भारतीय एयरक्राफ्ट उद्योग को कैसे बदल रही टाटा-एयरबस की जुगलबंदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन सरकार के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ ने वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) के परिसर में C-295 विमानों के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का आज उद्घाटन किया. एयरबस के सहयोग से स्‍थापित टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड की इस फाइनल असेंबली लाइन में 40 एयरबस सी-295 विमान बनाए जाएंगे. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 28 अक्टूबर 2024, 09:43 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारतीय एयरक्राफ्ट उद्योग को कैसे बदल रही टाटा-एयरबस की जुगलबंदी
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन सरकार के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ ने वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) के परिसर में C-295 विमानों के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का आज उद्घाटन किया. एयरबस के सहयोग से स्‍थापित टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड की इस फाइनल असेंबली लाइन में 40 एयरबस सी-295 विमान बनाए जाएंगे. टाटा की इस ‘जहाज फैक्‍टरी’ से पहला सी-295 विमान दो साल बाद यानी साल 2026 में बनकर बाहर आ जाएगा. टाटा-एयरबस की C295 परियोजना का वडोदरा में उद्घाटन भारत के एयरोस्पेस सेक्टर में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है. यह कदम भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूती देने के साथ-साथ ‘मेक इन इंडिया’ पहल की सफलता को भी दर्शाती है.

यह परियोजना भारत में पहली निजी एयरोस्पेस असेंबली लाइन है, जो न केवल विनिर्माण बल्कि असेंबली, परीक्षण और डिलीवरी के पूरे चक्र को भारत में ही संचालित करेगी. विमान निर्माण में इस्‍तेमाल होने वाले 18,000 से अधिक पुर्जों का उत्‍पादन भारत में ही होगा. यह भारत की इंजीनियरिंग क्षमता और संसाधनों की शक्ति को प्रदर्शित करता है. वडोदरा की यह असेंबली लाइन केवल एक निर्माण इकाई नहीं है, बल्कि यह स्थानीय उद्योगों के लिए उत्प्रेरक का काम करेगी. प्रयागराज में एक स्टिक होल्डिंग डिपो और आगरा में एक प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना, भारत के विमानन पारिस्थितिकी तंत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

एयरबस-टाटा की जुगलबंदी भारत को दिलाएगी नई पहचान
एयरबस-टाटा की यह जुगलबंदी डिफेंस मैन्‍यूफैक्‍चरिंग में भारत को पूरे विश्‍व में एक नई पहचान दिलाएगी. वडोदरा की फाइनल असेंबली लाइन में 40 एयरबर सी-295 विमानों का निर्माण होगा. साल 2021 में भारत ने एयरबस से 56 सी-295 विमानों को खरीदने का सौदा 2.5 बिलियन डॉलर में किया था. एयरबस और टाटा वडोदरा संयंत्र में 40 विमान बनाएंगे, जबकि एयरबस स्‍पेन से सीधे 16 विमान उपलब्ध कराएगी.

वडोदरा एफएएल में विनिर्माण से लेकर संयोजन, परीक्षण और योग्यता, तथा विमान के संपूर्ण जीवन चक्र की डिलीवरी और रखरखाव तक संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र का पूर्ण विकास शामिल होगा. यानी यहां सही अर्थों में विमान बनेंगे, असेंबल नहीं होंगे.

हेलीकॉप्‍टर भी बनाएगी एयरबस और टाटा
एयरबस और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्‍स भारत में सी-295 विमानों के निर्माण के अलावा सिविल हेलीकॉप्टर का निर्माण भी करेंगी. फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पिछली भारत यात्रा के दौरान इस समझौते की घोषणा हुई थी. एयरबस हेलीकॉप्टर्स भारत में H125 हेलीकॉप्टरों के लिए फाइनल असेंबली लाइन (FAL) स्थापित करने के लिए टाटा समूह के साथ साझेदारी करेगी. भारत में बनने वाले इन हेलीकॉप्‍टरों का इस्‍तेमाल भारत तो करेगा ही साथ ही इन्‍हें पड़ोसी देशों को निर्यात भी किया जाएगा.

