दिल्ली एयरपोर्ट पर ईरान-इजरायल युद्ध का असर, दुबई जाने वाली तमाम उड़ानें रद्द, यात्री परेशान

ईरान और इजरायल में चल रहे युद्ध का असर दिल्ली एयरपोर्ट पर भी देखने को मिल रहा है. दिल्ली से दुबई जाने वाले तमाम यात्रियों के फ्लाइट कैंसिल हो गए हैं, जो अब दिल्ली एयरपोर्ट पर परेशान नजर आ रहे हैं. यात्रियों का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं दी गई थी, वे अब एयरपोर्ट […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 2 मार्च 2026, 07:02 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली एयरपोर्ट पर ईरान-इजरायल युद्ध का असर, दुबई जाने वाली तमाम उड़ानें रद्द, यात्री परेशान
Photo: UB India News Archive

ईरान और इजरायल में चल रहे युद्ध का असर दिल्ली एयरपोर्ट पर भी देखने को मिल रहा है. दिल्ली से दुबई जाने वाले तमाम यात्रियों के फ्लाइट कैंसिल हो गए हैं, जो अब दिल्ली एयरपोर्ट पर परेशान नजर आ रहे हैं. यात्रियों का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं दी गई थी, वे अब एयरपोर्ट पहुंचे हैं तो उन्हें बताया जा रहा है की फ्लाइट कैंसिल हो गई है.

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के चलते अब हवाई यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. एक यात्री ने बताया कि मिडिल ईस्ट में स्थितियां खराब होने से मक्का-मदीना जाने में परेशानी हो रही है, क्योंकि लड़ाई की वजह से उड़ानें प्रभावित हैं. एक सऊदी एयरलाइन जरूर समय से चल रही है, लेकिन भारत और अन्य देशों की एयरलाइन्स की उड़ानें प्रभावित है, जिससे लोगों को दिक्कत हुई है.

फ्लाइट का इंतजार करते दिखे यात्री

एक परिवार उमरा करने के लिए दिल्ली से सऊदी अरब जा रहा है. वे दिल्ली एयरपोर्ट पर अपनी फ्लाइट का इंतजार करते हुए नजर आए. एक यात्री ने कहा, “हम उमरा करने के लिए मक्का जा रहे हैं. हालात बहुत मुश्किल हैं, लेकिन हमारी बारी आई, तो हमने जाने का फैसला किया. हमने बहुत पहले अप्लाई किया था, जब सब कुछ सामान्य था.”

‘सऊदी एयरलाइंस ने नहीं कैंसिल की कोई भी फ्लाइट’

एक महिला यात्री ने कहा, “भारत और सऊदी एयरलाइंस की सभी फ्लाइट्स सामान्य चल रही थीं. उनमें कोई रुकावट नहीं आई और कोई दिक्कत नहीं हुई. हम तारीफ करते हैं कि सऊदी एयरलाइंस ने अपने हज यात्रियों का पूरा ध्यान रखा है. सऊदी एयरलाइंस ने अपनी कोई भी फ्लाइट कैंसिल नहीं की है. हमारे पास जो जानकारी है, वह लेटेस्ट न्यूज अपडेट्स पर आधारित है.”

‘डर तो है लेकिन अल्लाह उनकी रक्षा के लिए मौजूद हैं’

एक अन्य महिला यात्री ने कहा, “थोड़ा सा डर तो है, लेकिन अल्लाह है. वह उनकी रक्षा के लिए मौजूद है, बस यही बात है. मेरा मतलब है, हमें थोड़ा विश्वास रखना चाहिए. वह आपको अकेला नहीं छोड़ेंगे. जब आप खड़े होंगे तो वह वहां होंगे.”

खामेनेई की मौत पर महिला यात्री ने जताया दुख

खामेनेई की मौत पर महिला यात्री ने कहा, “यह बहुत दुखद है. यह जानकर बेहद दुख होता है कि वे एक सर्वोच्च नेता थे. वे एक पैरोकार थे, एक सलाहकार थे, और सबसे बढ़कर वे इस्लाम के संरक्षक थे. वे सही दिशा दिखा रहे थे, वे नेतृत्व कर रहे थे और किसी के सामने झुकते नहीं थे. अपने अंतिम समय तक उन्होंने किसी के आगे सिर नहीं झुकाया और वे निर्भय रहे. यह बहुत बड़ी बात है, और इससे हमें साहस मिलता है कि हमें किसी भी परिस्थिति या हालात के आगे झुकना नहीं चाहिए. हमें केवल अल्लाह के सामने ही सिर झुकाना चाहिए.”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………
पटना

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या उससे ऊपर के अधिकारी को ही होगा. जमादार या सिपाही रैंक के कर्मी किसी वाहन को न तो रोकेंगे और न ही उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई करेंगे. यह जानकारी अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) (यातायात) सुधांशु […]

UB India News1 अग॰
मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………
परिवहन

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

छात्रों के प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में उठा। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष विकास सिंह ने आग्रह किया की कि कम से कम उन वकीलों, पक्षकारों और अदालत के कर्मचारियों को स्टेशन का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए, जिनके पास सुप्रीम […]

UB India News23 जुल॰
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….
परिवहन

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला भारत दुनिया का पांचवां देश बन गया है। इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में ही हाइड्रोजन […]

UB India News17 जुल॰
बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..
पटना

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना को उसके नजदीकी 16 शहरों और उपनगरों से जोड़ने के लिए ‘ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम ‘ (RRTS) पर काम शुरू हो चुका है। राज्य मंत्रिमंडल से हरी झंडी मिलने के बाद अब इसकी विस्तृत […]

UB India News11 जुल॰
क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………
खास खबर

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

ईरान युद्ध फिर से शुरू होने का ख़तरा तो ख़बरों में बना ही हुआ है. एक और ख़बर है इससे जुड़ी जिस पर लोगों का ध्यान नहीं जा रहा है. और ध्यान भी कैसे जाएगा, क्योंकि पब्लिक को तो इसका अंदाज़ा ही होता कि सड़कें भी इससे जुड़ी हुई है. जी, सौ बात की एक […]

UB India News10 जुल॰
पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन
जहानाबाद

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर ओवरहेड हाईटेंशन बिजली तार काट दिया गया, जिससे रेल परिचालन बाधित हो गया। करीब तीन घंटे तक परिचालन बाधित रहा। सूचना मिलने के बाद रेलवे एवं आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और तार की […]

UB India News9 जुल॰
ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन
परिवहन

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

सरकार के निर्देश पर ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप BAT BMS App को Google Play Store और Apple App Store से हटा दिया गया है. इस कार्रवाई के तहत दो ऐप्स डिलीट किए गए हैं. आरोप है कि इन ऐप्स का इस्तेमाल ई-रिक्शा को दूर से (रिमोट के जरिए) बंद करने के लिए किया […]

UB India News3 जुल॰
पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन
पटना

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी और खेमनीचक का उद्घाटन किया। इसके बाद दोनों डिप्टी सीएम के साथ मेट्रो में सफर भी किया। मुख्यमंत्री ने मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक का 3 किमी का सफर करीब 5 मिनट में पूरा किया। […]

UB India News2 जुल॰
पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?
खास खबर

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

श में इन दिनों पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (E20) को लेकर व्यापक बहस छिड़ी हुई है। यह बहस केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि अदालतों, संसद, किसान संगठनों, ऑटोमोबाइल उद्योग, पर्यावरण विशेषज्ञों और आम नागरिकों तक पहुँच चुकी है। सरकार इसे भारत की ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और किसानों की समृद्धि की दिशा […]

UB India News2 जुल॰