22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने NCLT विवाद में मुकेश अंबानी और उनके मीडिया नेटवर्क पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 22000 करोड़ रुपये के कर्ज संबंधी दावे को गलत बताया। रिलायंस ने आरोपों का खंडन किया है।

U
By UB India News Desk Patna, Bihar
रविवार, 30 अगस्त 2026, 08:14 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…
Photo: UB India News Archive
एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने NCLT मामले को लेकर एक बेहद तीखा बयान जारी किया है। उन्होंने पहली बार सीधे तौर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके मीडिया नेटवर्क TV18, CNBC और News18 का नाम लेते हुए उन पर उनके खिलाफ फर्जी नैरेटिव चलाने और विच हंटिंग यानी निशानी बनाने का आरोप लगाया है।

चंद्रा का दावा है कि उनके ऊपर 22,000 करोड़ रुपये के कर्ज का गलत आंकड़ा प्रसारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने खुद मुकेश अंबानी से फोन पर बात करने की कोशिश की और उन्हें पत्र भी लिखा। चंद्रा ने कहा कि उन्हें लगा कि इस मामले की सच्चाई जनता के सामने रखना जरूरी है, इसलिए उन्होंने खुलकर अपना पक्ष रखा है।

2019 के Zee संकट का भी किया जिक्र

अपने बयान में सुभाष चंद्रा ने 2019 में Zee के सामने आए वित्तीय संकट का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, जनवरी 2019 में एक ही दिन में Zee के शेयर करीब 40% टूट गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे अप्रत्यक्ष रूप से शेल कंपनियों का हाथ था।
चंद्रा ने दावा किया कि जब उन्होंने अपना कर्ज चुकाने के लिए Zee को बेचने के प्रस्ताव के साथ मुकेश अंबानी से संपर्क किया था, तब अंबानी ने कथित तौर पर उन्हें सलाह दी थी कि बैंकों का पैसा और ब्याज चुकाने की जरूरत नहीं है।

मैंने धीरूभाई अंबानी से बहुत कुछ सीखा'

मुकेश अंबानी को सीधे संबोधित करते हुए सुभाष चंद्रा ने कहा कि उन्होंने उनके पिता और रिलायंस के फाउंडर धीरूभाई अंबानी से बहुत कुछ सीखा है। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि मुकेश अंबानी ने उनके सिद्धांतों को नहीं अपनाया।

चंद्रा ने कहा कि वह ऐसे व्यक्ति को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं जिसके पास अब खोने के लिए कुछ नहीं बचा है। उन्होंने कथित तौर पर मुकेश अंबानी से कहा कि अगर मनोज मोदी उनके नियंत्रण में हैं तो उन्हें इस कथित प्रचार को रोकने के लिए कहना चाहिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह विच हंटिंग जारी रही तो वह चुप नहीं बैठेंगे। साथ ही उन्होंने मुकेश अंबानी से भारत में इस तरह के कॉरपोरेट खेल बंद करने की अपील की।

रिलायंस ने आरोपों का किया खंडन

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सुभाष चंद्रा के आरोपों का खंडन किया है। एक बयान में कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, 'रिलायंस ग्रुप ने एस्सेल ग्रुप के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा द्वारा दिए गए निराधार बयानों पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। हम रिलायंस समूह से जुड़े मीडिया संस्थानों के खिलाफ लगाए गए आरोपों और इशारों को पूरी तरह से नकारते हैं। हम सुभाष चंद्रा को एक व्यवसायी और उद्यमी के रूप में बहुत सम्मान देते हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।'
U

UB India News Desk

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰
क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?
खास खबर

क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?

संसद में भुगतान और निपटान प्रणाली कानून से जुड़े संशोधन के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब यूपीआइ से पैसे भेजने या दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर शुल्क देना होगा। इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार […]

UB India News27 अग॰
भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..
खास खबर

भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..

रूस में आईआरआईजीसी-टेक के 27वें सत्र की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा क‍ि भारत-रूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-टेक) के 27वें सत्र में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने […]

UB India News25 अग॰
सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..
खास खबर

सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..

दिल्‍ली, लखनऊ, पटना समेत देश के अलग-अलग शहरों में प्‍याज की कीमतें अचानक बढ़ने लगी है. कई बड़े शहरों में महीने भर पहले 30 से 40 रुपये किलो मिलने वाला प्‍याज 50 से 65 रुपये किलो तक बिक रहा है. प्‍याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने अपना बफर स्‍टॉक बाजार […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰
भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?
खास खबर

भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?

कुछ साल पहले तक ड्रोन का नाम आते ही कैमरे से तस्वीरें लेने वाली उड़ती मशीन का ख्याल आता था। अब ड्रोन का इस्तेमाल इससे कहीं आगे निकल चुका है। खेती में कीटनाशक का छिड़काव, गांवों में जमीन की मैपिंग, हाईवे और रेलवे की निगरानी, आपदा के समय राहत-बचाव और रक्षा क्षेत्र में निगरानी जैसे […]

UB India News19 अग॰
भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………
खास खबर

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी कर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार जल्द ही एक हाई-पावर कमेटी बनाएगी, जो देश के बैंकिंग सिस्टम को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से मजबूत बनाने के लिए सुझाव […]

UB India News17 अग॰
वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, 300 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स
खास खबर

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, 300 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव तथा कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला. कारोबार की शुरुआत में निफ्टी 50 22.55 अंकों यानी 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,343.45 पर खुला. वहीं बीएसई सेंसेक्स 100 अंकों […]

UB India News17 अग॰