खगड़िया से शुरू हुआ NDA कार्यकर्ता सम्मेलन का चौथा चरण

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कार्यकर्ता सम्मेलन के चौथे चरण की शुरुआत शनिवार को खगड़िया से हुई. एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने खगड़िया के मथुरापुर मैदान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं को प्रदेश में 225 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कराने का संकल्प दिलाया और एकजुटता की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 16 फरवरी 2025, 08:13 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
खगड़िया से शुरू हुआ NDA कार्यकर्ता सम्मेलन का चौथा चरण
Photo: UB India News Archive

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कार्यकर्ता सम्मेलन के चौथे चरण की शुरुआत शनिवार को खगड़िया से हुई. एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने खगड़िया के मथुरापुर मैदान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं को प्रदेश में 225 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कराने का संकल्प दिलाया और एकजुटता की ताकत का एहसास कराया.

‘सम्मेलनों ने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाया है’
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मथुरापुर मैदान में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब ही एनडीए की ताकत है. उन्होंने कहा कि तीन चरणों के दौरान प्रदेश के करीब आधे जिलों में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जा चुका है. जिन-जिन जिलों में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुए हैं, वे सभी अभूतपूर्व सफलता हासिल कर चुके हैं. इन सम्मेलनों ने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाया है और यह साफ कर दिया है कि घटक दलों के बीच की दीवारें अब गौण हो चुकी हैं.

कार्यक्रम में कौन-कौन हुए शामिल
इस एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के अलावा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से भाग लिया. उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि एनडीए कार्यकर्ताओं की मेहनत से बिहार में फिर से सुशासन की सरकार बनेगी और बिहार के विकास की गति और तेज होगी.

‘मोदी सरकार की नीतियां जनता की पहली पसंद’
मोदी सरकार की नीतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हाल में हुए कई चुनावों से स्पष्ट है कि मोदी सरकार की नीतियां जनता की पहली पसंद हैं. उन्होंने कहा, “एनडीए का संकल्प बिहार में विकास और सुशासन रहा है और भविष्य में भी यही रहेगा. एनडीए गठबंधन के लोगों की प्राथमिकता बिहार के विकास की रही है. उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में न केवल एनडीए की जीत होगी बल्कि हम एक नया इतिहास बनाएंगे. एनडीए पूरी तरह एकजुट है, एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेंगे और जीत दर्ज करेंगे.

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के अंदर हुए विकास की चर्चा आज देश में हो रही है. एक तरफ जहां महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है, वहीं युवाओं को रोजगार देने की योजना सफल हो रही है. नीतीश कुमार ने जितना बिहार में काम किया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए, वह कम है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

3 Articles loaded
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
खगड़िया के महेशखुट थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, CISF जवान समेत 3 की मौत
दुर्घटना

खगड़िया के महेशखुट थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, CISF जवान समेत 3 की मौत

बिहार के खगड़िया जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महेशखुट थाना क्षेत्र के गौछारी स्थित NH-31 पर गिट्टी से लदा एक अनियंत्रित ट्रक ऑटो के ऊपर पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार CISF जवान समेत तीन लोगों की दबकर मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय […]

UB India News30 अप्रैल
वे एक व्यक्ति विशेष के हनुमान हैं. हम जनता के हनुमान हैं…………………..
खगड़िया

वे एक व्यक्ति विशेष के हनुमान हैं. हम जनता के हनुमान हैं…………………..

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों बिहार में वोटर अधिकार यात्रा पर हैं. इस यात्रा में उनके साथ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य नेता शामिल हैं. रविवार को राहुल गांधी बिहार के अररिया जिले में थे, जहां महागठबंधन के नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित […]

UB India News24 अग॰
इस विषय से संबंधित सभी उपलब्ध खबरें प्रदर्शित हो चुकी हैं। (All related taxonomy stories loaded)