ISRO ने न्यू ईयर से पहले अंतरिक्ष में रचा इतिहास, स्पैडेक्स मिशन की सफल लॉन्चिंग

इसरो ने 30 दिसंबर को श्रीहरिकोटा से रात 10 बजे SpaDeX यानी, स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट मिशन लॉन्च किया। PSLV-C60 रॉकेट से दो स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी से 470 किमी ऊपर डिप्लॉय किया गया। अब 7 जनवरी 2025 को इस मिशन में अंतरिक्ष में बुलेट की स्पीड से दस गुना ज्यादा तेजी से ट्रैवल कर रहे इन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 31 दिसंबर 2024, 06:26 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ISRO ने न्यू ईयर से पहले अंतरिक्ष में रचा इतिहास, स्पैडेक्स मिशन की सफल लॉन्चिंग
Photo: UB India News Archive

इसरो ने 30 दिसंबर को श्रीहरिकोटा से रात 10 बजे SpaDeX यानी, स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट मिशन लॉन्च किया। PSLV-C60 रॉकेट से दो स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी से 470 किमी ऊपर डिप्लॉय किया गया।

अब 7 जनवरी 2025 को इस मिशन में अंतरिक्ष में बुलेट की स्पीड से दस गुना ज्यादा तेजी से ट्रैवल कर रहे इन दो स्पेसक्राफ्ट्स को कनेक्ट किया जाएगा। मिशन सफल रहा तो रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

मिशन की कामयाबी पर ही भारत का चंद्रयान-4 मिशन निर्भर है, जिसमें चंद्रमा की मिट्टी के सैंपल पृथ्वी पर लाए जाएंगे। चंद्रयान-4 मिशन को 2028 में लॉन्च किया जा सकता है।

स्पेडेक्स मिशन को श्रीहरिकोटा से रात 10 बजे PSLV-C60 रॉकेट से लॉन्च किया गया।
स्पेडेक्स मिशन को श्रीहरिकोटा से रात 10 बजे PSLV-C60 रॉकेट से लॉन्च किया गया।

स्पेडेक्स मिशन ऑब्जेक्टिव: डॉकिंग और अनडॉकिंग टेक्नोलॉजी दुनिया को दिखाना

  • पृथ्वी की निचली कक्षा में दो छोटे स्पेसक्राफ्ट की डॉकिंग और अनडॉकिंग की टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेट करना।
  • डॉक किए गए दो स्पेसक्राफ्ट्स के बीच इलेक्ट्रिक पावर ट्रांसफर करने की टेक्नोलॉजी को डेमोंस्ट्रेट करना।
  • स्पेस डॉकिंग का मतलब है स्पेस में दो अंतरिक्ष यानों को जोड़ना या कनेक्ट करना।

स्पेडेक्स मिशन प्रोसेस: PSLV रॉकेट से लॉन्च, फिर 470 किमी ऊपर डॉकिंग

मिशन में दो छोटे स्पेसक्राफ्ट टारगेट और चेजर शामिल है। इन्हें PSLV-C60 रॉकेट से 470 किमी की ऊंचाई पर अलग कक्षाओं में लॉन्च किया गया।

डिप्लॉयमेंट के बाद, स्पेसक्राफ्ट्स करीब 28,800 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रैवल कर रहे हैं। ये रफ्तार कॉमर्शियल एयरक्राफ्ट की रफ्तार से 36 गुना और बुलेट की स्पीड से 10 गुना ज्यादा है।

अब टारगेट और चेजर स्पेसक्राफ्ट फार-रेंज रेंडेजवस फेज शुरू करेंगे। इस फेज में, दोनों स्पेसक्राफ्ट्स के बीच सीधा कम्युनिकेशन लिंक नहीं होगा। इन्हें जमीन से गाइड किया जाएगा।

स्पेसक्राफ्ट करीब आते जाएंगे। 5 किमी से 0.25 किमी के बीच की दूरी तय करते समय लेजर रेंज फाइंडर का उपयोग करेगा। 300 मीटर से 1 मीटर की रेंज के लिए डॉकिंग कैमरे का इस्तेमाल होगा। वहीं 1 मीटर से 0 मीटर तक की दूरी पर विजुअल कैमरा उपयोग में आएगा।

