भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट…………

गुरुवार को ताबड़तोड़ तेजी के बाद आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को सुबह 10:55 बजे सेंसेक्स 635.67 अंकों की गिरावट के साथ 79,308.04 अंकों पर कारोबार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 175.25 अंकों की गिरावट के साथ 24,013.40 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 3 जनवरी 2025, 06:39 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट…………
Photo: UB India News Archive

गुरुवार को ताबड़तोड़ तेजी के बाद आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को सुबह 10:55 बजे सेंसेक्स 635.67 अंकों की गिरावट के साथ 79,308.04 अंकों पर कारोबार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 175.25 अंकों की गिरावट के साथ 24,013.40 अंकों पर ट्रेड कर रहे थे। बताते चलें कि गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1436.30 अंकों की बढ़त के साथ 79,943.71 अंकों पर बंद हुआ था और निफ्टी 445.75 अंकों की तेजी के साथ 24,188.65 अंकों पर बंद हुआ था।

4165.00 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचा शेयर का भाव

जहां एक तरफ, बाजार में जारी आज की इस गिरावट में कई कंपनियों के शेयर पिस रहे हैं तो दूसरी तरफ, कुछ कंपनियों के शेयर ऐसे भी हैं जो रॉकेट जैसी स्पीड से भाग रहे हैं। जी हां, डी-मार्ट नाम से सुपरमार्केट चेन चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयरों में आज कारोबार शुरू होने के बाद से ही जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है। गुरुवार को 3617.75 रुपये के भाव पर बंद हुए कंपनी के शेयर आज जोरदार तेजी के साथ 3790.00 रुपये के भाव पर खुले थे, जो इसका अभी तक का इंट्राडे लो है। आज कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर करी 15 प्रतिशत की तेजी के साथ 4165.00 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच चुके थे।

बाजार खुलते ही शेयर खरीदने दौड़े निवेशक

बताते चलें कि कंपनी ने गुरुवार को अपने रेवेन्यू से जुड़े आंकड़े जारी किए थे। एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने गुरुवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2024) में उनका रेवेन्यू सालाना आधार पर 2317.9 करोड़ रुपये बढ़कर 15,565.23 करोड़ रुपये रहा। जबकि, पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 13,247.33 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए निवेशक आज बाजार खुलते ही एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर खरीदने दौड़ पड़े।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में बंपर उछाल ,,सेंसेक्स 3200+ और निफ्टी 1200+ अंक उछला
खास खबर

ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में बंपर उछाल ,,सेंसेक्स 3200+ और निफ्टी 1200+ अंक उछला

भारत और अमेरिका के बीच सोमवार रात को व्यापार समझौते के एलान का बड़ा असर मंगलवार सुबह शेयर बाजार पर साफ देखा जा रहा है। आम बजट के दिन (01 फरवरी) को भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार ने मंगलवार को जोरदार वापसी की। सेंसेक्स ने 3200 तो तो निफ्टी ने 1200 अंकों की बड़ी […]

UB India News3 फ़र॰
सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 100 अंक फिसला
खास खबर

सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 100 अंक फिसला

शेयर बाजार में आज यानी 16 दिसंबर को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 84,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है। ये 25,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 26 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और […]

UB India News16 दिस॰
शेयर बाजार में आया भूचाल, सेंसेक्स 472 अंक टूटा, निफ्टी 25,816 के नीचे
खास खबर

शेयर बाजार में आया भूचाल, सेंसेक्स 472 अंक टूटा, निफ्टी 25,816 के नीचे

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी सेशन 9 दिसंबर, मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 359.82 अंक या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,742.87 अंक तो वहीं, […]

UB India News9 दिस॰
सेंसक्स-निफ्टी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड………
खास खबर

सेंसक्स-निफ्टी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड………

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को कुछ ऐसा हुआ जिसने दलाल स्ट्रीट को रोमांचित कर दिया। सेंसक्स पहली बार 86,000 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी50 ने भी सितंबर 2024 के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नई ऊंचाई छू ली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित दर कटौती और विदेशी निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी ने बाजार को […]

UB India News27 नव॰
तेज शुरुआत के तुरंत बाद फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 25,525 के नीचे
खास खबर

तेज शुरुआत के तुरंत बाद फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 25,525 के नीचे

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे ट्रेडिंग सेशन 11 नवंबर, मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटीव रही. कारोबारी दिन की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. हालांकि, कारोबारी दिन की शुरुआत के कुछ देर बाद ही दोनों प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स लाल निशान पर […]

UB India News11 नव॰
आखिरी कारोबारी दिन बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 465 अंक टूटा, निफ्टी 25800 के नीचे
खास खबर

आखिरी कारोबारी दिन बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 465 अंक टूटा, निफ्टी 25800 के नीचे

भारतीय बाजार शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 465.75 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,938.71 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 155.75 अंक या 0.60 प्रतिशत गिरकर 25,722.10 पर आ गया। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की ओर से अमेरिकी मुद्रास्फीति के लक्ष्य स्तर […]

UB India News31 अक्टू॰
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव , सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 500 अंक गिरा, निफ्टी भी डे हाई से 150 अंक टूटा…………..
खास खबर

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव , सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 500 अंक गिरा, निफ्टी भी डे हाई से 150 अंक टूटा…………..

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 29 सितंबर को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स अभी अपने ऊपरी स्तर से करीब 500 अंक गिरकर 80,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी अपने डे हाई से 150 अंक गिरकर 24,650 के आस-पास आ गया है। सुबह सेंसेक्स में […]

UB India News29 सित॰
फार्मा पर ट्रंप के टैरिफ के फैसले से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंक टूटा
खास खबर

फार्मा पर ट्रंप के टैरिफ के फैसले से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंक टूटा

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी है। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज- सेंसेक्स 329.66 अंक टूटकर 80,830.02 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज- निफ्टी 105.7 अंक लुढ़ककर 24,785.15 पर आ गया। फार्मा शेयरों में भारी बिकवाली, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफआईआई) की लगातार निकासी इस गिरावट की बड़ी वजह रहे। वहीं, वैश्विक […]

UB India News26 सित॰
शेयर बाजार का जोश हाई ,सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा , निफ्टी में 120 अंकों का उछला …………
खास खबर

शेयर बाजार का जोश हाई ,सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा , निफ्टी में 120 अंकों का उछला …………

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 16 सितंबर को सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 82,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 120 अंक की तेजी है, ये 25,200 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी, 11 में गिरावट है। महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और अडाणी पोर्ट्स […]

UB India News16 सित॰