गणतंत्र दिवस परेड 2025: सरपंच, कारीगर और पैरा एथलीट, 10 हजार विशेष अतिथियों को किया गया आमंत्रित……

26 जनवरी 2025 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले 76वें गणतंत्र दिवस परेड में लगभग 10,000 विशेष अतिथि शामिल होंगे. ये अतिथि ‘स्वर्णिम भारत’ के निर्माण में योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट व्यक्ति हैं. इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय आयोजनों में जनभागीदारी बढ़ाना है. इनमें वे व्यक्ति शामिल हैं […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 10 जनवरी 2025, 08:24 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गणतंत्र दिवस परेड 2025: सरपंच, कारीगर और पैरा एथलीट, 10 हजार विशेष अतिथियों को किया गया आमंत्रित……
Photo: UB India News Archive

26 जनवरी 2025 को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले 76वें गणतंत्र दिवस परेड में लगभग 10,000 विशेष अतिथि शामिल होंगे. ये अतिथि ‘स्वर्णिम भारत’ के निर्माण में योगदान देने वाले विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट व्यक्ति हैं. इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय आयोजनों में जनभागीदारी बढ़ाना है. इनमें वे व्यक्ति शामिल हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और जिन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का कुशलतापूर्वक उपयोग करके उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है.

विशेष अतिथियों की कुछ श्रेणियां इस प्रकार है
शीर्ष प्रदर्शन करने वाले गांव के सरपंच, आपदा राहत कार्यकर्ता, जीवंत गांवों से अतिथि, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जल योद्धा, प्राथमिक कृषि ऋण (PAC) समितियां, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली समितियां, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सामुदायिक संसाधन व्यक्ति (कृषि सखी, उद्योग सखी आदि), सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले SHG सदस्य,  राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के तहत प्रशिक्षण प्राप्त DGT के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु, वन और वन्यजीव संरक्षण स्वयंसेवक/कार्यकर्ता, हथकरघा कारीगर, हस्तशिल्प कारीगर, विभिन्न योजनाओं के विशेष उपलब्धि प्राप्त करने वाले और आदिवासी लाभार्थी, आशा (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता), मन की बात प्रतिभागी, माई भारत स्वयंसेवक, पैरालंपिक दल और अंतर्राष्ट्रीय सॉर्ट्स इवेंट के विजेता, कृषि अवसंरचना निधि (एआईएफ) योजना, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ), पद्म पुरस्कार विजेता किसान, पीएम किसान, पीएमएफबीवाई, पीएमकेएसवाई, पीएम सूर्य घर योजना, अक्षय ऊर्जा कर्मचारी, पीएम कुसुम योजना के लाभार्थी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सड़क निर्माण श्रमिक, सर्वश्रेष्ठ स्टार्ट-अप, सर्वश्रेष्ठ पेटेंट धारक, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पीएम-विश्वकर्मा योजना लाभार्थी, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले ओम मत्स्य संपदा योजना लाभार्थी, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राष्ट्रीय गोकुल मिशन लाभार्थी.

आमंत्रित अतिथियों में से कुछ ऐसे स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) शामिल हैं, जो आय और रोजगार सृजन तथा पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं। विशेष रूप से खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य, जल स्वच्छता, सफाई, पंचायती राज संस्थाओं, समुदाय आधारित संगठनों के अभिसरण और लैंगिक गतिविधियों के क्षेत्रों में कार्यरत एसएचजी को आमंत्रित किया गया है. प्राथमिकता उन एसएचजी सदस्यों को दी गई है, जिन्होंने पहले दिल्ली यात्रा नहीं की है. इसके अलावा, पीएम-जनमन मिशन प्रतिभागी, आदिवासी कारीगर, वन धन विकास योजना के सदस्य, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम उपक्रमों के सदस्य, आशा कार्यकर्ता और मायभारत स्वयंसेवक भी आमंत्रित किए गए हैं.

आपदा राहत और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आपदा राहत कार्यकर्ताओं, पानी समितियों, जल योद्धाओं, सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों, और वन तथा वन्यजीव संरक्षण स्वयंसेवकों को इस बार पहली बार आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा, पीएम सूर्य घर योजना और पीएम कुसुम के तहत पर्यावरण संरक्षण और अक्षय ऊर्जा के उपयोग में सहयोग देने वाले किसानों और परिवारों को भी पहली बार आमंत्रित किया गया है.

गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में पैरा-ओलंपिक दल के सदस्य, शतरंज ओलंपियाड के पदक विजेता, ब्रिज वर्ल्ड गेम्स के रजत पदक विजेता, और स्नूकर वर्ल्ड चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता आमंत्रित किए गए हैं, जिन्होंने अपने-अपने खेलों में असाधारण प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है. इसके अलावा, देशभक्ति की भावना से प्रेरित स्कूली बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा, जो अखिल भारतीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता और वीर गाथा प्रतियोगिता के विजेता बनकर उभरे हैं.

