9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स 15 मई तक बंद, केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सर्विस रोकी गई; दिल्ली एयरपोर्ट की नई एडवाइजरी

भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स को 15 मई तक बंद किया गया है। ये एयरपोर्ट्स जिन राज्यों में हैं उनमें- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश शामिल हैं। केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर सर्विस अगले आदेश तक रोक दी गई है। प्री-बुकिंग को भी कैंसिल कर दिया है। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 10 मई 2025, 04:56 AM 9 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स 15 मई तक बंद, केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सर्विस रोकी गई; दिल्ली एयरपोर्ट की नई एडवाइजरी
Photo: UB India News Archive

भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स को 15 मई तक बंद किया गया है। ये एयरपोर्ट्स जिन राज्यों में हैं उनमें- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश शामिल हैं।

केदारनाथ धाम के लिए हेलिकॉप्टर सर्विस अगले आदेश तक रोक दी गई है। प्री-बुकिंग को भी कैंसिल कर दिया है। राज्य सरकार ने कहा- सुरक्षा मानकों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

दिल्ली एयरपोर्ट ने आज शनिवार को नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा- अब एयरपोर्ट के सभी ऑपरेशन सामान्य हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से कुछ फ्लाइट्स का शेड्यूल बदल सकता है।

साथ ही यात्रियों से अपील की कि घर से निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेट्स चेक करें। समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचे। बता दें कि 8-9 मई को दिल्ली एयरपोर्ट से 138 घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं।

इधर, ईंधन की कमी से फर्जी अफवाहों के बीच तेल कंपनियों ने देशवासियों को भरोसा दिलाया कि भारत में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) का पर्याप्त स्टॉक है। घबराकर खरीदारी करने की कोई जरूरत नहीं है।

दिल्ली एयरपोर्ट से कितनी फ्लाइट्स कैंसिल हुईं

घरेलू उड़ानें- 66 जाने वालीं, 63 आने वालीं इंटरनेशनल उड़ानें- 5 जाने वालीं, 4 आने वालीं

(नोट- ये उड़ानें शुक्रवार सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक थीं)

फ्लाइट ऑपरेशन से जुड़े अन्य अपडेट्स…

  • सिविल एविएशन डिपॉर्टमेंट ने नई एडवाइजरी जारी की है। अब पैसेंजर्स को डबल सुरक्षा जांच से गुजरना होगा। इसको लेकर एअर इंडिया, अकासा, स्पाइसजेट और इंडिगो एयरलाइन ने भी 3 घंटे तक पहले एयरपोर्ट पहुंचने को कहा है।
  • मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) पर दबाव बढ़ गया है। पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने के चलते मुंबई ATC यूरोप, उत्तर और दक्षिण अमेरिका की फ्लाइट्स हैंडिल कर रहा है।
  • अकासा एयरलाइन ने 7 किलो लगेज की लिमिट भी तय की है। जो यात्री अपने साथ कैरी कर सकते हैं।
  • दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा- एयरपोर्ट पर कामकाज सामान्य है, लेकिन कुछ उड़ानों पर एयरस्पेस और सुरक्षा कारणों से असर पड़ा है। 138 घरेलू और इंटरनेशनल उड़ाने प्रभावित हुई हैं।
  • 10 मई तक इंडिगो की 165 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। एयरलाइंस हर दिन करीब 2200 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। दिल्ली एयरपोर्ट पर अलग-अलग एयरलाइंस की 20 फ्लाइट्स कैंसिल हुई है।
  • जिन डिफेंस कर्मियों ने 31 मई तक की यात्रा के लिए एयर इंडिया या एयर इंडिया एक्सप्रेस की टिकट बुक की है, उन्हें फुल रिफंड दिया जाएगा। वहीं, 30 जून तक एक बार फ्री रिशेड्यूलिंग की सुविधा मिलेगी।
  • अमृतसर में घरेलू-व्यवसायिक उड़ानें बंद। चंडीगढ़ में एयरफोर्स ने अपने यूज के लिए लिया। 10 मई तक 52 उड़ानें बंद, यात्रियों के टिकट के पैसे लौटाने के आदेश।

