दिल्ली में घुट रहा दम, सुप्रीम कोर्ट ने ले ली हरियाणा और पंजाब सरकार की क्लास

दिल्ली NCR में प्रदूषण के मामले पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court On Stubble Burning) ने नाराजगी जाहिर करते हुए पंजाब और हरियाणा को फटकार लगाई है.अदालत ने कहा कि आयोग का कोई भी सदस्य वायु प्रदूषण के मामलों से निपटने के लिए योग्य नहीं हैं. अदालत के आदेश का पालन नहीं किया गया.कानून का उल्लंघन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 16 अक्टूबर 2024, 06:52 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली में घुट रहा दम, सुप्रीम कोर्ट ने ले ली हरियाणा और पंजाब सरकार की क्लास
Photo: UB India News Archive
दिल्ली NCR में प्रदूषण के मामले पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court On Stubble Burning) ने नाराजगी जाहिर करते हुए पंजाब और हरियाणा को फटकार लगाई है.अदालत ने कहा कि आयोग का कोई भी सदस्य वायु प्रदूषण के मामलों से निपटने के लिए योग्य नहीं हैं. अदालत के आदेश का पालन नहीं किया गया.कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभी तक एक भी मुकदमा नहीं चलाया गया.सब कुछ सिर्फ़ कागज़ों पर है.

अदालत ने नाराजगी जताते हुए केंद्र, पंजाब और हरियाणा से कई सवाल पूछे. अदालत न  कहा कि राज्य सरकारों द्वारा पराली जलाने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई न करने के इस दृष्टिकोण का क्या किया जाना चाहिए? हो सकता है कि वे किसी की मदद करना चाहते हों. हमें इससे कोई सरोकार नहीं है. पंजाब के एडवोकेट जनरल ने बहुत स्पष्ट शब्दों में कहा है कि मुकदमा चलाना संभव नहीं है और अगर ऐसा है तो लोग नाममात्र का जुर्माना भरते रहेंगे और बच निकलेंगे. बस कुछ हजार रुपये का भुगतान करें और फिर पराली जलाना जारी रखें. मामले में अगली सुनवाई अब 23 अक्टूबर को होगी.

  • हम बहुत साफ-साफ बता रहे हैं कि आपको 1 सप्ताह का समय देंगे.
  • अगर इसका पालन नहीं किया गया तो हम मुख्य सचिव के खिलाफ अवमानना ​​का मामला दर्ज करेंगे.
  • आप लोगों पर मुकदमा चलाने से क्यों कतराते हैं.
  • आप सिर्फ़ नाममात्र का जुर्माना ले रहे हैं.
  • इसरो आपको बता रहा है कि आग कहां लगी थी और आप कहते हैं कि आपको कुछ नहीं मिला.
  • उल्लंघन के 191 मामले आए और आपने सिर्फ़ नाममात्र का जुर्माना लिया.
  • एनसीटी क्षेत्र अधिनियम के तहत आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों की पूरी तरह से अवहेलना की गई
  •  हरियाणा सरकार द्वारा नियमों की पूरी तरह से अवहेलना की गई है.
  • हरियाणा के मुख्य सचिव को अगली सुनवाई पर पेश होने के आदेश.
  • ये कोई राजनीतिक मामला नहीं है, आपने CAQM के निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया.
  •  सुप्रीम कोर्ट से हरियाणा के वकील- हमने इस साल करीब 17 एफआईआर दर्ज की हैं.

हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी को पेश होने के निर्देश

पराली जलाने पर रोक लगाने मे असफल रहने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी को अगली सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया.साथ ही हरियाणा के अफसरों पर कदम ना उठाने को लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

पंजाब सरकार और सुप्रीम कोर्ट 

  •  किसानों को ट्रैक्टर सुनिश्चित करने के लिए आपने केंद्र सरकार को एक भी प्रस्ताव दिया है हमें दिखाइए?
  •  इसका स्पष्ट उत्तर दीजिए, क्या आपने किसानों के लिए फंड की जरूरत के किसी पहलू का उल्लेख किया है?
  • पंजाब सरकार के वकील- नहीं
  •  क्या इस आचरण को सद्भावनापूर्ण कहा जा सकता है?  पिछली बार आपने घोषणा की थी कि केंद्र सरकार सुनवाई नहीं कर रही है?
  • आज हम देखते हैं कि ट्रैक्टर और डीजल के लिए एक भी प्रस्ताव नहीं दिया गया है?
  • वकील – हम आज ही केंद्र को प्रस्ताव देंगे.
  •  पंजाब सरकार ने भी पराली जलाने पर रोक के आदेश पर कुछ नहीं किया.
  •  पिछले तीन सालों से पंजाब ने एक भी व्यक्ति पर मुकदमा नहीं चलाया. केवल नाममात्र का जुर्माना लगा रहे हैं.
  •  धान की पराली जलाई जा रही है और आप वायु प्रदूषण निवारण अधिनियम 1981 के तहत कुछ नहीं करना चाहते. हवा लगातार प्रदूषित हो रही है.
  •  पंजाब सरकार ये घोषित कर दे कि हम कुछ नहीं कर सकते, हम हेल्पलैस हैं.
  • कुल मिलाकर आप ये कह रहे हैं कि लोगों को प्रदूषण से त्रस्त रहने दीजिए. हम सुप्रीम कोर्ट में झूठा हलफनामा दाखिल करते हैं.

