नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को……………..

उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोगों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। जेवर में बन रहे देश के सबसे बड़े हवाई अड्डे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की औपचारिक तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए 28 मार्च 2026 की तारीख प्रस्तावित की गई […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 18 मार्च 2026, 09:31 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को……………..
Photo: UB India News Archive

उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोगों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। जेवर में बन रहे देश के सबसे बड़े हवाई अड्डे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की औपचारिक तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए 28 मार्च 2026 की तारीख प्रस्तावित की गई है और इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण पत्र भी भेज दिया है। यह खबर न केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे एनसीआर (NCR) के लिए नवरात्रि का सबसे बड़ा तोहफा साबित होने वाली है।

सीएम योगी ने सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ किताब के विमोचन में इसकी घोषणा की है. बीते दिनों नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को विमानन नियामक से एयरपोर्ट लाइसेंस मिल गया था.

नाेएडा एयरपोर्ट की खासियतें

  • बेहतरीन कनेक्टिविटी: यह एयरपोर्ट सीधे यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से जुड़ा है.
  • मेट्रो और रैपिड रेल: इसे दिल्ली और नोएडा मेट्रो से जोड़ा जा रहा है, साथ ही फ्यूचर में पॉड टैक्सी (Pod Taxi) की सुविधा भी मिल सकती है.
  • डिजिटल अनुभव: यह देश के सबसे आधुनिक एयरपोर्ट्स में से एक होगा, जहाँ पेपरलेस एंट्री और स्मार्ट चेक-इन की सुविधा होगी.

नोएडा एयरपोर्ट से किन शहरों के लिए उड़ानें?

नोएडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता समेत देश के 10 बड़े शहरों के लिए फ्लाइट शुरू होंगी. इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस से बातचीत पूरी हो चुकी है.

हिंडन एयरपोर्ट का विस्तार : सरकार ने गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के विस्तार की भी योजना बनाई है. इसके लिए राज्य सरकार से 9 एकड़ जमीन की मांग की गई है.

मुफ्त वाई-फाई की सुविधा : केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की कि अगले दो महीनों में देश के सभी हवाई अड्डों पर यात्रियों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलने लगेगी. इसके अलावा, एयरपोर्ट पर लाइब्रेरी शुरू करने की भी योजना है.
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से होगी डायरेक्ट कनेक्टिविटी

यह हवाई अड्डा केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि हरियाणा के प्रमुख शहरों फरीदाबाद और गुरुग्राम से भी सीधे सड़क मार्ग द्वारा जुड़ जाएगा. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसके लिए 3630.77 करोड़ रुपये की संशोधित लागत वाले नए कॉरिडोर के निर्माण को हरी झंडी दे दी है.  इस योजना के तहत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के ‘दिल्ली-फरीदाबाद-बल्लभगढ़-सोहना’ खंड को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए एक नई सड़क बनाई जाएगी. यह सड़क हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल (HAM) पर आधारित होगी, जो यूपी और हरियाणा दोनों राज्यों से होकर गुजरेगी.

इन शहरों के यात्रियों को होगा सीधा लाभ

इस नए कॉरिडोर के बनने से दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम के यात्रियों के लिए नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचना बेहद आसान और तेज हो जाएगा. यह मार्ग न केवल यात्रा का समय कम करेगा, बल्कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………
पटना

बिहार में दारोगा या ऊपर के अधिकारी ही वाहन रोक व चालान काट सकेंगे………

बिहार में वाहन जांच के दौरान किसी वाहन को रोकने, चालान काटने या अन्य कार्रवाई करने का अधिकार दारोगा या उससे ऊपर के अधिकारी को ही होगा. जमादार या सिपाही रैंक के कर्मी किसी वाहन को न तो रोकेंगे और न ही उसके विरुद्ध कोई कार्रवाई करेंगे. यह जानकारी अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) (यातायात) सुधांशु […]

UB India News1 अग॰
मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………
परिवहन

मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठा………

छात्रों के प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद होने का मुद्दा गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में उठा। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष विकास सिंह ने आग्रह किया की कि कम से कम उन वकीलों, पक्षकारों और अदालत के कर्मचारियों को स्टेशन का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए, जिनके पास सुप्रीम […]

UB India News23 जुल॰
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….
परिवहन

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन रवाना , आग लगते ही एक्टिव होगा सुरक्षा सिस्टम…………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला भारत दुनिया का पांचवां देश बन गया है। इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में ही हाइड्रोजन […]

UB India News17 जुल॰
बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..
पटना

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना को उसके नजदीकी 16 शहरों और उपनगरों से जोड़ने के लिए ‘ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम ‘ (RRTS) पर काम शुरू हो चुका है। राज्य मंत्रिमंडल से हरी झंडी मिलने के बाद अब इसकी विस्तृत […]

UB India News11 जुल॰
क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………
खास खबर

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

ईरान युद्ध फिर से शुरू होने का ख़तरा तो ख़बरों में बना ही हुआ है. एक और ख़बर है इससे जुड़ी जिस पर लोगों का ध्यान नहीं जा रहा है. और ध्यान भी कैसे जाएगा, क्योंकि पब्लिक को तो इसका अंदाज़ा ही होता कि सड़कें भी इससे जुड़ी हुई है. जी, सौ बात की एक […]

UB India News10 जुल॰
पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन
जहानाबाद

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर ओवरहेड हाईटेंशन बिजली तार काट दिया गया, जिससे रेल परिचालन बाधित हो गया। करीब तीन घंटे तक परिचालन बाधित रहा। सूचना मिलने के बाद रेलवे एवं आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और तार की […]

UB India News9 जुल॰
ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन
परिवहन

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

सरकार के निर्देश पर ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप BAT BMS App को Google Play Store और Apple App Store से हटा दिया गया है. इस कार्रवाई के तहत दो ऐप्स डिलीट किए गए हैं. आरोप है कि इन ऐप्स का इस्तेमाल ई-रिक्शा को दूर से (रिमोट के जरिए) बंद करने के लिए किया […]

UB India News3 जुल॰
पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन
पटना

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी और खेमनीचक का उद्घाटन किया। इसके बाद दोनों डिप्टी सीएम के साथ मेट्रो में सफर भी किया। मुख्यमंत्री ने मलाही पकड़ी से भूतनाथ तक का 3 किमी का सफर करीब 5 मिनट में पूरा किया। […]

UB India News2 जुल॰
पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?
खास खबर

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

श में इन दिनों पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (E20) को लेकर व्यापक बहस छिड़ी हुई है। यह बहस केवल सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि अदालतों, संसद, किसान संगठनों, ऑटोमोबाइल उद्योग, पर्यावरण विशेषज्ञों और आम नागरिकों तक पहुँच चुकी है। सरकार इसे भारत की ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और किसानों की समृद्धि की दिशा […]

UB India News2 जुल॰