भारत ने 2024 में 120 बिलियन डॉलर की रेमिटेंस प्राप्त करके एक नया बनाया रिकॉर्ड…………..

हाल ही वर्ल्ड बैंक की तरफ से एक ब्लॉग प्रकाशित किया गया था. जिसके अनुसार साल 2024 में भारत ने एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 129.1 बिलियन डॉलर की रेमिटेंस (मनी ट्रांसफर) प्राप्त किया है. यह रकम किसी भी देश के लिए एक साल में मिली सबसे बड़ी रकम है. रेमिटेंस वह पैसा होता […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 9 जनवरी 2025, 05:03 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत ने 2024 में 120 बिलियन डॉलर की रेमिटेंस प्राप्त करके एक नया बनाया रिकॉर्ड…………..
Photo: UB India News Archive

हाल ही वर्ल्ड बैंक की तरफ से एक ब्लॉग प्रकाशित किया गया था. जिसके अनुसार साल 2024 में भारत ने एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए 129.1 बिलियन डॉलर की रेमिटेंस (मनी ट्रांसफर) प्राप्त किया है. यह रकम किसी भी देश के लिए एक साल में मिली सबसे बड़ी रकम है.

रेमिटेंस वह पैसा होता है, जो विदेशों में काम करने वाले लोग अपने घरवालों को आर्थिक मदद देने के लिए भेजते हैं. यह खासकर विकासशील देशों के लिए एक महत्वपूर्ण आय का स्रोत होता है और इन देशों की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाता है.

वर्ल्ड बैंक द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत ने न केवल रेमिटेंस के मामले में रिकॉर्ड कायम किया, बल्कि वैश्विक रेमिटेंस का 14.3% हिस्सा भी अपने नाम किया, जो इस सदी में किसी भी देश का सबसे बड़ा योगदान है. भारत की रेमिटेंस में बढ़ोतरी का यह रिकॉर्ड नए आर्थिक दौर की शुरुआत का प्रतीक है, जहां भारतीय प्रवासी दुनिया भर में आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं.

ऐसे में इस रिपोर्ट में उस रिकॉर्ड की पूरी कहानी को समझते हैं, और देखते हैं कि यह भारत के लिए किस तरह की संभावनाओं और चुनौतियों को लेकर आया है.

सवाल – भारत के लिए कितना महत्वपूर्ण है रेमिटेंस

जवाब- रेमिटेंस भारत के लिए बहुत अहम हैं. भारतीय प्रवासी, जो दुनिया के अलग अलग हिस्सों में काम कर रहे हैं, न केवल अपने परिवारों को आर्थिक मदद भेजते हैं, बल्कि भारत की कुल जीडीपी में भी इनका एक महत्वपूर्ण योगदान भी है. साल 2024 में भारत ने जो 120 बिलियन डॉलर प्राप्त किए, उनका एक बड़ा हिस्सा देश के गरीब और मंझले वर्ग के लिए जीवन की बुनियादी सुविधाओं का इंतजाम करने में मदद करता है.

इस रेमिटेंस का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में योगदान करता है. यह रकम न केवल उपभोक्ताओं की खरीदारी शक्ति को बढ़ाती है, बल्कि परिवारों की शिक्षा, स्वास्थ्य, और आवास जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में भी सहायक होती है. कई ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में रेमिटेंस ने स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को सहारा दिया है, और इसके कारण कई छोटे और मंझले व्यापारों को फायदा हुआ है.

सवाल – कैसे और क्यों हो रही है रेमिटेंस में वृद्धि

जवाब- भारत ने 2024 में जो रेमिटेंस का रिकॉर्ड बनाया है, उसके पीछे कई कारण हैं. सबसे पहला कारण है कि दुनियाभर में पिछले कुछ सालों में भारतीय प्रवासियों की बढ़ती संख्या, यानी अब विदेशों में ज्यादा भारतीय काम कर रहे हैं. जब ज्यादा लोग विदेशों में काम करने जाते हैं, तो वे अपने परिवारों को ज्यादा पैसे भेजते हैं.

इसके अलावा भारत में युवाओं की संख्या भी बढ़ी है. दरअसल इस देश में फिलहाल युवाओं की संख्या ज्यादा है और वे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जिसके बाद उन्हें विदेशों में बेहतर काम के मौके मिल रहे हैं.

वहीं कोरोना महामारी (COVID-19) के दौरान बहुत से देशों की आर्थिक स्थिति बिगड़ी थी. उस समय, विदेशों में काम करने वाले भारतीयों ने अपनी परिवारों की मदद करने के लिए रेमिटेंस भेजने की प्रक्रिया को और मजबूत कर दिया महामारी के बाद जब दुनिया भर में श्रमिकों की कमी हो गई, तो भारतीय प्रवासियों की मांग बढ़ी. इस वजह से भी भारत को भेजी जाने वाली रेमिटेंस की राशि में बढ़ोतरी हुई.

भारत और वैश्विक रेमिटेंस के आंकड़े

भारत में 2024 में 120 बिलियन डॉलर (120 अरब डॉलर) की रेमिटेंस प्राप्त करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है. इसका मतलब है कि इस देश ने दुनिया में जितनी भी रेमिटेंस (मनी ट्रांसफर) आई, उसका 14.3% हिस्सा अपने नाम किया. यह आंकड़ा बहुत खास है, क्योंकि अब तक किसी भी देश का रेमिटेंस में हिस्सा इतना ज्यादा नहीं था. भारत के बाद मेक्सिको और चीन ने सबसे ज्यादा रेमिटेंस प्राप्त की, लेकिन इन दोनों देशों का हिस्सा भारत से बहुत कम था.

