बिहार में आज से नई रेफरल नीति……………

बिहार के सरकारी अस्पतालों में 15 अगस्त यानी आज से नई रेफरल नीति लागू होगी। प्रारंभिक चरण में इसे जिला अस्पतालों में सख्ती से लागू किया जाएगा। प्रखंड स्तरीय अस्पतालों को भी मरीज को बड़े अस्पतालों में रेफर करने के पहले तय मानक पूरे करने होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पतालों में नई रेफरल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 15 अगस्त 2026, 07:34 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में आज से नई रेफरल नीति……………
Photo: UB India News Archive

बिहार के सरकारी अस्पतालों में 15 अगस्त यानी आज से नई रेफरल नीति लागू होगी। प्रारंभिक चरण में इसे जिला अस्पतालों में सख्ती से लागू किया जाएगा। प्रखंड स्तरीय अस्पतालों को भी मरीज को बड़े अस्पतालों में रेफर करने के पहले तय मानक पूरे करने होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पतालों में नई रेफरल नीति लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। सभी जिला अस्पतालों के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) को सक्रिय कर दिया गया है। साथ ही, इन अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता, दवा और आईसीयू के लिए मानक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। मानव संसाधन की कमी को जिला स्तर पर अन्य अस्पतालों से पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

सिविल सर्जनों को सख्त हिदायत

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, राज्य सरकार की ओर से तय समय में नई रेफरल नीति को लागू किया जाना है। इसमें जो कुछ भी कमी रह गई है, उसे पूरा करने के निर्देश दिए गए है। सभी सिविल सर्जनों को इसे लागू करने के लिए सख्त हिदायत दी गई है। वर्तमान में राज्य के 38 जिलों में से 36 में जिला अस्पताल संचालित हैं।

रेफर का कारण देना होगा

जिला अस्पताल से किसी भी मरीज को मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में रेफर किए जाने पर कारण बताना होगा। इसके लिए एक अलग फार्मेट बनाया गया है। मरीज को रेफर किए जाने की सूचना विभागीय मुख्यालय को देनी होगी।

  • ठोस चिकित्सीय कारण: डॉक्टर तभी रेफर कर सकेंगे जब संबंधित बीमारी या जरूरी इलाज की सुविधा उस अस्पताल में मौजूद न हो।
    डिजिटल एंट्री (भाव्या पोर्टल): 
    मरीज की पूरी उपचार यात्रा (ओपीडी, इमरजेंसी, जांच) का विवरण और रेफर करने का वाजिब कारण भाव्या पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य होगा। इसकी कंप्यूटरीकृत प्रति मरीज या उनके परिजनों को दी जाएगी।
    स्थिति को स्थिर करना: 
    किसी भी गंभीर मरीज को रेफर करने से पहले प्राथमिक उपचार देकर उसकी स्थिति को स्थिर किया जाएगा।
    सरकारी एंबुलेंस की व्यवस्था: 
    मरीज को उच्च संस्थान भेजने के लिए केवल सरकारी एंबुलेंस (एएलएस/बीएलएस) का ही उपयोग किया जाएगा।
    जवाबदेही और कार्रवाई: 
    नियमों का उल्लंघन करने या बिना कारण सामान्य मामलों में भी मरीजों को बाहर भेजने वाले डॉक्टरों पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

 

विशेषज्ञ की भी सेवा ली जाएगी

जहां विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं हैं, वहां अन्य अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों की सेवा लेने का निर्देश सिविल सर्जनों को दिया गया है। विभागीय मुख्यालय स्तर से भी हड्डी रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग सहित अन्य संकायों के विशेष डॉक्टरों की कमी पूरी की जा रही है। डॉक्टरों के निर्धारित रोस्टर ड्यूटी छोड़कर गायब रहने पर सिविल सर्जन प्रशासनिक कार्रवाई करेंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