सक्सेसफुल डॉकिंग के बाद, दोनों स्पेसक्राफ्ट के बीच इलेक्ट्रिकल पावर ट्रांसफर को डेमोंस्ट्रेट किया जाएगा। फिर स्पेसक्राफ्ट्स की अनडॉकिंग होगी और ये दोनों अपने-अपने पेलोड के ऑपरेशन को शुरू करेंगे। करीब दो साल तक ये इससे वैल्यूएबल डेटा मिलता रहेगा।

स्पेसक्राफ्ट A में कैमरा और स्पेसक्राफ्ट B में दो पेलोड

डॉकिंग एक्सपेरिमेंट्स के बाद स्टैंडअलोन मिशन फेज के लिए, स्पेसक्राफ्ट A में हाई रिज़ॉल्यूशन कैमरा (HRC) है। स्पेसक्राफ्ट B में दो पेलोड- मिनिएचर मल्टीस्पेक्ट्रल (MMX) पेलोड और रेडिएशन मॉनिटर (RadMon) है। ये पेलोड हाई रिज़ॉल्यूशन इमेजेज, नेचुरल रिसोर्स मॉनिटरिंग, ​​वेजिटेशन स्टडीज और ऑनऑर्बिट रेडिएशन एनवॉयर्नमेंट मेजरमेंट प्रोवाइड करेंगे जिनके कई एप्लीकेशन्स हैं।

मिशन क्यों जरूरी: चंद्रयान-4 जैसे मिशन्स की सफलता इसी पर निर्भर

  • टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल चंद्रयान-4 मिशन में होगा जिसमें चंद्रमा से सैंपल वापस पृथ्वी पर लाए जाएंगे।
  • स्पेस स्टेशन बनाने और उसके बाद वहां जाने-आने के लिए भी डॉकिंग टेक्नोलॉजी की जरूरत पड़ेगी।
  • गगनयान मिशन के लिए भी ये टेक्नोलॉजी जरूरी है जिसमें मानव को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।
  • सैटेलाइट सर्विसिंग, इंटरप्लेनेटरी मिशन और इंसानों को चंद्रमा पर भेजने के लिए ये टेक्नोलॉजी जरूरी है।

भारत ने अपने डॉकिंग मैकेनिज्म पर पेटेंट लिया

इस डॉकिंग मैकेनिज्म को ‘भारतीय डॉकिंग सिस्टम’ नाम दिया गया है। इसरो ने इस डॉकिंग सिस्टम पर पेटेंट भी ले लिया है। भारत को अपना खुद का डॉकिंग मैकेनिज्म डेवलप करना पड़ा क्योंकि कोई भी स्पेस एजेंसी इस बेहद कॉम्प्लेक्स प्रोसेस की बारीकियों को शेयर नहीं करती है।

एक्सपेरिमेंट के लिए 24 पेलोड भी मिशन में भेजे गए

माइक्रोग्रेविटी में एक्सपेरिमेंट के लिए इस मिशन में 24 पेलोड भी भेजे गए हैं। ये पेलोड पीएसएलवी रॉकेट की चौथी स्टेज में थे जिसे POEM (पीएसएलवी ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल) कहा जाता है। 14 पेलोड इसरो से हैं और 10 पेलोड गैर-सरकारी संस्थाओं (एनजीई) से हैं।

अमेरिका ने 16 मार्च, 1966 को पहली बार डॉकिंग की थी

  • अंतरिक्ष में दो स्पेसक्राफ्ट की पहली डॉकिंग 16 मार्च, 1966 को जेमिनी VIII मिशन में पूरी की गई थी। जेमिनी VIII स्पेसक्राफ्ट एजेना टारगेट व्हीकल के साथ डॉक किया गया, जिसे उसी दिन पहले लॉन्च किया गया था।
  • सोवियत यूनियन, अब रूस, ने पहली बार 30 अक्टूबर, 1967 को दो स्पेसक्राफ्ट अंतरिक्ष में डॉक किए थे। तब अनमैन्ड कोसमोस 186 और 188 ऑटोमैटिकली डॉक किए गए थे। डॉकिंग सोवियन यूनियन के फ्लाइट प्रोग्राम में वापसी का एक महत्वपूर्ण कदम था।
  • चीन की पहली स्पेस डॉकिंग 2 नवंबर, 2011 को हुई थी, जब बिना चालक दल वाले शेनझोउ 8 स्पेसक्राफ्ट ने तियांगोंग-1 स्पेस लैब मॉड्यूल के साथ सफलतापूर्वक डॉक किया था। डॉकिंग चीन के गांसु में जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर में हुई।

