जेपी जयंती पर महा-संग्राम…………..

उत्तर प्रदेश के जेपी सेंटर में लगी जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण से रोके जाने पर समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव योगी सरकार (Akhilesh Yadav On JP Controversy) पर जमकर बरसे. घर के बाहर नाकेबंदी पर उन्होंने पुलिस को ललकारते हुए कहा कि अगर त्योहार का मौका नहीं होता, तो समाजवादियों को जेपी सेंटर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024, 11:07 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जेपी जयंती पर महा-संग्राम…………..
Photo: UB India News Archive

उत्तर प्रदेश के जेपी सेंटर में लगी जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण से रोके जाने पर समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव योगी सरकार (Akhilesh Yadav On JP Controversy) पर जमकर बरसे. घर के बाहर नाकेबंदी पर उन्होंने पुलिस को ललकारते हुए कहा कि अगर त्योहार का मौका नहीं होता, तो समाजवादियों को जेपी सेंटर में माल्यार्पण से कोई रोक नहीं सकता था. अखिलेश ने आरोप लगाया कि यूपी सरकार उनके कार्यकाल में शुरू किए गए जेपी सेंटर को बेचना चाहती है. लखनऊ में जेपी को लेकर जमकर सियासी ड्रामा चल रहा है.

बहुत सारे समाजवादी लोग सरकार में हैं, जो सरकार को चलवा रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री भी जेपी आंदोलन से निकले हैं. नीतीश कुमार जी ने जेपी के साथ रहकर उनके आंदोलन को मजबूत बनाया था. उनके लिए यह मौका है. ऐसी सरकार जो जेपी जयंती पर उन्हें याद नहीं करने दे रही है, उन्हें तुरंत समर्थन वापस लेना चाहिए.
अखिलेश के घर के बाहर नाकेबंदी पर हंगामा

अखिलेश एसपी कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार देर रात अचानक से जेपी सेंटर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने टीन शेड लगाकर उन्हें रोक दिया. उसके बाद शुक्रवार सुबह लखनऊ में फिर जमकर बवाल हुआ. पुलिस ने अखिलेश को रोकने के लिए उनके घर के बाहर नाकेबंदी की. सपा नेताओं ने इस पर जमकर हंगामा किया. बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश की. लेकिन आखिरकार अखिलेश के घर के बाहर ही जेपी की मूर्ति लाकर उस पर माल्यार्पण किया गया.

Latest and Breaking News on NDTV

   जेपी सेंटर की तरफ फिर कूच की चेतावनी

सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि जैसी ही पुलिस हटेगी, जेपी सेंटर की तरफ कूच किया जाएगा. सपा प्रमुख ने योगी सरकार पर बरसते हुए कहा, ‘क्या कारण है कि सरकार हमें माल्यार्पण नहीं करने दे रही है. यह न्याय नहीं है. बीजेपी ने हर अच्छा काम रोका है. जेपी सेंटर में उनकी मूर्ति को इसलिए ढका गया है क्योंकि उसे बेचने की साजिश चल रही है. देश के जननायक भारत रत्न को बेचा जा रहा है. ऐसे लोग लोकतंत्र की रक्षा क्या करेंगे.’

Latest and Breaking News on NDTV

समाजवादी हर साल मनाते हैं जेपी की जयंती 

अखिलेश ने आगे कहा कि जैसे ही पुलिस का पहरा हटेगा, समाजवादी कार्यकर्ता जेपी सेंटर कूच करेंगे. उन्होंने कहा,’समाजवादी जेपी की जयंती हर साल मनाते हैं. आज पुलिस ने रोका है. ये पुलिस कब तक खड़ी रहेगी. जैसे ही पुलिस हटेगी, हम लोग फिर जयंती को वहीं पर मनाएंगे. भरत रत्न जयप्रकाश जी को हम वहीं जाकर सम्मान देने का काम करेंगे.’