टाटा और एयरबस के अलावा हिन्‍दुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड और फ्रांसीसी कंपनी सफ़रान (Safran) राफेल इंजिन के लिए एमआरो बनाने को एक ज्‍वाइंट वेंचर बनाने जा रहे हैं. यह ज्‍वाइंट वेंचर इंडियन मल्‍टी रोल हेलिकॉप्‍टर के लिए भी इंजिन बनाएगा और भारत में स्‍कॉर्पियन पनडुब्‍बी का निर्माण भी करेगा.

2026 तक एयरोस्‍पेस बाजार को 63 बिलियन डॉलर तक ले जाने का लक्ष्‍य
केंद्र ने साल 2026 तक एयरोस्पेस क्षेत्र को 63 बिलियन डॉलर के बाजार में बदलने का लक्ष्‍य रखा है. इस लक्ष्‍य को हासिल करने में वडोदरा की एयरबस-टाटा फेसिलिटी बहुत काम आएगी. यह भारत की डिफेंस मैन्‍युफैक्‍चरिंग क्षमता का जीता-जागता उदाहरण होगी, जिससे दूसरी बड़ी कंपनियां भी भारत आने को प्रोत्‍साहित होंगी. एयरोस्‍पेस क्षेत्र की नामी कंपनियों को भारत लाने को सरकार प्रयासरत है. इसमें उसे सफलता भी मिली है.

एयरबस के साथ ही बोइंग भी भारत में 100 मिलियन डॉलर का निवेश करने की घोषणा कर चुकी है. कंपनी चैन्‍नई में इंजिनियरिंग सर्विसेज और सपोर्ट सेंटर स्‍थापित करने पर 3000 करोड़ रुपये निवेश करेगी. इसके अलावा बोइंग हैदराबाद में टाटा के साथ मिलकर, टाटा-बोइंग एयरोस्‍पेस लिमिटेड में एएच-16 अपाचे हेलीकॉप्‍टर्स के लिए फ्यूजलेग और अन्‍य पुर्जे बनाएगी.

स्‍वीडन की कंपनी साब एबी (Saab AB) भी भारत में कार्ल-गुस्‍टॉफ रॉकेट सिस्‍टम के निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इसी तरह टाटा एडवांस सिस्‍टम्‍स अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन के साथ मिलकर हैदराबाद में सी-130जे सुपर हर्क्‍युलस एयर लिफ्टर और एस-76 हेलीकॉप्‍टर्स के कल-पुर्जे भी बनाएगी. रूसी कंपनी रोजोबोर्नएक्‍सपोर्ट और भारतीय कंपनी एडवांस्‍ड वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड यूपी के कोर्वा में एके-203 असॉल्‍ट राइफल बना रही हैं.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…
कारोबार

22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने NCLT विवाद में मुकेश अंबानी और उनके मीडिया नेटवर्क पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 22000 करोड़ रुपये के कर्ज संबंधी दावे को गलत बताया। रिलायंस ने आरोपों का खंडन किया है।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰
क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?
खास खबर

क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?

संसद में भुगतान और निपटान प्रणाली कानून से जुड़े संशोधन के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब यूपीआइ से पैसे भेजने या दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर शुल्क देना होगा। इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार […]

UB India News27 अग॰
भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..
खास खबर

भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..

रूस में आईआरआईजीसी-टेक के 27वें सत्र की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा क‍ि भारत-रूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-टेक) के 27वें सत्र में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने […]

UB India News25 अग॰
सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..
खास खबर

सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..

दिल्‍ली, लखनऊ, पटना समेत देश के अलग-अलग शहरों में प्‍याज की कीमतें अचानक बढ़ने लगी है. कई बड़े शहरों में महीने भर पहले 30 से 40 रुपये किलो मिलने वाला प्‍याज 50 से 65 रुपये किलो तक बिक रहा है. प्‍याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने अपना बफर स्‍टॉक बाजार […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰
भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?
खास खबर

भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?

कुछ साल पहले तक ड्रोन का नाम आते ही कैमरे से तस्वीरें लेने वाली उड़ती मशीन का ख्याल आता था। अब ड्रोन का इस्तेमाल इससे कहीं आगे निकल चुका है। खेती में कीटनाशक का छिड़काव, गांवों में जमीन की मैपिंग, हाईवे और रेलवे की निगरानी, आपदा के समय राहत-बचाव और रक्षा क्षेत्र में निगरानी जैसे […]

UB India News19 अग॰