वे एक व्यक्ति विशेष के हनुमान हैं. हम जनता के हनुमान हैं…………………..

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों बिहार में वोटर अधिकार यात्रा पर हैं. इस यात्रा में उनके साथ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य नेता शामिल हैं. रविवार को राहुल गांधी बिहार के अररिया जिले में थे, जहां महागठबंधन के नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 24 अगस्त 2025, 08:02 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
वे एक व्यक्ति विशेष के हनुमान हैं. हम जनता के हनुमान हैं…………………..
Photo: UB India News Archive
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों बिहार में वोटर अधिकार यात्रा पर हैं. इस यात्रा में उनके साथ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य नेता शामिल हैं. रविवार को राहुल गांधी बिहार के अररिया जिले में थे, जहां महागठबंधन के नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान एक मजेदार वाकया सामने आया, जिसने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया.
बिहार में चल रही राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा रविवार को अररिया पहुंच गई है, जहां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने प्रेस को संबोधित किया. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर कहा, “वे एक व्यक्ति विशेष के हनुमान हैं. हम जनता के हनुमान हैं.  तेजस्वी यादव ने कहा कि “चिराग पासवान आज कोई मुद्दा नहीं हैं. उन्हें सलाह जरूर दूंगा, वह हमारे बड़े भाई हैं और उन्हें जल्द से जल्द शादी करनी चाहिए.” इस बीच तेजस्वी यादव को जवाब देते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “यह बात मुझ पर भी लागू होती है.” ये सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में RJD नेता तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए एक हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी की. तेजस्वी ने कहा- चिराग पासवान एक व्यक्ति विशेष के हनुमान हैं, जबकि हम जनता के हनुमान हैं. चिराग पासवान आज कोई मुद्दा नहीं हैं. मैं उन्हें सलाह दूंगा कि वह हमारे बड़े भाई हैं और उन्हें जल्द से जल्द शादी कर लेनी चाहिए.

मुस्कुराने लगे लोग

तेजस्वी की इस टिप्पणी पर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुराने लगे. तभी राहुल गांधी ने तपाक से जवाब दिया- ये बात मुझ पर भी लागू होती है. राहुल गांधी का यह जवाब सुनते ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठहाके गूंज उठे. सभी नेताओं और पत्रकारों ने इस हल्के-फुल्के पल का आनंद लिया. राहुल गांधी की इस त्वरित और मजेदार प्रतिक्रिया ने माहौल को और हल्का कर दिया. यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर इस तरह का हल्का-फुल्का कमेंट किया हो, लेकिन इस बार तेजस्वी के साथ उनकी यह अंदाज चर्चा का विषय बन गई.
वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “हमारे बीच एक बहुत अच्छी साझेदारी बनी है, हम सभी दल एक साथ काम कर रहे हैं, कोई तनाव नहीं है, आपसी सम्मान है, वैचारिक रूप से हम एकजुट हैं, राजनीतिक रूप से हम एकजुट हैं, बहुत अच्छे परिणाम होंगे लेकिन वोट चोरी को रोकना होगा.”
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

3 Articles loaded
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
खगड़िया के महेशखुट थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, CISF जवान समेत 3 की मौत
दुर्घटना

खगड़िया के महेशखुट थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, CISF जवान समेत 3 की मौत

बिहार के खगड़िया जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। महेशखुट थाना क्षेत्र के गौछारी स्थित NH-31 पर गिट्टी से लदा एक अनियंत्रित ट्रक ऑटो के ऊपर पलट गया। इस हादसे में ऑटो सवार CISF जवान समेत तीन लोगों की दबकर मौत हो गई।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय […]

UB India News30 अप्रैल
खगड़िया से शुरू हुआ NDA कार्यकर्ता सम्मेलन का चौथा चरण
खगड़िया

खगड़िया से शुरू हुआ NDA कार्यकर्ता सम्मेलन का चौथा चरण

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कार्यकर्ता सम्मेलन के चौथे चरण की शुरुआत शनिवार को खगड़िया से हुई. एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने खगड़िया के मथुरापुर मैदान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं को प्रदेश में 225 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कराने का संकल्प दिलाया और एकजुटता की […]

UB India News16 फ़र॰
इस विषय से संबंधित सभी उपलब्ध खबरें प्रदर्शित हो चुकी हैं। (All related taxonomy stories loaded)