बिहार विधानसभा चुनाव : पवन सिंह क्या डेहरी-ऑन-सोन का किला फतह करवा सकते है ?

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की बीजेपी में री-एंट्री हो गई है. पवन सिंह की वापसी में क्या पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता आरके सिंह की चेतावनी ने बड़ा रोल अदा किया या फिर प्रशांत किशोर का भ्रष्टाचार पर ‘प्रहार’ काम कर गया? केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हाल ही में डेहरी-ऑन-सोन का दौरा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 30 सितंबर 2025, 08:47 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा चुनाव : पवन सिंह क्या डेहरी-ऑन-सोन का किला फतह करवा सकते है ?
Photo: UB India News Archive

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की बीजेपी में री-एंट्री हो गई है. पवन सिंह की वापसी में क्या पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता आरके सिंह की चेतावनी ने बड़ा रोल अदा किया या फिर प्रशांत किशोर का भ्रष्टाचार पर ‘प्रहार’ काम कर गया? केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हाल ही में डेहरी-ऑन-सोन का दौरा पवन सिंह की बीजेपी में री-एंट्री की कहानी तैयार कर गया. मंगलवार को जैसे ही पवन सिंह विनोद तावड़े के साथ उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर पहुंचे, बिहार की राजनीति में चर्चा शुरू हो गई कि क्या पवन सिंह का जादू चलेगा? खासकर डेहरी-ऑन-सोन की 24 सीटों पर राजपूत वोट बैंक को बांध कर रख पाएंगे पवन सिंह? क्या डेहरी-ऑन-सोन में इस बार एनडीए के किले को बचाने की जिम्मेदारी पवन सिंह को मिलने वाली है?

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की एनडीए में री- एंट्री ने बिहार चुनाव के समीकरणों को एक नया मोड़ दे दिया है. पिछले कुछ दिनों में पवन सिंह की राजनीतिक मुलाकातें संकेत दे रही थीं कि वह जल्द ही अपनी दूसरी राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे हैं. इसमें उन्होंने सीधे बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की और फिर उपेंद्र कुशवाहा जैसे एनडीए के सहयोगी नेता से मिले. पवन सिंह कुछ दिन पहले बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह से भी मिल चुके हैं. पिछले कुछ दिनों से आरके सिंह की बगावत ने भी पवन सिंह को बीजेपी में दोबारा आने का रास्ता तय कर दिया था. हालांकि, अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह चुनाव लड़ेंगे या फिर डेहरी-ऑन-सोन के सभी सीटों पर अहम रोल अदा करेंगे.

पवन सिंह क्या लड़ेंगे चुनाव?
जानकार बताते हैं कि बीजेपी का यह दांव दोहरे खतरे से निपटने की रणनीति मानी जा रही है. पिछले दिनों आरा के पूर्व सांसद आरके सिंह ने अपने बागी तेवर से बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के लिए मुश्किल खड़ी कर दी थी. उनका बागी तेवर और पार्टी के भीतर चल रही अंदरूनी लड़ाई ने आरा सीट पर अनिश्चितता पैदा कर दी थी. पवन सिंह जो उसी राजपूत समुदाय से आते हैं और आरा के रहने वाले हैं. ऐसे में बीजेपी ने न सिर्फ आरके सिंह के विकल्प को मजबूत किया है, बल्कि राजपूतों के पारंपरिक वोट बैंक में एक स्पष्ट संदेश दिया है कि पार्टी उनके साथ है.

प्रशांत किशोर लगातार भ्रष्टाचार और सुशासन की विफलता को मुद्दा बनाकर नीतीश सरकार को घेर रहे हैं. ऐसे में पवन सिंह जैसे सेलिब्रिटी को मैदान में उतारकर बीजेपी चुनाव के नैरेटिव को भ्रष्टाचार से हटाकर युवा अपील, जातिगत समीकरण और मनोरंजन की तरफ मोड़ना चाहती है. पवन सिंह का क्रेज युवा वोटरों और महिलाओं के बीच पीके के गंभीर राजनीतिक मुद्दों से ध्यान भटका सकता है.

बीते महीने पवन सिंह ने आरके सिंह से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा था.
ऐसे में पवन सिंह का विनोद तावड़े के साथ उपेंद्र कुशवाहा से उनकी मुलाकात बेहद महत्वपूर्ण है. राजपूत और कुशवाहा जाति डेहरी-ऑन-सोन में बीजेपी के लिए तरुप का एक्का साबित हो सकते हैं. उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह की मुलाकात यह भी संकेत देती है कि दोनों पिछले गिले-शिकवे भूलकर अब एक साथ एनडीए के लिए काम करेंगे. क्योंकि काराकाट के लोकसभा चुनाव में कुशवाहा और राजपूत जाति आमने-सामने आ गए थे. राजपूत वोटरों के पवन सिंह के साथ जाने से उपेंद्र कुशवाहा की हार हुई थी. इसी तरह आरा में कुशवाहा वोटर बीजेपी से छिटक सीपीआई उम्मीदवार के साथ चले गए, जिससे आरके सिंह की हार हुई थी. ऐसे में डेहरी सोन में इस बार बीजेपी आरा, बक्सर, सासाराम और काराकाट लोकसभा के तकरीबन 24 विधानसभा सीटों पर अपना गोटी सेट कर लिया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