जनवरी में ISRO लगाएगा स्पेस में शतक, श्रीहरिकोटा से होगी 100वीं लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी (ISRO) जल्द ही एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला है. जनवरी में होने वाला जीएसएलवी (Geosynchronous Launch Vehicle) मिशन श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से 100वां लॉन्च होगा. ISRO के चेयरमैन एस सोमनाथ ने इस बात की जानकारी दी. 99वां लॉन्च PSLV-C60 मिशन था, जो 30 दिसंबर को सफलतापूर्वक हुआ. इस मिशन में दो अंतरिक्ष यान ‘स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट’ (SpaDeX) के लिए एक सर्कुलर ऑर्बिट में भेजे गए.

इसरो चीफ सोमनाथ ने कहा,’आप सभी ने स्पेडेक्स रॉकेट की शानदार लॉन्चिंग देखी. यह श्रीहरिकोटा से हमारा 99वां लॉन्च था. अब हम अगले साल की शुरुआत में 100वें लॉन्च की तैयारी कर रहे हैं.’ सोमनाथ ने बताया कि 2025 में कई मिशन होंगे. जनवरी में जीएसएलवी (GSLV) रॉकेट NVS-02 नेविगेशन सैटेलाइट को लॉन्च करेगा. मई 2023 में ISRO ने NVS-01 नेविगेशन सैटेलाइट को जीएसएलवी-F12 रॉकेट से कामयाबी के साथ लॉन्च किया था. NVS-01 नेविगेशन विद इंडियन कंस्टीलेशन (NavIC) सेवाओं के लिए सेकेंड जनरेशन का पहला सैटेलाइट था.

स्पेडेक्स मिशन की कामयाबी
पीएसएलवी-C60 मिशन के बारे में बात करते हुए सोमनाथ ने कहा कि वैज्ञानिक आने वाले दिनों में और भी स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट्स करेंगे. उन्होंने कहा,’यह मिशन भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधार और गतिविधियों के विस्तार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. भविष्य में और भी मुश्किल डॉकिंग सिस्टम मिशन होंगे.’

लॉन्च समय में बदलाव
PSLV-C60 का लॉन्च समय 30 दिसंबर को रात 9:58 बजे से बदलकर 10 बजे किया गया. इस बदलाव के पीछे की वजह बताई गई कि वैज्ञानिक यह यकीनी बनाना चाहते हैं कि लॉन्च के दौरान नया सैटेलाइट किसी अन्य सैटेलाइट के ज्यादा करीब न आए. अगर ऐसा होता है तो लॉन्च का समय थोड़ा आगे या पीछे कर दिया जाता है ताकि दोनों सैटेलाइट्स के बीच सुरक्षित दूरी बनी रहे.

एस सोमनाथ ने कहा कि रॉकेट ने 15 मिनट से ज्यादा की उड़ान के बाद उपग्रहों को 475 किलोमीटर की वृत्ताकार कक्षा में स्थापित कर दिया है. उन्होंने कहा,’इसलिए, जहां तक ​​हमारा सवाल है, रॉकेट ने अंतरिक्ष यान को सही कक्षा में स्थापित कर दिया है और ‘स्पाडेक्स’ उपग्रह एक के पीछे एक चले गए हैं और समय के साथ ये आगे की दूरी तय करेंगे और उनके करीब 20 किलोमीटर दूरी तय करने के बाद ‘डॉकिंग’ की प्रक्रिया शुरू होगी.’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या स्पेसएक्स को टक्कर देने की तैयारी में चीन?
खास खबर

क्या स्पेसएक्स को टक्कर देने की तैयारी में चीन?

