फार्मा पर ट्रंप के टैरिफ के फैसले से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंक टूटा

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी है। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज- सेंसेक्स 329.66 अंक टूटकर 80,830.02 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज- निफ्टी 105.7 अंक लुढ़ककर 24,785.15 पर आ गया। फार्मा शेयरों में भारी बिकवाली, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफआईआई) की लगातार निकासी इस गिरावट की बड़ी वजह रहे। वहीं, वैश्विक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 26 सितंबर 2025, 06:33 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
फार्मा पर ट्रंप के टैरिफ के फैसले से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंक टूटा
Photo: UB India News Archive

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी है। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज- सेंसेक्स 329.66 अंक टूटकर 80,830.02 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज- निफ्टी 105.7 अंक लुढ़ककर 24,785.15 पर आ गया। फार्मा शेयरों में भारी बिकवाली, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफआईआई) की लगातार निकासी इस गिरावट की बड़ी वजह रहे। वहीं, वैश्विक बाजारों की कमजोरी का असर भी घरेलू बाजार पर देखा गया।

सेंसेक्स समूह में सन फार्मा तीन प्रतिशत से अधिक टूटा। एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक और टाटा स्टील भी गिरावट में रहे। इससे उलट एलएनटी, टाटा मोटर्स, आईटीसी और ट्रेंट के शेयर्स बढ़त में रहे।
एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर. ने कहा, “अमेरिकी ट्रंप प्रशासन द्वारा एक अक्तूबर से ब्रांडेड और पेटेंटेड दवाओं पर 100% आयात शुल्क लगाने की घोषणा कर चुका है, जिससे घरेलू फार्मा सेक्टर पर निवेशकों की नजर रहेगी। यह कदम हाल ही में एच-1बी वीजा फीस में भारी बढ़ोतरी के बाद आया है, जिसने आईटी सेक्टर के शेयरों में पहले से ही तेज बिकवाली शुरू कर दी है।”

विनिमय आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 4,995.42 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी. के. विजयकुमार ने कहा, “एफआईआई की लगातार बिकवाली बाजार को दबाव में रख सकती है।”

एशियाई बाजारों में सियोल का कोस्पी, जापान का निक्केई 225, शंघाई कम्पोजिट और हॉन्ग कॉन्ग का हैंगसेंग नीचे कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत चढ़कर 69.54 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

ये स्टॉक्स सबसे ज्यादा फिसले

शुरुआती कारोबार में निफ्टी पर सिप्ला, डॉ. रेड्डीज़ लैब्स, टाइटन कंपनी, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि एलएंडटी, हीरो मोटोकॉर्प, हिंडाल्को, टाटा स्टील और ओएनजीसी जैसे शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। 26 सितंबर को सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। आईटी और फार्मा में 1-2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.7% और बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 1% की गिरावट दर्ज की गई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

पीटीआई की खबर के मुताबिक, बाजार 1 अक्टूबर को आरबीआई के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं, जब एमपीसी गिरते रुपये और व्यापार शुल्क अनिश्चितताओं के बीच अपने ब्याज दरों के फैसले की घोषणा करेगी। फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा कि कुल मिलाकर परिदृश्य सतर्क दिख रहा है, क्योंकि बाजार की धारणा विदेशी पूंजी प्रवाह, वैश्विक जोखिम परिवेश और भारत और अमेरिका के बीच नीतिगत अनिश्चितताओं के समाधान से जुड़ी हुई है।

रुपया अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर से उबरा

कमजोर डॉलर और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की सफलता की उम्मीदों के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर से उबरकर 6 पैसे बढ़कर 88.70 पर पहुंच गया। हालांकि, विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की निकासी और अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि ने स्थानीय मुद्रा की बढ़त को सीमित कर दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया 88.72 पर खुला और फिर 88.70 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 6 पैसे अधिक था। गुरुवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 1 पैसे गिरकर 88.76 के अपने नए सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर बंद हुआ था।

इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 555.95 अंक (0.68%) गिरकर 81,159.68 पर और निफ्टी 166.05 अंक (0.66%) लुढ़ककर 24,890.85 पर बंद हुआ था।
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