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

  • आपका रवैया ऐसा है कि आप लोगों को वायु प्रदूषण के कारण पीड़ित होने देना चाहते हैं. सरकार असहाय हैं
  • क्या हम आपका बयान दर्ज करें कि आप असहाय हैं, कुछ नहीं कर सकते.

अदालत में पंजाब सरकार की दलील

  • जमीनी स्तर पर इन निर्देशों का पालन करना व्यावहारिक रूप से बहुत कठिन है.
  • पिछली बार हमारे अधिकारियों के साथ वहां लोगों ने बहुत बुरा व्यवहार किया था.
  • सीरियस लॉ एंड आर्डर की दिक्कत है.

मीटिंग में अफसर क्यों नहीं रहते?

सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने पर रोक लगाने में असफल रहने पर पंजाब सरकार के चीफ सेक्रेटरी को अगले बुधवार 23 अक्टूबर को सुनवाई में अदालत में व्यक्तिगत तौर पर पेश होने का आदेश दिया है. वहीं अदालत ने केंद्र सरकार से पूछा कि कमीशन के साथ कोई विशेषज्ञ क्यों नहीं जोड़ा जा सकता और मीटिंग में अफसर क्यों नहीं रहते, क्या ऐसे अफसरों पर कार्रवाई होगी.

ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो-कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से अगले बुधवार तक ये बताने को कहा है कि कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के कामकाज से जुड़ी विशेषज्ञ एजेंसियां ​​कौन सी हैं? सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमारे पिछले आदेशों के बावजूद समिति के 16 सदस्यों में से 8 सदस्य गैरहाजिर थे. ऐसे लगातार अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. आयोग को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या इस क्षेत्र के जानेमाने  संगठनों के विशेषज्ञों को समिति की बैठकों का हिस्सा बनने की इजाजत दी जा सकती है.

सुप्रीम कोर्ट की दलील

अदालत ने नाराजगी जताते हुए कहा कि राज्य सरकारों द्वारा पराली जलाने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई न करने के इस दृष्टिकोण से क्या किया जाना चाहिए? हो सकता है कि वे किसी की मदद करना चाहते हों. हमें इससे कोई सरोकार नहीं है. पंजाब के एडवोकेट जनरल ने बहुत स्पष्ट शब्दों में कहा है कि मुकदमा चलाना संभव नहीं है और अगर ऐसा है तो लोग नाममात्र का जुर्माना भरते रहेंगे और बच निकलेंगे. बस कुछ हजार रुपये का भुगतान करें और फिर पराली जलाना जारी रखें.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट
पटना

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। 19 जिलों में ऑरेंज तो बाकी 19 में यलो अलर्ट है। इन जिलों में 50kmph की रफ्तार से हवा चल […]

UB India News17 अग॰
बिहार के 5 जिलों में आज हेवी रेन की चेतावनी:पटना में बादल छाए रहेंगे
पटना

बिहार के 5 जिलों में आज हेवी रेन की चेतावनी:पटना में बादल छाए रहेंगे

बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. इसके असर से राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने शनिवार के लिए राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, 13 अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया […]

UB India News15 अग॰
पटना समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट
पटना

पटना समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मानसून फिर से एक्टिव हो रहा है. मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को राजधानी पटना समेत 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती […]

UB India News14 अग॰
बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….
पटना

बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….

बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 10 अगस्त 2026 को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. उत्तर-पश्चिम और दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के एक-दो स्थानों पर भी वर्षा के आसार हैं. वहीं, कैमूर, […]

UB India News9 अग॰
बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी
पटना

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों में कमर तक पानी घुस गया है। बकुची गांव में 12 से अधिक घर डूब गए हैं। बकुची प्राथमिक विद्यालय और नवादा माध्यमिक विद्यालय में भी पानी भर गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित […]

UB India News7 अग॰
पूरे बिहार में आज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट……..
जिलावार

पूरे बिहार में आज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट……..

बिहार में मानसून एक्टिव है। खगड़िया और समस्तीपुर में देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुपौल और अररिया में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। आकाशीय बिजली गिरने को लेकर विशेष चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, […]

UB India News5 अग॰
पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट
पटना

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

पटना में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है। आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने भी आज यहां बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। मुजफ्फरपुर, सुपौल में भी बारिश हुई है। बगहा में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर 2 फीट तक पानी भर गया […]

UB India News3 अग॰
बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..
पटना

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बिजली गिरने की भी आशंका है। 22 जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। हालांकि यहां बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और उमस भरी गर्मी […]

UB India News25 जुल॰
पटना समेत 6 जिलों में झमाझम बारिश, 10 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट
पटना

पटना समेत 6 जिलों में झमाझम बारिश, 10 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज बिहार के 10 जिलों के लिए हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना, पूर्णिया, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा और सहरसा में तेज बारिश हो रही है। कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में 2 से 4 डिग्री […]

UB India News22 जुल॰