चीनी कंपनी DeepSeek के AI करिश्मे से हिला अमेरिकी शेयर बाजार

दुनिया में AI को मुट्ठी में करने की एक ऐसी जंग छिड़ी है, जिसमें हर दिन धमाके हो रहे हैं. ताजा धमाका चीन ने कर दिया है. चीन का AI स्टार्टअप DeepSeek-R1 एक ऐसा सस्ता AI मॉडल लेकर आया है, जिसने अमेरिका के शेयर बाजार में खलबली मचा दी. सोमवार को चिप बनाने वाली अमेरिका […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 28 जनवरी 2025, 06:07 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चीनी कंपनी DeepSeek के AI करिश्मे से हिला अमेरिकी शेयर बाजार
Photo: UB India News Archive

दुनिया में AI को मुट्ठी में करने की एक ऐसी जंग छिड़ी है, जिसमें हर दिन धमाके हो रहे हैं. ताजा धमाका चीन ने कर दिया है. चीन का AI स्टार्टअप DeepSeek-R1 एक ऐसा सस्ता AI मॉडल लेकर आया है, जिसने अमेरिका के शेयर बाजार में खलबली मचा दी. सोमवार को चिप बनाने वाली अमेरिका की कंपनी Nvidia Corp के शेयरों में भूचाल आ गया. Chatgpt जैसे चीन के सस्ते AI मॉडल के खौफ में उसके 600 बिलियन डॉलर चंद मिनटों में स्वाहा हो गए. दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Nvidia Corp की मार्केट वैल्‍यू में यह सबसे बड़ी गिरावट है. अमेरिका, चीन के इस नए एआई मॉडल से किस कदर दहशत में है, इसे इस बात से समझा जा सकता है कि राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अमेरिकी टेक कंपनियों को चेताते हुए इसे वेकअप कॉल बताया है.

Nvidia Corp की मार्केट वैल्‍यू में ऐतिहासिक गिरावट

अमेरिका की सबसे बड़ी टेक कंपनी एनवीडिया कॉर्प (Nvidia Corp) अब तक AI के क्षेत्र में सबसे आगे है. लेकिन चीन के एआई स्टार्टअप डीपसीक ने दुनियाभर में हड़कंप मचा दिया है. डीपसीक ने सोमवार को अमेरिका के शेयर बाजार खुलते ही एनवीडिया कॉर्प (Nvidia Corp) के शेयरों में ऐसी गिरावट हुई कि लोगों के होश उड़ गए. दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Nvidia Corp की मार्केट वैल्‍यू में यह सबसे बड़ी ऐतिहासिक गिरावट है, जिससे दुनियाभर की टेक कंपनियों में दहशत है.

क्या है DeepSeek?

  • चीन का एक अडवांस्ड AI मॉडल है DeepSeek.
  • चीनी की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले Hangzhou में DeepSeek नाम की ही रिसर्च लैब ने इसे डिवेलप किया है.
  • 2023 में क्वांटिटेटिव फाइनेंस का अनुभव रखने वाली चीन के एक AI इंजिनियर  लियांग वेनफेंग ने इसकी स्थापना की थी.
  • चीनी का DeepSeek AI की दुनिया में लगातार कई बम फोड़ता रहा है. ताजा धमाका उसने चैट जीपीटी जैसा  एक सस्ता एआई मॉडल के जरिए किया है.

 

क्‍यों डीपसीक AI लग रहा लोगों को बेहतर विकल्‍प 

चीन की डीपसीक ने एक मुफ्ट AI लोगों के सामने पेश किया है. कंपनी का दावा है कि ये सस्‍ते चिप्‍स और कम डेटा का इस्‍तेमाल करता है. डीपसीक इस बात को भी चुनौती देता है कि एआई का डेवलेपमेंट मुख्‍य रूप से चिप्‍स और डेटा सेंटर जैसे कंपोनेंट की मांग को बढ़ाएगा. हैरान करने वाली यह है कि DeepSeek-V3 मॉडल को सिर्फ 5.6 मिलियन डॉलर में बनाया गया है. ये OpenAi, Google, Meta द्वारा अपने एआई मॉडल पर किये गए खर्च के आग कुछ नहीं है. ऐसे में AI के क्षेत्र में भी चीनी माल हिट होता नजर आ रहा है. Nvidia का 600 बिलियन डॉलर का यह नुकसान कई नामी कंपनियों के मार्केट कैप से कई गुना ज्यादा है.

Nvidia Corp के शेयरों में लगभग 13 प्रतिशत तक की गिरावट

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी मार्केट में Nvidia Corp के शेयरों में लगभग 13 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि इस गिरावट से कंपनी की मार्केट वैल्‍यू में 465 बिलियन डॉलर की कमी दर्ज की गई है. एनवीडिया के शेयरों में गिरावट की मुख्य वजह डीपसीक का कम कीमत पर बेहतर AI मॉडल पेश करना बताया जा रहा है. यह अमेरिका की ओर से चीन को एडवांस्‍ड सेमीकंडक्टर तकनीक के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के बाद हुआ है. अमेरिका ने कई देशों, यहां तक कि अपने सहयोगियों को भी एडवांस्‍ड एनवीडिया AI चिप्स की बिक्री सीमित कर दी है. ऐसे में चिप्‍स की भारी कमी दुनियाभर में देखी जा रही है.

दुनियाभर की टेक कंपनियों में बड़ी चुनौती

डीपसीक के AI असिस्‍टेंट ने अमेरिका के ऐप्‍पल ऐप स्‍टार पर ChatGPT को पीछे छोड़ने हुए नंबर एक पर पहुंच गया है. डीपसीक के आने के बाद अब  Nvidia जैसी बड़ी टेक कंपनियों के लिए यह एक चुनौती है कि वे कैसे नए और सस्ते आर्टिफिशियाल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल्स से मुकाबला करेंगी. बता दें कि भारत में AI संचालित डेटा सेंटर पर काम हो रहा है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…
कारोबार

22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने NCLT विवाद में मुकेश अंबानी और उनके मीडिया नेटवर्क पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 22000 करोड़ रुपये के कर्ज संबंधी दावे को गलत बताया। रिलायंस ने आरोपों का खंडन किया है।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰
क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?
खास खबर

क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?

संसद में भुगतान और निपटान प्रणाली कानून से जुड़े संशोधन के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब यूपीआइ से पैसे भेजने या दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर शुल्क देना होगा। इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार […]

UB India News27 अग॰
भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..
खास खबर

भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..

रूस में आईआरआईजीसी-टेक के 27वें सत्र की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा क‍ि भारत-रूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-टेक) के 27वें सत्र में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने […]

UB India News25 अग॰
सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..
खास खबर

सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..

दिल्‍ली, लखनऊ, पटना समेत देश के अलग-अलग शहरों में प्‍याज की कीमतें अचानक बढ़ने लगी है. कई बड़े शहरों में महीने भर पहले 30 से 40 रुपये किलो मिलने वाला प्‍याज 50 से 65 रुपये किलो तक बिक रहा है. प्‍याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने अपना बफर स्‍टॉक बाजार […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰
भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?
खास खबर

भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?

कुछ साल पहले तक ड्रोन का नाम आते ही कैमरे से तस्वीरें लेने वाली उड़ती मशीन का ख्याल आता था। अब ड्रोन का इस्तेमाल इससे कहीं आगे निकल चुका है। खेती में कीटनाशक का छिड़काव, गांवों में जमीन की मैपिंग, हाईवे और रेलवे की निगरानी, आपदा के समय राहत-बचाव और रक्षा क्षेत्र में निगरानी जैसे […]

UB India News19 अग॰