दुर्भाग्यपूर्ण है 9वीं फेल व्यक्ति विपक्ष का नेता बना

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को ‘डीके टैक्स’ को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला था. जिसपर रोहतास में मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने पिता लालू प्रसाद यादव से ये पूछना चाहिए कि […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 11 जनवरी 2025, 07:39 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दुर्भाग्यपूर्ण है 9वीं फेल व्यक्ति विपक्ष का नेता बना
Photo: UB India News Archive

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को ‘डीके टैक्स’ को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला था. जिसपर रोहतास में मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने पिता लालू प्रसाद यादव से ये पूछना चाहिए कि उन्होंने कौन-कौन से टैक्स वसूले थे. लालू प्रसाद यादव ने ‘चारा टैक्स’ से लेकर ‘गुंडा टैक्स’ तक हर तरह का टैक्स वसूला.

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि जिस व्यक्ति ने गाय का चारा खा लिया और जनता को धोखा दिया, वह आज जमानत पर बाहर हैं. लालू का राजनीतिक इतिहास भ्रष्टाचार से भरा है. उन्होंने कहा कि लालू यादव ने बिहार को पिछड़ा बना दिया. उसके शासनकाल में बिहार की जनता ने केवल भ्रष्टाचार और पिछड़ेपन का सामना किया. आज तेजस्वी यादव भी उन्हीं की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं.

तेजस्वी सिर्फ सपने देखते रह जाते- राजेंद्र सिंह
राजेंद्र सिंह ने कहा कि तेजस्वी को यह बताना चाहिए कि उनके पास इतनी संपत्ति कहां से आई. इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी को चुनौती दी कि अगर उनमें ताकत है तो 2025 में मुख्यमंत्री बनकर दिखाएं. बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ईमानदारी और पारदर्शिता की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को एक नई दिशा दी है. उनका जीवन पाक-साफ है और यही वजह है कि तेजस्वी यादव को दो बार बिहार का उपमुख्यमंत्री बनने का मौका मिला. अगर नीतीश कुमार न होते, तो तेजस्वी सिर्फ सपने देखते रह जाते.

‘दुर्भाग्यपूर्ण है 9वीं फेल व्यक्ति विपक्ष का नेता बना’
BJP नेता राजेंद्र सिंह ने तेजस्वी यादव के शैक्षणिक रिकॉर्ड पर भी कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि तेजस्वी 9वीं फेल हैं और क्रिकेटर बनने की कोशिश में असफल रहे. वे खिलाड़ियों को पानी पहुंचाने का काम करते थे. ये बिहार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि 9वीं फेल व्यक्ति विपक्ष का नेता और उपमुख्यमंत्री बना. इसके साथ ही राजेंद्र सिंह ने दावा किया कि 2025 में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी. लेकिन, सच्चाई यह है कि कोई भी महागठबंधन का नेता दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाएगा. बिहार की जनता एनडीए के साथ है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..
अपराध

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ हत्या के विरोध में विभिन्न नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी पटना में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं विपक्ष प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। मामले में […]

UB India News3 अग॰
रोहतास में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत…….
दुर्घटना

रोहतास में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत…….

बिहार के रोहतास में सोमवार (04 मई, 2026) की अल सुबह एनएच-319 पर एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के पास की है. तेज रफ्तार ट्रक ने बस और पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी जिसके चलते यह हादसा हुआ […]

UB India News4 मई
सासाराम की घटना ने खड़े किए सवाल !………….
अपराध

सासाराम की घटना ने खड़े किए सवाल !………….

रोहतास जिले के सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुरादाबाद में कल जिस व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, उस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. चूंकि इस वायरल वीडियो की News18 पुष्टि नहीं करता है, लेकिन तस्वीरों में दिख रहा है कि किस प्रकार युवक के पैर में रस्सी […]

UB India News26 मार्च
समृद्धि यात्रा : CM नीतीश कुमार अपनी यात्रा के पांचवें चरण के दूसरे दिन आज कैमूर और रोहतास में ……………….
पटना

समृद्धि यात्रा : CM नीतीश कुमार अपनी यात्रा के पांचवें चरण के दूसरे दिन आज कैमूर और रोहतास में ……………….

CM नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के पांचवें चरण के दूसरे दिन कैमूर और रोहतास का दौरा करेंगे. वे कैमूर के चैनपुर प्रखंड के नौघड़ा गांव में करीब 300 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. वहीं, सासाराम के डेहरी में 480 करोड़ रुपए की 308 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे. इस […]

UB India News24 मार्च
रोहतास में 9 साल के बच्चे पर लगा दिया SC/ST एक्ट का केस……..
अपराध

रोहतास में 9 साल के बच्चे पर लगा दिया SC/ST एक्ट का केस……..

रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.यहां महज 9 साल के एक मासूम बच्चे के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है. घटना के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग इस कानून के कथित दुरुपयोग को लेकर सवाल उठा […]

UB India News21 फ़र॰
रोहतास रोपवे हादसे पर अब प्रदेश की सियासत गरम…
दुर्घटना

रोहतास रोपवे हादसे पर अब प्रदेश की सियासत गरम…

बिहार के रोहतास जिले में शुक्रवार (26 दिसंबर) को हुए रोपवे हादसे पर अब प्रदेश की सियासत गरमा गई है, प्रदेश के प्रमुख सियासी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने एक्स पोस्ट (पूर्व में ट्वीटर) के जरिये राज्य की नीतीश कुमार सरकार पर बड़ा हमला बोला है. राजद ने सरकार पर कमीशनखोरी जैसे गंभीर आरोप […]

UB India News27 दिस॰
कुछ दिन पहले राहुल और तेजस्वी ने एक यात्रा निकाली थी, ये यात्रा उन्होंने,…………………
रोहतास

कुछ दिन पहले राहुल और तेजस्वी ने एक यात्रा निकाली थी, ये यात्रा उन्होंने,…………………

गृहमंत्री अमित शाह ने सासाराम में सभा को संबोधित करते हुए आतंकवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा और अवैध घुसपैठियों के मुद्दे को उछाला तथा विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों के समय आतंकवादियों पर कार्रवाई ढीली रहती थी, जबकि नरेंद्र मोदी सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। अमित शाह ने कहा, “जब […]

UB India News9 नव॰
बिहार विधानसभा चुनाव : पवन सिंह क्या डेहरी-ऑन-सोन का किला फतह करवा सकते है ?
पटना

बिहार विधानसभा चुनाव : पवन सिंह क्या डेहरी-ऑन-सोन का किला फतह करवा सकते है ?

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की बीजेपी में री-एंट्री हो गई है. पवन सिंह की वापसी में क्या पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता आरके सिंह की चेतावनी ने बड़ा रोल अदा किया या फिर प्रशांत किशोर का भ्रष्टाचार पर ‘प्रहार’ काम कर गया? केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हाल ही में डेहरी-ऑन-सोन का दौरा […]

UB India News30 सित॰
महिला बीजेपी नेता ने भरे मंच से नेताओं को सुनाई खरी-खरी……….
रोहतास

महिला बीजेपी नेता ने भरे मंच से नेताओं को सुनाई खरी-खरी……….

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बैठकों का दौर शुरू हो गया है। सभी दल के नेता अपने कार्यकर्ताओं संग मीटिंग कर रहे हैं। बिहार के रोहतास जिले के विक्रमगंज में एनडीए की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रखा गया। सम्मेलन शुरू होते ही महिला बीजेपी नेता हुईं गुस्सा जहां बिक्रमगंज के गांधी मैदान […]

UB India News27 सित॰