झांसी अग्निकांड- एक और नवजात की मौत , अब तक 11 नवजात की हुई मौत

झांसी अग्निकांड में झुलसे एक और नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई। डीएम अविनाश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा- हादसे में अब तक 11 नवजात की मौत हो चुकी है। रेस्क्यू बच्चों में अभी एक नवजात की पहचान नहीं हुई। वहीं, एक परिवार है जिसका नवजात नहीं मिल पाया है। जांच […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 17 नवंबर 2024, 08:08 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
झांसी अग्निकांड- एक और नवजात की मौत , अब तक 11 नवजात की हुई मौत
Photo: UB India News Archive

झांसी अग्निकांड में झुलसे एक और नवजात की इलाज के दौरान मौत हो गई। डीएम अविनाश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा- हादसे में अब तक 11 नवजात की मौत हो चुकी है। रेस्क्यू बच्चों में अभी एक नवजात की पहचान नहीं हुई। वहीं, एक परिवार है जिसका नवजात नहीं मिल पाया है। जांच की जा रही है।

इधर, अग्निकांड की पहली जांच रिपोर्ट अब 12 घंटे में नहीं आएगी। सरकार ने जांच के बीच ही कमेटी बदल दी। पहले जांच की जिम्मेदारी झांसी के मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे को दी गई थी। अब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक किंजल सिंह को जांच सौंपी गई है।

मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने भास्कर को बताया- उनकी अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी रिपोर्ट नहीं देगी। उन्होंने शनिवार को पीड़ित परिवारों और हॉस्पिटल स्टाफ के बयान दर्ज किए थे। हालांकि कमेटी क्यों बदली? इसे लेकर सरकार ने कोई जानकारी नहीं दी गई। शनिवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 3 स्तर पर जांच के निर्देश दिए थे। अब तीनों जांच के बाद ही पता चलेगा कि अग्निकांड का जिम्मेदार कौन है?

यह फोटो झांसी जिला प्रशासन ने जारी करके बताया कि अग्निकांड में 10 बच्चों की मौत हुई हैं। फोटो वीभत्स है, इसलिए हम इसे ब्लर करके दिखा रहे हैं।
यह फोटो झांसी जिला प्रशासन ने जारी करके बताया कि अग्निकांड में 10 बच्चों की मौत हुई हैं। फोटो वीभत्स है, इसलिए हम इसे ब्लर करके दिखा रहे हैं।

शुक्रवार रात महारानी लक्ष्मीबाई सरकारी मेडिकल कॉलेज में स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (SNCU) में भीषण आग लग गई थी। हादसे में 10 बच्चों की मौत हो गई। शनिवार शाम को 10 बच्चों का 2-2 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। सभी बच्चे 80 फीसदी से अधिक जल गए थे। हडि्डयां तक निकल आई थीं। सभी के DNA सैंपल भी लिए गए। 20 घंटे से लापता 8 बच्चों में से 7 मिल गए हैं। सिर्फ 1 बच्चा अभी तक नहीं मिल पाया है।

कैसे हुआ हादसा? शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में स्पार्किंग के चलते आग लगी, फिर धमाका हो गया। पूरे वार्ड में आग फैल गई। वार्ड बॉय ने आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) चलाया, मगर वह 4 साल पहले ही एक्सपायर हो चुका था, इसलिए काम नहीं किया।

सूचना पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंचीं। खिड़की तोड़कर पानी की बाैछारें मारीं। भीषण आग को देखते हुए सेना को बुलाया गया। करीब 2 घंटे में आग पर काबू पाया गया। वार्ड की खिड़की तोड़कर 39 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

लाइव अपडेट्स

झांसी डीएम ने कहा- आग में झुलसे एक और बच्चे की मौत

झांसी डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि जिन बच्चों का रेस्क्यू किया गया था। उनमें से एक बच्चे की मौत और हुई है। यानी, अब तक 11 नवजात की मौत हो चुकी है। रेस्क्यू किए गए बच्चों में अभी एक नवजात ऐसा है जिसकी पहचान नहीं हुई है। वहीं, एक परिवार भी ऐसा है जिसका नवजात नहीं मिल पाया है। जांच की जा रही है।

हादसे के बाद रविवार को झांसी मेडिकल कॉलेज में अग्निशमन सिलेंडर की जांच की जा रही है।
यह मेडिकल कॉलेज का वार्ड नंबर-5 है। यहां हादसे में बचाए गए 22 बच्चे भर्ती हैं। इनमें 7 बच्चों की कंडीशन क्रिटिकल है। बच्चों की मां बाहर इंतजार कर रही हैं

यह राम सूरत हैं। इनका भतीजा दो दिन से लापता है। उन्होंने बताया कि वह कई हॉस्पिटल घूम कर पता कर चुके हैं। लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका है। हॉस्पिटल प्रशासन भी कह रहा है कि एक बच्चा लापता है। उसकी जांच चल रही है।

09:54 AM17 नवम्बर 2024

अब त्रिस्तरीय जांच रिपोर्ट के बाद ही होगा खुलासा

झांसी अग्निकांड में अब 12 घंटे में रिपोर्ट नहीं आएगी। अब त्रिस्तरीय जांच रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा। झांसी के मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने बताया कि उनकी अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी रिपोर्ट नहीं देगी। शासन ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक किंजल सिंह की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की है। अब वह कमेटी ही मामले की जांच करेगी। उल्लेखनीय है कि मंडलायुक्त की कमेटी को 12 घंटे मे जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने शनिवार को जांच शुरू कर पीड़ित परिवार और हॉस्पिटल स्टॉफ के बयान भी लिए थे।