दिल्ली एयरपोर्ट की एडवाइजरी

दिल्ली एयरपोर्ट ने शनिवार को कहा- अब एयरपोर्ट ऑपरेशन सामान्य है। हवाई क्षेत्र की स्थिति बदलने और सुरक्षा कारण के चलते कुछ फ्लाइट्स का शेड्यूल प्रभावित हो सकता है।
दिल्ली एयरपोर्ट ने शनिवार को कहा- अब एयरपोर्ट ऑपरेशन सामान्य है। हवाई क्षेत्र की स्थिति बदलने और सुरक्षा कारण के चलते कुछ फ्लाइट्स का शेड्यूल प्रभावित हो सकता है।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बॉर्डर स्टेट अलर्ट पर…

1. पंजाब: 6 जिलों में स्कूल बंद, पुलिस की छुट्टियां रद्द

  • अगले तीन दिन स्कूल-कॉलेज-यूनिवर्सिटीज पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर जानकारी दी है।
  • सरकार ने सभी आईएएस अधिकारियों की छुट्टी की रद्द। सरकार के तरफ से आदेश जारी करते हुए कहा कि कोई भी अधिकारी अगले आदेश तक छुट्टी नहीं लेगा।
  • पंजाब पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां 7 मई से अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। केवल विशेष हालातों में उच्च अधिकारियों की परमिशन पर छुट्टी मिलेगी।
  • पंजाब सरकार ने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। लुधियाना के स्कूल 9 और 10 मई के लिए बंद कर दिए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने यह आदेश जारी किए हैं।
  • चंडीगढ़ में शाम 7 बजे बाजार बंद करने के आदेश जारी हुए हैं।

2. हरियाणा: हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल

  • सरकार ने डॉक्टरों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। ऑपरेशन हेल्थ विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं।
  • इसके साथ सरकारी और निजी अस्पतालों को इमरजेंसी के लिए 25% बेड रिजर्व रखने के निर्देश दिए हैं।
  • हिसार एयरपोर्ट पर एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी गई है। सुरक्षा कारणों के चलते गाइडलाइंस को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने इसका फैसला लिया है।
  • इमरजेंसी के बारे में सूचना देने के लिए 48 घंटे में प्रदेश के सभी साढ़े 7 हजार गांवों में सायरन लगाने को कहा गया है। इसके लिए 48 घंटे का टाइम दिया गया है।
  • अंबाला में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक किसी भी प्रकार की बाहरी लाइटिंग, स्ट्रीट लाइट, जनरेटर, इन्वर्टर और दूसरे पावर बैकअप से लाइट जलाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

3. राजस्थान: 4 जिलों में स्कूल बंद, बॉर्डर सिक्योरिटी बढ़ाने के निर्देश

  • श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर जिलों में सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिसकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द करने और सीमा सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
  • मुख्य सचिव सुधांश पंत और DGP यूआर साहू ने सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
  • बीकानेर और श्रीगंगानगर में आतिशबाजी पर रोक लगा दी गई है। कोटा और बीकानेर में 7 जुलाई तक ड्रोन उड़ाने पर रोक रहेगी।
  • श्रीगंगानगर में कॉलेज और कोचिंग संस्थान भी आगामी आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। दो यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं स्थगित की गई हैं।
  • बाड़मेर में शाम 5 बजे जिले के सभी बाजार बंद रहेंगे। शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक 12 घंटे का ब्लैकआउट रहेगा। लाइट बंद रखना अनिवार्य होगा। सभी तरह के वाहन चलाना भी प्रतिबंधित होगा।
  • बाड़मेर के डिफेंस एरिया के 5 किलोमीटर के दायरे में किसी भी तरह की एंट्री बंद है। ड्रोन उड़ाने और आतिशबाजी पर भी पूरी तरह बैन है।

