भारत को पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 को मिलेगी, जिसमें कुल बारह स्टेशन और तीन डिपो होंगे शामिल …………..

भारतीय रेलवे के इतिहास में जल्द ही एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन परियोजना के बारे में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 15 अगस्त 2027 को देश को पहली बुलेट ट्रेन मिल जाएगी. रेल मंत्री ने बुलेट ट्रेन के रूट, स्टॉपेज, टर्मिनल, डिपो आदि के बारे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 2 जनवरी 2026, 07:24 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत को पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 को मिलेगी, जिसमें कुल बारह स्टेशन और तीन डिपो होंगे शामिल …………..
Photo: UB India News Archive

भारतीय रेलवे के इतिहास में जल्द ही एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन परियोजना के बारे में बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 15 अगस्त 2027 को देश को पहली बुलेट ट्रेन मिल जाएगी. रेल मंत्री ने बुलेट ट्रेन के रूट, स्टॉपेज, टर्मिनल, डिपो आदि के बारे में भी जानकारी दी है. बुलेट ट्रेन परियोजना पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा, “इस परियोजना में कुल 12 स्टेशन हैं. साबरमती टर्मिनल स्टेशन है, जबकि मुंबई में BKC टर्मिनल स्टेशन है. 3 डिपो बनाए जा रहे हैं. आमतौर पर 508 किलोमीटर के मार्ग के लिए केवल दो डिपो की आवश्यकता होती है.

उद्धव ठाकरे के कार्यकाल में अटकाई गई अनुमति

इस दौरान मंत्री ने यह भी बताया कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के कार्यकाल में तत्कालीन सरकार ने लंबे समय तक अनुमतियां और स्वीकृतियां रोक रखी थीं, जिसके कारण तीन डिपो की योजना बनानी पड़ी. इस देरी के कारण अतिरिक्त व्यवस्थाएं आवश्यक हो गईं.

बुलेट ट्रेन परियोजना की बड़ी बातें

  1. बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में 12 स्टेशन हैं. महाराष्ट्र में मुंबई, ठाणे, विरार, बोईसर और गुजरात में वापी, बिलीमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद और साबरमती.
  2. रेल मंत्री ने बताया कि साबरमती और मुंबई टर्मिनल स्टेशन हैं. मुंबई का स्टेशन BKC है और 3 डिपो बने हैं.
  3. मालूम हो कि आज बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बहुत बड़ा माइलस्टोन अचीव हुआ है. यह माइलस्टोन है माउंटेन टनल-5 का ब्रेक थ्रू. बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में टोटल 7 माउंटेन टनल्स है और एक अंडर सी टनल. माउंटने टनल-5 को ब्रेक कर लिया गया है.

मिडिल क्लास की सवारी होगी बुलेट ट्रेन

रेल मंत्री ने यह भी बताया कि भारत में बुलेट ट्रेन मिडिल क्लास की सवारी होगी. आम आदमियों के लिए यह उपयोगी होगी. अभी पश्चिम दिशा में बुलेट ट्रेन का प्रोजेक्ट चल रहा है, जल्द ही पूरब, उत्तर और दक्षिण दिशा में बुलेट ट्रेन के ट्रैक का कॉरिडोर पर काम शुरू होगा. बुलेट ट्रेन के शुरू होने के बाद आर्थिक विकास को रफ्तार मिलेगी. फैक्ट्री और आईटी हब बन सकते हैं.

कंस्ट्रक्शन में 90,000 से 1 लाख लोगों को रोजगार मिला. जब बुलेट ट्रेन चलेगी तो ओर रोजगार मिलेगा. सड़क की बजाय 95% कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन बचेगा. 508KM की पूरे कॉरिडोर पर Noise बैरियरर होंगे, ट्रैक की कैपिसिटी 350KMPH है.