गणतंत्र दिवस समारोह के साथ-साथ, इन विशेष अतिथियों को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, प्रधानमंत्री संग्रहालय और दिल्ली के अन्य प्रमुख स्थलों का दौरा करने का भी अवसर मिलेगा. इसके अतिरिक्त, उन्हें संबंधित मंत्रियों से संवाद करने का मौका भी प्राप्त होगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आजादी मिली है, इसे सुरक्षित रखना जरूरी… स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत का संदेश
खास खबर

आजादी मिली है, इसे सुरक्षित रखना जरूरी… स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत का संदेश

पूरा देश आज आजादी का जश्न मना रहा है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर स्थित RSS मुख्यालय में तिरंगा फहराया. इस मौके पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया और आजादी को बनाए रखने की जिम्मेदारी पर जोर दिया. अपने संबोधन […]

UB India News15 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………
केंद्रीय राजनीती

80वां स्वतंत्रता दिवस: लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, सप्त शक्ति मंत्र, आत्मनिर्भर बने भारत………………

भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और गर्व के साथ मना रहा है। पीएम मोदी मुख्य समारोह की अगुवाई की लाल किले की प्राचीर से कर रहें हैं, जहां वे लगातार 13वीं बार ध्वजारोहण किए। सुरक्षा के लिहाज से पूरी राजधानी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। 25,000 से अधिक […]

UB India News15 अग॰
79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने काफी दूरी तय की है…..
राष्ट्रीय

79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने काफी दूरी तय की है…..

आजादी सिर्फ सत्ता या व्यवस्था से मुक्ति का नाम नहीं, बल्कि हर नागरिक के अपने हिस्से की स्वतंत्रता, सम्मान और बेहतर जीवन की तलाश है. 79 साल की लोकतांत्रिक यात्रा में भारत ने भूख, गरीबी, अशिक्षा और अभावों से काफी दूरी तय की है, लेकिन नई पीढ़ी के लिए आजादी के मायने अब बदल गए […]

UB India News15 अग॰
आजादी की रात 11 बजे की वो आवाज!
खास खबर

आजादी की रात 11 बजे की वो आवाज!

15 अगस्त 2026 को लाल किले की प्राचीर से जब ‘वंदे मातरम्’ गूंजेगा, तो इसे स्वतंत्रता दिवस के इतिहास में पहली बार होने वाली घटना के तौर पर याद किया जाएगा। पहली बार देश के स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब लगातार 13वें साल तिरंगा फहराएंगे तो इससे […]

UB India News14 अग॰
80वां स्वतंत्रता दिवस: 14 अगस्त 1947 को कैसे तैयार हुआ नया भारत?
खास खबर

80वां स्वतंत्रता दिवस: 14 अगस्त 1947 को कैसे तैयार हुआ नया भारत?

14 अगस्त 1947 भारत के इतिहास का वह दिन था, जब देश ब्रिटिश शासन से आजादी मिलने से कुछ ही घंटे दूर था। यह दिन केवल 15 अगस्त के इंतजार का दिन नहीं था। इस दिन स्वतंत्र भारत की पहली सरकार का ढांचा तैयार था, नेताओं के बीच मंत्रालयों का बंटवारा हो चुका था, संविधान […]

UB India News14 अग॰
15 अगस्त को आजादी का स्वागत करने वाले 17 अगस्त को अचानक अपने ही घर में बेगाने कैसे हो गये थे ……………..
दिन विशेष

15 अगस्त को आजादी का स्वागत करने वाले 17 अगस्त को अचानक अपने ही घर में बेगाने कैसे हो गये थे ……………..

15 अगस्त 1947 को भारत वर्षों की गुलामी से मुक्त होकर स्वतंत्रता के जश्न में डूबा था। दिल्ली में ऐतिहासिक ‘ट्रिस्ट विद डेस्टिनी’ भाषण के साथ नए राष्ट्र का उदय हो रहा था, लेकिन इसी दौरान पंजाब और बंगाल के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लाखों-करोड़ों लोग एक अभूतपूर्व और भयावह अनिश्चितता से गुजर रहे […]

UB India News14 अग॰
बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क
पटना

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर घोषणा की है कि बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में किसी महत्वपूर्ण पार्क या सड़क का निर्माण अथवा नामकरण डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर […]

UB India News6 जुल॰
राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….
खास खबर

राष्ट्रीय स्मृति का अटूट हिस्सा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी………………….

आज, छह जुलाई का दिन राष्ट्रवाद और निःस्वार्थ सेवा के आदर्शों में विश्वास रखने वाले करोड़ों देशवासियों के लिए बहुत ही विशेष है। आज हम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म-जयंती मना रहे हैं। उनका जीवन साहस और मां भारती के प्रति अटूट समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है। उनके व्यक्तित्व में विद्वता, जनसेवा और […]

UB India News6 जुल॰
PM मोदी के 12 साल, सबसे लंबी अवधि तक चुने हुए पीएम रहने के रिकॉर्ड को तोड़ा, क्या हैं उपलब्धियां?
दिन विशेष

PM मोदी के 12 साल, सबसे लंबी अवधि तक चुने हुए पीएम रहने के रिकॉर्ड को तोड़ा, क्या हैं उपलब्धियां?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते 12 वर्षों से ज्यादा समय से सत्ता पर काबिज हैं। इस दौरान पीएम ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। फिर चाहे देश की अर्थव्यवस्था को गति देने की बात हो या इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने का विषय। इन पहलुओं के साथ पीएम मोदी ने निजी तौर पर भी कई कीर्तिमान […]

UB India News10 जून