4. गुजरात: 18 जिले हाई अलर्ट पर, सोमनाथ-द्वारका मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई

  • गुजरात के सीमावर्ती इलाके वाले 18 जिले हाई अलर्ट पर हैं। बनासकांठा, कच्छ और पाटण के सीमावर्ती इलाकों के गांवों में गुरुवार की रात ब्लैक आउट लागू कर दिया गया था।
  • ज्योतिर्लिंग सोमनाथ, शक्तिपीठ अंबाजी और द्वारका मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। सोमनाथ मंदिर को पहले से ही जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है।
  • कच्छ में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति के चलते मछुआरों को वापस बुला लिया गया है।

5. जम्मू-कश्मीर: 10 जिलों में स्कूल बंद, हाई सिक्योरिटी

  • पूरे राज्य में हाई अलर्ट है। बॉर्डर वाले इलाकों में सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।
  • जम्मू, कठुआ, सांबा, पुंछ, राजौरी, बारामुला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिले की सभी स्कूल बंद हैं।
  • श्रीनगर एयरपोर्ट और अवंतीपोरा एयरबेस के आसपास के स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।

6. लेह-लद्दाखः ड्रोन-UAV उड़ाने पर बैन

  • लेह के जिलाधिकारी संतोष सुखादेव ने आदेश जारी करते हुए ड्रोन और UAV उड़ाने पर बैन लगाया है।
  • ऑल लद्दाख होटल एंड गेस्ट हाउस एसोसिएशन ने पर्यटकों को फ्री में ठहराने की घोषणा की है।

7. हिमाचल प्रदेश: पंजाब से लगे ऊना जिले के स्कूल-कॉलेज बंद

  • पंजाब बॉर्डर से सटे ऊना जिले में सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। स्कूल कब खुलेंगे, इसको लेकर हालात को देखते हुए कलेक्टरों फैसला लेंगे।
  • सरकार ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक करेंगे, जिसमें तैयारियों को लेकर समीक्षा होगी।

8. उत्तर प्रदेश: डॉक्टरों की छुट्टियां कैंसिल, कई शहरों में चेकिंग

  • KGMU, SGPGI जैसे टॉप मेडिकल संस्थानों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। वाराणसी, आगरा, अयोध्या, मथुरा समेत कई संवेदनशील जिलों में पुलिस ने पूरी रात चेकिंग एक्सरसाइज की है।
  • कुछ जिलों में डॉक्टरों की छुटि‌टयां कैंसिल की गई है। नेपाल बार्ड पर अलर्ट है और निगरानी बढ़ा दी गई है।

9. उत्तराखंड: 12,000 अस्पताल बेड और ICU तैयार

  • राज्य सरकार ने सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
  • इमरजेंसी के लिए 12,000 बेड, ICU और वेंटिलेटर भी तैयार किए गए हैं। नेपाल और चीन से सटे बॉर्डर इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

10. मध्य प्रदेश: इंदौर में सभी तरह के आयोजनों पर रोक

  • पूरे राज्य में अलर्ट है। इंदौर में 4 जुलाई तक बिना अनुमति सभी तरह के आयोजन बैन कर दिए गए हैं।
  • ग्वालियर शहर के सभी 66 वार्डों की मैपिंग कर सायरन लगाने के निर्देश दिए हैं।

11. केरल: राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए

  • पाकिस्तान से सटे राज्यों में रह रहे केरलवासियों के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं, सरकार हर संभव मदद को तैयार है।
  • सचिवालय कंट्रोल रूम के नंबर- 0471-2517500/2517600, 0471-2322600। वहीं, NORKA ग्लोबल संपर्क केंद्र- 1800-425-3939 (टोल फ्री, भारत से) और 0091-8802012345 (विदेश से मिस्ड कॉल)।