रेल मंत्री ने कहा- बुलेट ट्रेन की टिकट खरीद लीजिए

इससे पहले गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के रूट की घोषणा करते हुए मजाकिया लहजे में कहा कि आप अभी से बुलेट ट्रेन की टिकट खरीद लीजिए, अगले साल बुलेट ट्रेन भी आ जाएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजना को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है.

पिछले साल पीएम मोदी ने लिया था जायजा

पिछले साल नवंबर में ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दौरान मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की प्रगति का भी जायजा लिया था. इसके लिए पीएम मोदी सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने काम में लगे इंजीनियरों और कर्मचारियों से बातचीत भी की थी.

रेल मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की पूरी टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन पूरा हो गया है. इसका पहला रूट गुवाहाटी-कोलकाता प्रस्तावित है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले दिनों में इस रूट पर पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. यह रेलवे के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है.

वैष्णव ने आगे कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन यात्रियों को लंबी दूरी की रात की यात्राओं पर वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं, सुरक्षा और एक आधुनिक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी.

कितनी होगी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन की स्‍पीड?

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन (High-Speed Rail Corridor) की अधिकतम गति लगभग 320 किलोमीटर प्रति घंटा तक चलेगी, और कुछ अनुमान के अनुसार यह गति 350 किलोमीटर प्रतिघंटा तक भी पहुंच सकती है। इससे यह भारत की सबसे तेज़ ट्रेन सर्विस होगी।

कितनी देर में पहुंचेगी मुंबई से अहमदाबाद?

अगर ट्रेन केवल मुख्य स्टॉप (जैसे वड़ोदरा और सूरत) पर रुकेगी, तो सफर लगभग 1 घंटा 58 मिनट में पूरा होगा। अगर सभी स्टेशन पर रुके, तो समय लगभग 2 घंटे 17 मिनट तक हो सकता है।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर कितना आएगा खर्च?
इस हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का कुल खर्च लगभग ₹1.08 लाख करोड़ के आसपास आंका गया है। इसका अधिकांश हिस्सा जापान इंटरनेशनल कॉऑपरेशन एजेंसी (JICA) द्वारा दी जा रही कम ब्याज दर वाली ऋण सहायता से फंड किया जा रहा है

 

शुरू हुई देश की पहली वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन
वहीं रेल मंत्री वैष्णव ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का भी अनावरण किया, जो जल्द ही गुवाहाटी-कोलकाता मार्ग पर अपनी सेवाएं शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले दिनों में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो लंबी दूरी की रात की यात्राओं के अनुभव को पूरी तरह बदल देगी।

गुवाहाटी-कोलकाता के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन
वैष्णव ने बताया, “वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का संपूर्ण परीक्षण और प्रमाणन पूरा हो चुका है। इसका पहला प्रस्तावित मार्ग गुवाहाटी-कोलकाता होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी दिनों में इस मार्ग पर पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह उपलब्धि एक बड़ा पड़ाव है।” वंदे भारत स्‍लीपर की 178 से 180 किमी प्रति घंटे है स्‍पीड 30 दिसंबर, 2025 को रेल मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के हाई-स्पीड ट्रायल का एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में ट्रेन को कुछ ही सेकंड में 178 किमी प्रति घंटे से 180 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुँचते हुए दिखाया गया था, जिससे इसकी असाधारण स्थिरता प्रमाणित हुई।

वंदे भारत स्‍लीपर की 178 से 180 किमी प्रति घंटे है स्‍पीड
30 दिसंबर, 2025 को रेल मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के हाई-स्पीड ट्रायल का एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में ट्रेन को कुछ ही सेकंड में 178 किमी प्रति घंटे से 180 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुँचते हुए दिखाया गया था, जिससे इसकी असाधारण स्थिरता प्रमाणित हुई।