09:10 AM17 नवम्बर 2024

3 पॉइंट पर जांच कर रही IB की टीम

झांसी मेडिकल कॉलेज में अग्निकांड को लेकर प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार तक जांच करा रही है। इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी IB अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को देगी। सूत्रों के मुताबिक, इस रिपोर्ट में 3 पॉइंट पर जांच होगी। 1-घटना कैसे हुई। 2-घटना के पीछे मुख्य कारण क्या था। 3-घटना किसी की लापरवाही से हुई या फिर यह एक हादसा था।

शनिवार को IB की टीम ने मेडिकल कॉलेज में घटनास्थल का निरीक्षण किया था। फोरेंसिक टीम से बात कर कुछ और जानकारियां जुटाई है। टीम ने एंट्री-एग्जिट पॉइंट को काफी बारीकी से देखा था। एसएनसीयू में दाखिल होने के बाद अफसरों ने गेट के लॉक चेक किए। अंदर जाकर दूसरी तरफ लेबर रूम की तरफ खुलने वाला दरवाजा देखा। ऑक्सीजन कंन्सन्ट्रेटर को ठीक से देखा। दोनों दरवाजों से बाहर निकलने में कितना समय लगता है इसके बारे में भी जानकारी जुटाई।

IB आईबी टीम ने पता किया कि शॉर्ट सर्किट जहां हुआ वहां पर इलेक्ट्रिसिटी वायरिंग कैसी थी। तार बाहर की तरफ से लगे थे या उन्हें पाइप के अंदर से डाला गया था।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल
कैरियर

NEET-PG 2026 का देशभर में सफल आयोजन, 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर हुई परीक्षा; जयपुर के 2 केंद्रों के 2,445 अभ्यर्थियों की 5 सितंबर को पुनर्परीक्षा

UB India News30 अग॰
बिहार में आज से नई रेफरल नीति……………
पटना

बिहार में आज से नई रेफरल नीति……………

बिहार के सरकारी अस्पतालों में 15 अगस्त यानी आज से नई रेफरल नीति लागू होगी। प्रारंभिक चरण में इसे जिला अस्पतालों में सख्ती से लागू किया जाएगा। प्रखंड स्तरीय अस्पतालों को भी मरीज को बड़े अस्पतालों में रेफर करने के पहले तय मानक पूरे करने होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पतालों में नई रेफरल […]

UB India News15 अग॰
बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज
पटना

बिहार वालों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा! सिर्फ ₹2 में इलाज

बिहार के शहरी इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट और कार्ययोजना के तहत बिहार में 164 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (UPHC) और 434 शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (UHWC) के संचालन को मंजूरी दी गई है। इससे राज्य […]

UB India News12 अग॰
मरीजों के नाम पर धांधली… 2359 अस्पताल आयुष्मान से बाहर, 1200 पर लगा बैन.
खास खबर

मरीजों के नाम पर धांधली… 2359 अस्पताल आयुष्मान से बाहर, 1200 पर लगा बैन.

अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ उठाता है, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. संभव है कि जिस अस्पताल में आप अपना कार्ड लेकर जाने की सोच रहे हों, वह अब इस सरकारी योजना का हिस्सा ही न हो. दरअसल, केंद्र सरकार […]

UB India News10 अग॰
पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………
पटना

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल सातवां दिन, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा………

पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों के आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर राजधानी में देखने को मिल रहा है। पिछले 7 दिनों में करीब 3600 टन से अधिक कचरा शहर की सड़कों में जमा हो चुका है। लगातार बारिश के […]

UB India News5 अग॰
पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर
पटना

पटना में आज पांचवे दिन भी सफाईकर्मी हड़ताल पर

पटना नगर निगम सहित पूरे बिहार के नगर निकाय के कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज पांचवा दिन है। इसका असर शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ नजर आ रहा है। पटना की सड़कों पर कचरे की ढेर लगी हुई है। पटना में बदबू से लोगों का हाल बेहाल है। इसी बीच हालात को संभालने […]

UB India News3 अग॰
बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..
पटना

बिहार में हड़ताल पर 42 हजार सफाई कर्मचारी , कचरा बदबू से लोगों का हाल बेहाल…………..

बिहार में नगर निकायों में काम करने वाले सफाईकर्मियों और ड्राइवर्स की हड़ताल का आज तीसरा दिन है। इस हड़ताल में करीब 42 हजार सफाई कर्मचारी और ड्राईवर्स शामिल हैं। हड़ताल की वजह से गली-मोहल्लों में कचरा पड़ा हुआ है। बदबू से लोगों का हाल बेहाल है। कचरा फैलने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी […]

UB India News1 अग॰
बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….
पटना

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार हो चुका है और अब दरंभगा-बेगूसराय जिला के लिए यह परियोजना आगे बढ़ रही है। बिहार में ऐसे और 10 अस्पतालों का निर्माण होना है। मधुबनी जिला में दो आयुष अस्पताल बनाए जाएंगे। उनमें से […]

UB India News31 जुल॰
मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन
पटना

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

पटना। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद प्रोफेसर रणवीर नंदन ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कॉपरेटिव की व्यवस्था विकसित होनी चाहिए ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था सुलभ हो सके। इसके अंतर्गत जो समाज के समर्थवान लोग हैं वह मेडिकल उपकरण व दवा की व्यवस्था करें और शहर से सप्ताह में एक […]

UB India News19 जुल॰