चीन ने पहली बार किसी रॉकेट के पहले हिस्से को जमीन पर सफलतापूर्वक वापस उतार लिया है। सरकारी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। चीन अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए इस तकनीक को विकसित कर रहा है। जमीन पर रॉकेट के पहले हिस्से को वापस उतारना चीन की पहली सफल कोशिश […]

UB India News19 अग॰
नासा-इसरो द्विपक्षीय अंतरिक्ष सहयोग के क्षेत्र में हुई अहम पहल………………
खास खबर

नासा-इसरो द्विपक्षीय अंतरिक्ष सहयोग के क्षेत्र में हुई अहम पहल………………

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को अपने मून बेस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण देना भारत-अमेरिका अंतरिक्ष सहयोग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मोड़ तो खैर है ही, यह इस बात की अंतरराष्ट्रीय स्वीकृति भी है कि चंद्रमा पर मानव की दीर्घकालिक उपस्थिति की दिशा में किए जा रहे […]

UB India News13 अग॰
नए अंतरिक्ष युग की अगली बड़ी चुनौती उपग्रह विश्वसनीय रूप से काम करते रहें…………
अंतरिक्ष

नए अंतरिक्ष युग की अगली बड़ी चुनौती उपग्रह विश्वसनीय रूप से काम करते रहें…………

पृथ्वी की कक्षा में भीड़ बढ़ रही है। अभी हमारे ग्रह (पृथ्वी) के चारों ओर लगभग 16,000 सैटेलाइट (उपग्रह) घूम रहे हैं, जो जीपीएस नेविगेशन और मौसम की भविष्यवाणी से लेकर बैंकिंग, इमरजेंसी सेवाओं और इंटरनेट संचार तक, हर चीज में मदद करते हैं। हर कुछ हफ्तों में कई नए सैटेलाइट लॉन्च किए जाते हैं। […]

UB India News9 अग॰
मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे
खास खबर

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब अपना पहला निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट विक्रम-1 लॉन्च कर दिया है। भारत की स्पेस इकॉनमी 8.4 अरब डॉलर की है। 2020 में इस सेक्टर के लिए प्राइवेट इन्वेस्टमेंट खुलने के बाद से ये […]

UB India News18 जुल॰
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च कामयाब:450 किमी ऊपर कक्षा में पहुंचा; पीएम मोदी ने फोन पर बधाई दी
अंतरिक्ष

भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च कामयाब:450 किमी ऊपर कक्षा में पहुंचा; पीएम मोदी ने फोन पर बधाई दी

भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है. शनिवार (18 जुलाई) को स्काईरूट एयरोस्पेस के ikram-1 रॉकेट की श्रीहरिकोटा से सफल लॉन्चिंग हुई. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काइरूट एयरोस्पेस की टीम को फोन कर बधाई दी. उन्होंने इसे देश के बढ़ते स्पेस सेक्टर की बड़ी सफलता बताया. […]

UB India News18 जुल॰
इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!
खास खबर

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और इस्तीफे के नियमों को कठोर बनाने का निर्णय यह स्पष्ट संकेत है कि देश की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती केवल नई तकनीकों का विकास नहीं, बल्कि उन प्रतिभाशाली लोगों को संस्थान […]

UB India News18 जुल॰
अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन दो रूसी सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे
अंतरिक्ष

अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन दो रूसी सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे

भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन मंगलवार को कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना हुए। रोस्कोस्मोस के सोयुज एमएस-29 अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण मंगलवार को हुआ। उनका अंतरिक्ष यान तय कक्षा में पहुंच गया। उनके अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में बुधवार तड़के पहुंचने की संभावना है। वह रूस […]

UB India News15 जुल॰
14 जुलाई को डॉ अनिल मेनन स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान………………….
अंतरिक्ष

14 जुलाई को डॉ अनिल मेनन स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान………………….

भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए आठ महीने के मिशन पर रवाना होंगे। इस मिशन के दौरान वह कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे, जो भविष्य में चंद्रमा और मंगल जैसे गहरे अंतरिक्ष अभियानों के लिए बेहद उपयोगी साबित […]

UB India News10 जुल॰
ISRO ने सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया
अंतरिक्ष

ISRO ने सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा है कि सेमी-क्रायोजेनिक इंजन के पावर हेड टेस्ट आर्टिकल (PHTA) का सफल हॉट टेस्ट देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक बड़ी उपलब्धि और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि अब ISRO पूरे इंजन के परीक्षण की तैयारी कर रहा है। नारायणन […]

UB India News27 जून