दिल्ली में पॉल्यूशन- 5वें दिन भी AQI 400 पार:79 फ्लाइट्स लेट, 6 डायवर्ट

दिल्ली में बुधवार को भी हवा जहरीली बनी हुई है। लगातार 5वें दिन AQI 400 के पार है। 15 नवंबर को इसका लेवल 396 था। बुधवार की सुबह 6 बजे कई इलाकों में AQI 450 और 9 बजे 424 रहा। यह ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। शहर का सबसे प्रदूषित इलाका मुंडका (AQI 464) रहा। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 20 नवंबर 2024, 08:35 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली में पॉल्यूशन- 5वें दिन भी AQI 400 पार:79 फ्लाइट्स लेट, 6 डायवर्ट
Photo: UB India News Archive

दिल्ली में बुधवार को भी हवा जहरीली बनी हुई है। लगातार 5वें दिन AQI 400 के पार है। 15 नवंबर को इसका लेवल 396 था।

बुधवार की सुबह 6 बजे कई इलाकों में AQI 450 और 9 बजे 424 रहा। यह ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

शहर का सबसे प्रदूषित इलाका मुंडका (AQI 464) रहा। वहीं, वजीरपुर और अलीपुर में AQI 462 रिकॉर्ड किया गया।

प्रदूषण के कारण छाई धुंध से पालम समेत कुछ इलाकों में विजिबिलिटी घटकर 150 मीटर रह गई। इस कारण 79 फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी और 6 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं। इसके अलावा रेलवे ने बताया कि बुधवार को 13 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के 50% सरकारी कर्मचारी घर से काम करेंगे। यह जानकारी पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दी है।

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने जजों को डिजिटल सुनवाई का ऑप्शन दिया। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) संजीव खन्ना ने कहा कि जहां भी संभव हो सके, कोर्ट वहां डिजिटल तरीके से सुनवाई करें। वकील वर्चुअल पैरवी कर सकते हैं। दरअसल, कपिल सिब्बल समेत सुप्रीम कोर्ट के कई वकीलों ने यह मांग की थी। कोर्ट ने अपने स्टाफ के लिए मास्क पहनना भी अनिवार्य कर दिया है।

थरूर बोले- दिल्ली नवंबर से जनवरी तक रहने लायक नहीं कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- दिल्ली नवंबर से जनवरी तक रहने लायक नहीं है। बाकी के साल में बमुश्किल रहने लायक है। क्या इसे देश की राजधानी भी बना रहना चाहिए?

उन्होंने लिखा- दिल्ली आधिकारिक तौर पर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है। यहां का पॉल्यूशन लेवल खतरनाक स्तर से चार गुना ज्यादा है। दिल्ली विश्व के दूसरे सबसे प्रदूषित शहर ढाका से लगभग पांच गुना ज्यादा प्रदूषित है। ये गलत है कि हमारी सरकार सालों से बुरे सपने को देख रही है। इसके बारे में कुछ नहीं करती है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट
पटना

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। 19 जिलों में ऑरेंज तो बाकी 19 में यलो अलर्ट है। इन जिलों में 50kmph की रफ्तार से हवा चल […]

UB India News17 अग॰
बिहार के 5 जिलों में आज हेवी रेन की चेतावनी:पटना में बादल छाए रहेंगे
पटना

बिहार के 5 जिलों में आज हेवी रेन की चेतावनी:पटना में बादल छाए रहेंगे

बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह से एक्टिव हो गया है. इसके असर से राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने शनिवार के लिए राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं, 13 अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया […]

UB India News15 अग॰
पटना समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट
पटना

पटना समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मानसून फिर से एक्टिव हो रहा है. मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को राजधानी पटना समेत 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती […]

UB India News14 अग॰
बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….
पटना

बिहार में आज और कल राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात की संभावना……….

बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने 10 अगस्त 2026 को राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. उत्तर-पश्चिम और दक्षिण बिहार के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व बिहार के एक-दो स्थानों पर भी वर्षा के आसार हैं. वहीं, कैमूर, […]

UB India News9 अग॰
बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी
पटना

बिहार मौसम: आज 19 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी

नेपाल में हो रही बारिश से मुजफ्फरपुर में बागमती नदी उफान पर है। जिसके चलते कटरा प्रखंड के निचले इलाकों में कमर तक पानी घुस गया है। बकुची गांव में 12 से अधिक घर डूब गए हैं। बकुची प्राथमिक विद्यालय और नवादा माध्यमिक विद्यालय में भी पानी भर गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित […]

UB India News7 अग॰
पूरे बिहार में आज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट……..
जिलावार

पूरे बिहार में आज आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट……..

बिहार में मानसून एक्टिव है। खगड़िया और समस्तीपुर में देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सुपौल और अररिया में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। आकाशीय बिजली गिरने को लेकर विशेष चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, […]

UB India News5 अग॰
पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट
पटना

पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल में तेज बारिश, 25 जिलों में अलर्ट

पटना में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है। आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने भी आज यहां बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। मुजफ्फरपुर, सुपौल में भी बारिश हुई है। बगहा में मूसलाधार बारिश से सड़कों पर 2 फीट तक पानी भर गया […]

UB India News3 अग॰
बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..
पटना

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बिजली गिरने की भी आशंका है। 22 जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। हालांकि यहां बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और उमस भरी गर्मी […]

UB India News25 जुल॰
पटना समेत 6 जिलों में झमाझम बारिश, 10 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट
पटना

पटना समेत 6 जिलों में झमाझम बारिश, 10 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज बिहार के 10 जिलों के लिए हैवी रेन का अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना, पूर्णिया, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा और सहरसा में तेज बारिश हो रही है। कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में 2 से 4 डिग्री […]

UB India News22 जुल॰