 

Latest and Breaking News on NDTV

बीजेपी पर भड़के अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी सरकार ने पहले भी हमें रोकने की कोशिश की थी. पुलिस को ललकारते हुए उन्होंने कहा कि त्योहार का दिन नहीं होता तो समाजवादियों को रोकना संभव नहीं था. उन्होंने कहा, ‘आज नवरात्र की रामनवमी है. त्योहार के दिन भी अधर्म का काम किया गया है. बीजेपी कहती है कि वह सभी त्योहार मनाने देती है, लेकिन हमको हमारा त्याहोर नहीं मनाने दिया जा रहा है. आज यह त्योहार नहीं होता तो, यह बल्लियां-टीन शेड रोक नहीं सकते थे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आजादी मिली है, इसे सुरक्षित रखना जरूरी… स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत का संदेश
खास खबर

आजादी मिली है, इसे सुरक्षित रखना जरूरी… स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत का संदेश

पूरा देश आज आजादी का जश्न मना रहा है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर स्थित RSS मुख्यालय में तिरंगा फहराया. इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया और आजादी को बनाए रखने की जिम्मेदारी पर जोर दिया. अपने संबोधन […]

UB India News15 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने काफी दूरी तय की है…..
राष्ट्रीय

79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने काफी दूरी तय की है…..

आजादी सिर्फ सत्ता या व्यवस्था से मुक्ति का नाम नहीं, बल्कि हर नागरिक के अपने हिस्से की स्वतंत्रता, सम्मान और बेहतर जीवन की तलाश है. 79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने भूख, गरीबी, अशिक्षा और अभावों से काफी दूरी तय की है, लेकिन नई पीढ़ी के लिए आजादी के मायने अब बदल गए […]

UB India News15 अग॰
आजादी की रात 11 बजे की वो आवाज!
खास खबर

आजादी की रात 11 बजे की वो आवाज!

15 अगस्त 2026 को लाल किले की प्राचीर से जब ‘वंदे मातरम्’ गूंजेगा, तो इसे स्वतंत्रता दिवस के इतिहास में पहली बार होने वाली घटना के तौर पर याद किया जाएगा। पहली बार देश के स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब लगातार 13वें साल तिरंगा फहराएंगे तो इससे […]

UB India News14 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: 14 अगस्त 1947 को कैसे तैयार हुआ नया भारत?
खास खबर

80वां स्वतंत्रता दिवस: 14 अगस्त 1947 को कैसे तैयार हुआ नया भारत?

14 अगस्त 1947 भारत के इतिहास का वह दिन था, जब देश ब्रिटिश शासन से आजादी मिलने से कुछ ही घंटे दूर था। यह दिन केवल 15 अगस्त के इंतजार का दिन नहीं था। इस दिन स्वतंत्र भारत की पहली सरकार का ढांचा तैयार था, नेताओं के बीच मंत्रालयों का बंटवारा हो चुका था, संविधान […]

UB India News14 अग॰
15 अगस्त को आजादी का स्वागत करने वाले 17 अगस्त को अचानक अपने ही घर में बेगाने कैसे हो गये थे ……………..
दिन विशेष

15 अगस्त को आजादी का स्वागत करने वाले 17 अगस्त को अचानक अपने ही घर में बेगाने कैसे हो गये थे ……………..

15 अगस्त 1947 को भारत वर्षों की गुलामी से मुक्त होकर स्वतंत्रता के जश्न में डूबा था। दिल्ली में ऐतिहासिक ‘ट्रिस्ट विद डेस्टिनी’ भाषण के साथ नए राष्ट्र का उदय हो रहा था, लेकिन इसी दौरान पंजाब और बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लाखों-करोड़ों लोग एक अभूतपूर्व और भयावह अनिश्चितता से गुजर रहे […]

UB India News14 अग॰
बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क
पटना

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर घोषणा की है कि बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में किसी महत्वपूर्ण पार्क या सड़क का निर्माण अथवा नामकरण डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर […]

UB India News6 जुल॰
राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….
खास खबर

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

आज, छह जुलाई का दिन राष्ट्रवाद और निःस्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास रखने वाले करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत ही विशेष है। आज हम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म-जयंती मना रहे हैं। उनका जीवन साहस और मां भारती के प्रति अटूट समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है। उनके व्यक्तित्व में विद्वता, जनसेवा और […]

UB India News6 जुल॰
PM मोदी के 12 साल, सबसे लंबी अवधि तक चुने हुए पीएम रहने के रिकॉर्ड को तोड़ा, क्या हैं उपलब्धियां?
दिन विशेष

PM मोदी के 12 साल, सबसे लंबी अवधि तक चुने हुए पीएम रहने के रिकॉर्ड को तोड़ा, क्या हैं उपलब्धियां?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 12 वर्षों से ज्यादा समय से सत्ता पर काबिज हैं। इस दौरान पीएम ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। फिर चाहे देश की अर्थव्यवस्था को गति देने की बात हो या इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने का विषय। इन पहलुओं के साथ पीएम मोदी ने निजी तौर पर भी कई कीर्तिमान […]

UB India News10 जून