11 भारतीय एयरपोर्ट्स के ऑपरेशन बंद, एअर इंडिया ने 9 शहरों में 10 मई तक उड़ानें रद्द कीं

पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत ने 7 राज्यों के 11 एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स ऑपरेशन बंद कर दिए हैं। श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, बीकानेर, जोधपुर, राजकोट, धर्मशाला, अमृतसर, भुज और जामनगर में उड़ानें रोकी गई हैं। यह एयरपोर्ट्स पाकिस्तान बॉर्डर से लगे हुए हैं। 4 अहम अपडेट्स… एअर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने यात्रियों के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 7 मई 2025, 06:52 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
11 भारतीय एयरपोर्ट्स के ऑपरेशन बंद, एअर इंडिया ने 9 शहरों में 10 मई तक उड़ानें रद्द कीं
Photo: UB India News Archive

पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत ने 7 राज्यों के 11 एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स ऑपरेशन बंद कर दिए हैं। श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, बीकानेर, जोधपुर, राजकोट, धर्मशाला, अमृतसर, भुज और जामनगर में उड़ानें रोकी गई हैं। यह एयरपोर्ट्स पाकिस्तान बॉर्डर से लगे हुए हैं।

4 अहम अपडेट्स…

  • एअर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
  • एअर इंडिया ने 9 शहरों के लिए लिए सभी उड़ानें 10 मई की सुबह 05:29 बजे तक रद्द कर दी हैं। ये शहर हैं- जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट।
  • जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई जिलों में स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं।
  • महत्वपूर्ण संस्थानों और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।

ग्वालियर, किशनगढ़ और राजकोट से आने-जाने वाली इंडिगो फ्लाइट्स के ऑपरेशन पर भी असर पड़ा है। इंडिगो ने पैसेंजर्स से अपील की है कि वे एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक करें।

एअर इंडिया ने सभी पैसेंजर्स के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की। एयरलाइन ने कहा है कि जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट के लिए एअर इंडिया की उड़ानें 10 मई की सुबह 05:29 बजे तक रद्द की जा रही हैं। 10 तारीख तक की टिकट रखने वाले पैसेंजर्स बुकिंग रिशेड्यूल कर सकते हैं। पैसेंजर्स चाहे तो उन्हें टिकट का फुल रिफंड भी दिया जाएगा। अधिक जानकारी के हेल्पलाइन नंबर 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल कर सकते हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर 35 फ्लाइट्स कैंसिल

दिल्ली एयरपोर्ट पर 35 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। इनमें दिल्ली से उड़ान भरने वाली 23 डोमेस्टिक और 4 इंटरनेशनल फ्लाइट्स के अलावा यहां लैंड करने वाली 8 फ्लाइट्स शामिल हैं। दिल्ली का इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश का सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट है। यहां दिन भर में 1300 से ज्यादा फ्लाइट लैंड या टेकऑफ करते हैं।

अमृतसर एयरपोर्ट 10 मई तक बंद

अमृतसर एयरपोर्ट से चलने वाली सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 10 मई 2025 की सुबह 5:30 बजे तक रोक दी गई हैं। यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया गया है।

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तानी एयर स्पेस में एक भी फ्लाइट नहीं उड़ रही है। वहीं, भारत ने पाकिस्तान बॉर्डर से सटे राज्यों में उड़ानें रद्द कर दी हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात और राजस्थान शामिल हैं। देशभर में इंडिगो की 160 डोमेस्टिक फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर अलग-अलग एयरलाइंस की 20 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………
पटना

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या उससे ऊपर के अधिकारी को ही होगा. जमादार या सिपाही रैंक के कर्मी किसी वाहन को न तो रोकेंगे और न ही उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई करेंगे. यह जानकारी अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) (यातायात) सुधांशु […]

UB India News1 अग॰
मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………
परिवहन

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

छात्रों के प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में उठा। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष विकास सिंह ने आग्रह किया की कि कम से कम उन वकीलों, पक्षकारों और अदालत के कर्मचारियों को स्टेशन का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए, जिनके पास सुप्रीम […]

UB India News23 जुल॰
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….
परिवहन

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला भारत दुनिया का पांचवां देश बन गया है। इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में ही हाइड्रोजन […]

UB India News17 जुल॰
बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..
पटना

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना को उसके नजदीकी 16 शहरों और उपनगरों से जोड़ने के लिए ‘ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम ‘ (RRTS) पर काम शुरू हो चुका है। राज्य मंत्रिमंडल से हरी झंडी मिलने के बाद अब इसकी विस्तृत […]

UB India News11 जुल॰
क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………
खास खबर

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

ईरान युद्ध फिर से शुरू होने का ख़तरा तो ख़बरों में बना ही हुआ है. एक और ख़बर है इससे जुड़ी जिस पर लोगों का ध्यान नहीं जा रहा है. और ध्यान भी कैसे जाएगा, क्योंकि पब्लिक को तो इसका अंदाज़ा ही होता कि सड़कें भी इससे जुड़ी हुई है. जी, सौ बात की एक […]

UB India News10 जुल॰
पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन
जहानाबाद

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर ओवरहेड हाईटेंशन बिजली तार काट दिया गया, जिससे रेल परिचालन बाधित हो गया। करीब तीन घंटे तक परिचालन बाधित रहा। सूचना मिलने के बाद रेलवे एवं आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और तार की […]

UB India News9 जुल॰
ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन
परिवहन

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

सरकार के निर्देश पर ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप BAT BMS App को Google Play Store और Apple App Store से हटा दिया गया है. इस कार्रवाई के तहत दो ऐप्स डिलीट किए गए हैं. आरोप है कि इन ऐप्स का इस्तेमाल ई-रिक्शा को दूर से (रिमोट के जरिए) बंद करने के लिए किया […]

UB India News3 जुल॰
पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन
पटना

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी और खेमनीचक का उद्घाटन किया। इसके बाद दोनों डिप्टी सीएम के साथ मेट्रो में सफर भी किया। मुख्यमंत्री ने मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक का 3 किमी का सफर करीब 5 मिनट में पूरा किया। […]

UB India News2 जुल॰
पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?
खास खबर

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

श में इन दिनों पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (E20) को लेकर व्यापक बहस छिड़ी हुई है। यह बहस केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि अदालतों, संसद, किसान संगठनों, ऑटोमोबाइल उद्योग, पर्यावरण विशेषज्ञों और आम नागरिकों तक पहुँच चुकी है। सरकार इसे भारत की ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और किसानों की समृद्धि की दिशा […]

UB India News2 जुल॰