12. त्रिपुरा: अगरतला हवाई अड्‌डे ने BSF सुरक्षा की मांग की

  • त्रिपुरा के अगरतला एयरपोर्ट ने BSF सुरक्षा की मांग की है। यह एयरपोर्ट बांग्लादेश बॉर्डर से 1.5 किमी दूर है।

13. दिल्ली: AIIMS दिल्ली ने छुट्टियां रद्द कीं

  • एम्स दिल्ली में छुट्टियां रद्द कर दी हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेश के अनुसार, अगले आदेश तक किसी भी अधिकारी को चिकित्सा आधार को छोड़कर स्टेशन अवकाश सहित किसी भी प्रकार की छुट्टी नहीं दी जाएगी। इसके अलावा पहले से स्वीकृत छुट्टी यदि कोई हो तो रद्द मानी जाएगी। वहीं, छुट्टी पर गए अधिकारियों को तुरंत अपनी ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया गया है।

एयर स्ट्राइक से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………
पटना

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या उससे ऊपर के अधिकारी को ही होगा. जमादार या सिपाही रैंक के कर्मी किसी वाहन को न तो रोकेंगे और न ही उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई करेंगे. यह जानकारी अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) (यातायात) सुधांशु […]

UB India News1 अग॰
मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………
परिवहन

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

छात्रों के प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में उठा। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष विकास सिंह ने आग्रह किया की कि कम से कम उन वकीलों, पक्षकारों और अदालत के कर्मचारियों को स्टेशन का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए, जिनके पास सुप्रीम […]

UB India News23 जुल॰
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….
परिवहन

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला भारत दुनिया का पांचवां देश बन गया है। इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में ही हाइड्रोजन […]

UB India News17 जुल॰
बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..
पटना

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना को उसके नजदीकी 16 शहरों और उपनगरों से जोड़ने के लिए ‘ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम ‘ (RRTS) पर काम शुरू हो चुका है। राज्य मंत्रिमंडल से हरी झंडी मिलने के बाद अब इसकी विस्तृत […]

UB India News11 जुल॰
क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………
खास खबर

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

ईरान युद्ध फिर से शुरू होने का ख़तरा तो ख़बरों में बना ही हुआ है. एक और ख़बर है इससे जुड़ी जिस पर लोगों का ध्यान नहीं जा रहा है. और ध्यान भी कैसे जाएगा, क्योंकि पब्लिक को तो इसका अंदाज़ा ही होता कि सड़कें भी इससे जुड़ी हुई है. जी, सौ बात की एक […]

UB India News10 जुल॰
पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन
जहानाबाद

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर ओवरहेड हाईटेंशन बिजली तार काट दिया गया, जिससे रेल परिचालन बाधित हो गया। करीब तीन घंटे तक परिचालन बाधित रहा। सूचना मिलने के बाद रेलवे एवं आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और तार की […]

UB India News9 जुल॰
ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन
परिवहन

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

सरकार के निर्देश पर ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप BAT BMS App को Google Play Store और Apple App Store से हटा दिया गया है. इस कार्रवाई के तहत दो ऐप्स डिलीट किए गए हैं. आरोप है कि इन ऐप्स का इस्तेमाल ई-रिक्शा को दूर से (रिमोट के जरिए) बंद करने के लिए किया […]

UB India News3 जुल॰
पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन
पटना

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी और खेमनीचक का उद्घाटन किया। इसके बाद दोनों डिप्टी सीएम के साथ मेट्रो में सफर भी किया। मुख्यमंत्री ने मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक का 3 किमी का सफर करीब 5 मिनट में पूरा किया। […]

UB India News2 जुल॰
पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?
खास खबर

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

श में इन दिनों पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (E20) को लेकर व्यापक बहस छिड़ी हुई है। यह बहस केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि अदालतों, संसद, किसान संगठनों, ऑटोमोबाइल उद्योग, पर्यावरण विशेषज्ञों और आम नागरिकों तक पहुँच चुकी है। सरकार इसे भारत की ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और किसानों की समृद्धि की दिशा […]

UB India News2 जुल॰