‘ब्राह्मण मुनाफाखोरी कर रहे हैं’, रूसी तेल खरीद पर बोले ट्रंप के सलाहकार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने भारत पर रूसी तेल खरीद के जरिए मुनाफा कमाने का आरोप लगाया. नवारो ने कहा, ‘भारत क्रेमलिन के लिए मनी लॉन्ड्रिंग मशीन के अलावा कुछ नहीं है. आपने देखा है कि ब्राह्मण, भारतीय लोगों के खर्च पर मुनाफा कमा रहे हैं. हमें इसे रोकना होगा.’ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 1 सितंबर 2025, 06:20 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘ब्राह्मण मुनाफाखोरी कर रहे हैं’, रूसी तेल खरीद पर बोले ट्रंप के सलाहकार
Photo: UB India News Archive

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने भारत पर रूसी तेल खरीद के जरिए मुनाफा कमाने का आरोप लगाया. नवारो ने कहा, ‘भारत क्रेमलिन के लिए मनी लॉन्ड्रिंग मशीन के अलावा कुछ नहीं है. आपने देखा है कि ब्राह्मण, भारतीय लोगों के खर्च पर मुनाफा कमा रहे हैं. हमें इसे रोकना होगा.’ नवारो ने आरोप लगाया कि भारतीय रिफाइनरियां सस्ती दरों पर रूसी कच्चा तेल खरीद रही हैं, उसे रिफाइन करने के बाद ज्यादा कीमत पर एक्सपोर्ट कर रही हैं.

पीटर ने दावा किया कि यूक्रेन जंग से पहले भारत रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदता था, लेकिन अब वह रूसी युद्ध मशीन को बढ़ावा दे रहा है. इससे यूक्रेन के लोग मारे जा रहे हैं, जबकि टैक्सपेयर के तौर पर हमें क्या करना होगा? हमें उन्हें और अधिक पैसे भेजने होंगे.

ट्रंप के टैरिफ को सही ठहराया

नवारो ने भारत पर ट्रंप के 50% के टैरिफ लगाने के फैसले का भी बचाव किया. साथ ही दावा किया कि मॉस्को और बीजिंग के साथ नई दिल्ली के संबंध वैश्विक स्थिरता को कमजोर कर रहे हैं. नवारो ने कहा, मोदी एक महान नेता हैं, मुझे समझ नहीं आता कि वह पुतिन और शी जिनपिंग से क्यों मिल रहे हैं, जबकि वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं.

अमेरिका ने बयानबाजी तेज की

नवारों ने ये बाते ऐसे समय कही है, जब प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन में हैं. PM मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की. मोदी की 7 साल में यह पहली चीन यात्रा थी. PM मोदी आज राष्ट्रपति पुतिन से भी मिलेंगे. यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका, भारत-रूस के व्यापारिक संबंधों पर तीखी बयानबाजी कर रहा है.

29 अगस्त को ट्रंप के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने कहा कि भारत पर टैरिफ लगाकर पुतिन की वॉर मशीन को मिलने वाली वित्तीय मदद रोकी गई है. नवारो ने 28 अगस्त को रूस-यूक्रेन संघर्ष को ही मोदी का युद्ध कहा था. नवारो ने आरोप लगाया था कि रूस से तेल खरीदकर भारत इस जंग को हवा दे रहा है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

6 Articles loaded
बिहार में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये प्रति लीटर हुआ ………….
पटना

बिहार में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये प्रति लीटर हुआ ………….

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव जारी है. इसका सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ा है. जिससे देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई हैं. ताजा बढ़ोतरी के तहत पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये […]

UB India News25 मई
जनता की कमाई को किश्तों में लूटा जा रहा है……………..
खास खबर

जनता की कमाई को किश्तों में लूटा जा रहा है……………..

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। लगातार आठ दिनों में तीसरी बार ईंधन के दाम बढ़ने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को केंद्र सरकार पर जनता की कमाई किस्तों में लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल […]

UB India News23 मई
पीएम की अपील के बाद सरकार बोली -ईंधन की कोई कमी नहीं है
खास खबर

पीएम की अपील के बाद सरकार बोली -ईंधन की कोई कमी नहीं है

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच भारत सरकार ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील की है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ कहा कि वैश्विक ऊर्जा सप्लाई चेन पर असर पड़ा है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसके […]

UB India News11 मई
अमेरिकी डील के लिए रूस से दूरी बनाने की बड़ी कीमत चुकाएगा भारत ?
खास खबर

अमेरिकी डील के लिए रूस से दूरी बनाने की बड़ी कीमत चुकाएगा भारत ?

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का ऐलान हो गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ को एकदम से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। अब इस डील से गदगद पीएम मोदी ने भी ट्रंप को […]

UB India News3 फ़र॰
भारत ने अक्टूबर में कितना खरीदा रूसी तेल, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
खास खबर

भारत ने अक्टूबर में कितना खरीदा रूसी तेल, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

रूसी कच्चे तेल के दूसरे सबसे बड़े खरीदार भारत ने रूसी यूनिट्स पर नए प्रतिबंध लगाए जाने से पहले अक्टूबर में रूस से कच्चे तेल की खरीद पर 2.5 अरब यूरो तक खर्च किए हैं. अक्टूबर में भारत का रूसी तेल की खरीद पर खर्च सितंबर के समान 2.5 अरब यूरो पर रहा. सेंटर फॉर […]

UB India News16 नव॰
इजराइल के ईरान पर हमले से कच्चा तेल 10% चढ़ा, क्या पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे
खास खबर

इजराइल के ईरान पर हमले से कच्चा तेल 10% चढ़ा, क्या पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे

इजराइल ने 12 जून को ईरान के परमाणु ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिससे तेल की कीमतें अचानक बढ़ गई है। ऐसे में सवाल है कि आम आदमी की जेब पर इस तनाव का क्या असर होगा? क्या पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ जाएंगे और शेयर बाजार गिर जाएगा? इस स्टोरी में सवाल-जवाब के जरिए पूरे […]

UB India News13 जून
इस विषय से संबंधित सभी उपलब्ध खबरें प्रदर्शित हो चुकी हैं। (All related taxonomy stories loaded)