बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों में कमर तक पानी घुस गया है। बकुची गांव में 12 से अधिक घर डूब गए हैं। बकुची प्राथमिक विद्यालय और नवादा माध्यमिक विद्यालय में भी पानी भर गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 7 अगस्त 2026, 06:53 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी
Photo: UB India News Archive

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों में कमर तक पानी घुस गया है। बकुची गांव में 12 से अधिक घर डूब गए हैं। बकुची प्राथमिक विद्यालय और नवादा माध्यमिक विद्यालय में भी पानी भर गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

मौसम विभाग ने आज 19 जिलों के लिए बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। बक्सर समेत 5 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।

इन जिलों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। राज्य के बाकी 23 जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान पटना, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, खगड़िया, समस्तीपुर, कटिहार, जहानाबाद और बांका में बारिश दर्ज की गई। बांका में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 8 अगस्त तक बारिश का दौरा जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पटना समेत कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं।

राजधानी पटना में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे. शहर के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं. कुछ स्थानों पर तेज बौछारें भी गिर सकती हैं. मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी टर्फ बिहार के आसपास बना हुआ है. इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से नमी वाली पूर्वी हवा लगातार आ रही है. इस वजह से राज्य में बारिश का माहौल बना हुआ है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, शुक्रवार के बाद बारिश का दायरा धीरे-धीरे उत्तर और पूर्वी बिहार की तरफ बढ़ेगा। 8 अगस्त को दक्षिण-पूर्व बिहार के साथ कटिहार, पूर्णिया और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश की संभावना है।

9 अगस्त को उत्तर बिहार में बारिश का जोर सबसे अधिक रहने के आसार हैं। इस दिन अररिया, दरभंगा, किशनगंज, मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज पटना में बादल छाए रहेंगे। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है।

अगले 3 से 4 दिनों तक बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश की संभावना है। उत्तर, मध्य और दक्षिण बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश और वज्रपात की भी आशंका है।

मानसूनी टर्फ बिहार के आसपास सक्रिय है। इसके साथ बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी वाली पूर्वी हवा आ रही है। इसके कारण अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना है।

बिहार में 37% सामान्य से कम हुई बारिश

मानसून सीजन की बात करें तो बिहार में अब भी सामान्य से कम बारिश हुई है। अब तक 37 प्रतिशत कम बारिश रिकॉड की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है, लेकिन पूरे राज्य में वर्षा की कमी तुरंत पूरी होने की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है।

विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा वज्रपात के समय सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की अपील की है।

क्यों बना हुआ है ऐसा मौसम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल बिहार में हवा में नमी की मात्रा काफी अधिक बनी हुई है। दिन में तेज धूप और उमस के कारण वातावरण गर्म हो जाता है, जबकि शाम होते-होते नमी वाली हवाएं सक्रिय हो जाती हैं।

इससे बादलों का तेजी से विकास होता है और कई जिलों में अचानक बारिश शुरू हो जाती है। बादलों के तेजी से बनने के कारण गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की घटनाएं भी देखने को मिल रही हैं। अगले एक-दो दिनों तक मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है।

बिहार के प्रमुख जिलों का तापमान

पटना में पिछले 24 घंटे में 3.8 मिमी बारिश हुई है। यहां अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम 26.3 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 24 घंटे में राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