रेलवे मंत्रालय की साल के अंत की समीक्षा के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें भारत में लंबी दूरी की रेल यात्रा के तरीके में क्रांति लाएंगी। शुरुआत में इन ट्रेनों को व्यस्त मार्गों पर चलाया जाएगा और बाद में पूरे नेटवर्क में इसका विस्तार किया जाएगा, जिससे यात्रा का समय से कम होगा। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का निर्माण बीईएमएल लिमिटेड द्वारा इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) द्वारा विकसित तकनीक का उपयोग करके किया गया है। प्रत्येक ट्रेन में 16 कोच हैं, जिनमें एसी फर्स्ट क्लास, एसी 2-टियर और एसी 3-टियर कोच शामिल हैं, जिनकी कुल यात्री क्षमता 1,128 है। स्लीपर का उद्देश्य राजधानी एक्सप्रेस के आराम को उन्नत आधुनिक तकनीक के साथ जोड़ना है। यह भारत में रात की रेल यात्रा के लिए एक नया मानक स्थापित करेगा, जिससे यात्रियों को अभूतपूर्व आराम और सुविधा मिलेगी।

 

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………
पटना

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या उससे ऊपर के अधिकारी को ही होगा. जमादार या सिपाही रैंक के कर्मी किसी वाहन को न तो रोकेंगे और न ही उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई करेंगे. यह जानकारी अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) (यातायात) सुधांशु […]

UB India News1 अग॰
मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………
परिवहन

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

छात्रों के प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में उठा। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष विकास सिंह ने आग्रह किया की कि कम से कम उन वकीलों, पक्षकारों और अदालत के कर्मचारियों को स्टेशन का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए, जिनके पास सुप्रीम […]

UB India News23 जुल॰
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….
परिवहन

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला भारत दुनिया का पांचवां देश बन गया है। इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में ही हाइड्रोजन […]

UB India News17 जुल॰
बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..
पटना

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना को उसके नजदीकी 16 शहरों और उपनगरों से जोड़ने के लिए ‘ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम ‘ (RRTS) पर काम शुरू हो चुका है। राज्य मंत्रिमंडल से हरी झंडी मिलने के बाद अब इसकी विस्तृत […]

UB India News11 जुल॰
क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………
खास खबर

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

ईरान युद्ध फिर से शुरू होने का ख़तरा तो ख़बरों में बना ही हुआ है. एक और ख़बर है इससे जुड़ी जिस पर लोगों का ध्यान नहीं जा रहा है. और ध्यान भी कैसे जाएगा, क्योंकि पब्लिक को तो इसका अंदाज़ा ही होता कि सड़कें भी इससे जुड़ी हुई है. जी, सौ बात की एक […]

UB India News10 जुल॰
पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन
जहानाबाद

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर ओवरहेड हाईटेंशन बिजली तार काट दिया गया, जिससे रेल परिचालन बाधित हो गया। करीब तीन घंटे तक परिचालन बाधित रहा। सूचना मिलने के बाद रेलवे एवं आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और तार की […]

UB India News9 जुल॰
ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन
परिवहन

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

सरकार के निर्देश पर ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप BAT BMS App को Google Play Store और Apple App Store से हटा दिया गया है. इस कार्रवाई के तहत दो ऐप्स डिलीट किए गए हैं. आरोप है कि इन ऐप्स का इस्तेमाल ई-रिक्शा को दूर से (रिमोट के जरिए) बंद करने के लिए किया […]

UB India News3 जुल॰
पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन
पटना

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी और खेमनीचक का उद्घाटन किया। इसके बाद दोनों डिप्टी सीएम के साथ मेट्रो में सफर भी किया। मुख्यमंत्री ने मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक का 3 किमी का सफर करीब 5 मिनट में पूरा किया। […]

UB India News2 जुल॰
पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?
खास खबर

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

श में इन दिनों पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (E20) को लेकर व्यापक बहस छिड़ी हुई है। यह बहस केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि अदालतों, संसद, किसान संगठनों, ऑटोमोबाइल उद्योग, पर्यावरण विशेषज्ञों और आम नागरिकों तक पहुँच चुकी है। सरकार इसे भारत की ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और किसानों की समृद्धि की दिशा […]

UB India News2 जुल॰