोबाइल उद्योग, पर्यावरण विशेषज्ञों और आम नागरिकों तक पहुँच चुकी है। सरकार इसे भारत की ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और किसानों की समृद्धि की दिशा […]

UB India News2 जुल॰