भारत का रेमिटेंस आंकड़ा 100 बिलियन डॉलर से भी ऊपर जा चुका है, जो पहले कभी नहीं हुआ था. इसके बावजूद, यह वृद्धि अचानक से नहीं हुई है. अगर हम पिछले कुछ सालों का ट्रेंड देखें, तो भारत ने लगातार रेमिटेंस में वृद्धि देखी है. खासकर 2020 के बाद, जब कोविड-19 महामारी के बाद बहुत से भारतीय प्रवासी अपने परिवारों की मदद के लिए ज्यादा पैसा भेजने लगे. इस दौरान रेमिटेंस में तेजी आई, और 2024 तक यह आंकड़ा ऐतिहासिक रूप से सबसे ज्यादा हो गया.

वर्ल्ड बैंक के अनुसार, भारत का रेमिटेंस में हिस्सा पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है. 2024 में भारत का हिस्सा मेक्सिको (7.5%) से दोगुना था. हालांकि, चीन का हिस्सा 2000 से लेकर 2010 तक लगातार बढ़ा था, लेकिन 2020 के बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई. 2024 में चीन का हिस्सा 5.3% तक गिरकर दो दशकों में सबसे कम हो गया. इसके पीछे चीन की बढ़ती आर्थिक समृद्धि और उम्रदराज़ आबादी जिम्मेदार मानी जा रही है.

रेमिटेंस का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर

इस सवाल के जवाब में पटना यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर सुनीता श्रीवास्तव ने एबीपी से बातचीत में बताया कि भारत की अर्थव्यवस्था में रेमिटेंस का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है. साल 2024 में, रेमिटेंस भारत के जीडीपी का लगभग 3.3% बन गई, जो कि किसी भी अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्था की तुलना में कम था, लेकिन फिर भी यह एक बड़ा आंकड़ा है.

भारत की अर्थव्यवस्था के लिए रेमिटेंस एक प्रकार से स्थिर और दीर्घकालिक आय का स्रोत है, जो वैश्विक मंदी या अन्य संकटों के बावजूद लगातार आता है. इस प्रकार, रेमिटेंस का बढ़ता आंकड़ा भारत के लिए न केवल आर्थिक स्थिरता का प्रतीक है, बल्कि यह देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी एक अहम भूमिका निभा रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय रेमिटेंस का वैश्विक पैमाने पर बढ़ना अन्य देशों के लिए भी एक संकेत है. यह साबित करता है कि दुनिया भर में भारतीय श्रमिकों की मांग बढ़ी है और उनकी कड़ी मेहनत का फल मिल रहा है.

इसके अलावा, रेमिटेंस उन देशों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए बाहरी मदद पर निर्भर हैं. जैसे नेपाल, पाकिस्तान, बांगलादेश, और कई अफ्रीकी देशों में रेमिटेंस का जीडीपी में योगदान बहुत अधिक है. उदाहरण के लिए, नेपाल में रेमिटेंस ने 2024 में जीडीपी का 25% हिस्सा बना दिया, जो उस देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण सहारा है.

रेमिटेंस से जुड़ी चुनौतियां

हालांकि रेमिटेंस का भारत के लिए बहुत बड़ा लाभ है, लेकिन इसके साथ कुछ चुनौतियां भी हैं. भारत में रेमिटेंस के बड़े हिस्से का इस्तेमाल अनौपचारिक क्षेत्र में होता है, और यह बड़े पैमाने पर गरीब और मंझले वर्ग तक पहुंचता है. कभी-कभी यह रकम सही तरीके से उपयोग नहीं हो पाती है, और इसका पूरा लाभ परिवारों को नहीं मिल पाता.

इसके अलावा, रेमिटेंस के जरिए देश में डॉलर की आपूर्ति बढ़ने से भारतीय रुपया कमजोर हो सकता है. हालांकि, फिलहाल यह प्रभाव सीमित है, लेकिन अगर यह रुझान लगातार बढ़ता है, तो इसे ध्यान में रखना पड़ेगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…
कारोबार

22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने NCLT विवाद में मुकेश अंबानी और उनके मीडिया नेटवर्क पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 22000 करोड़ रुपये के कर्ज संबंधी दावे को गलत बताया। रिलायंस ने आरोपों का खंडन किया है।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰
क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?
खास खबर

क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?

संसद में भुगतान और निपटान प्रणाली कानून से जुड़े संशोधन के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब यूपीआइ से पैसे भेजने या दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर शुल्क देना होगा। इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार […]

UB India News27 अग॰
भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..
खास खबर

भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..

रूस में आईआरआईजीसी-टेक के 27वें सत्र की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा क‍ि भारत-रूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-टेक) के 27वें सत्र में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने […]

UB India News25 अग॰
सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..
खास खबर

सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..

दिल्‍ली, लखनऊ, पटना समेत देश के अलग-अलग शहरों में प्‍याज की कीमतें अचानक बढ़ने लगी है. कई बड़े शहरों में महीने भर पहले 30 से 40 रुपये किलो मिलने वाला प्‍याज 50 से 65 रुपये किलो तक बिक रहा है. प्‍याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने अपना बफर स्‍टॉक बाजार […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰
भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?
खास खबर

भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?

कुछ साल पहले तक ड्रोन का नाम आते ही कैमरे से तस्वीरें लेने वाली उड़ती मशीन का ख्याल आता था। अब ड्रोन का इस्तेमाल इससे कहीं आगे निकल चुका है। खेती में कीटनाशक का छिड़काव, गांवों में जमीन की मैपिंग, हाईवे और रेलवे की निगरानी, आपदा के समय राहत-बचाव और रक्षा क्षेत्र में निगरानी जैसे […]

UB India News19 अग॰