मध्य प्रदेश में निवेश के ‘महाकुंभ’ का आगाज, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ……

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार से इंडस्ट्री लीडर्स का महामंच सज गया है. इसमें कई दिग्गज शामिल हुए हैं. इस कार्यक्रम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया. इस समिट में एमपी में विभिन्न सेक्टर में निवेश की अनंत संभावनाओें पर फोकस होगा. प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश की 18 से ज़्यादा औद्योगिक नीतियों का […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 24 फरवरी 2025, 04:47 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मध्य प्रदेश में निवेश के ‘महाकुंभ’ का आगाज, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ……
Photo: UB India News Archive

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार से इंडस्ट्री लीडर्स का महामंच सज गया है. इसमें कई दिग्गज शामिल हुए हैं. इस कार्यक्रम का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया. इस समिट में एमपी में विभिन्न सेक्टर में निवेश की अनंत संभावनाओें पर फोकस होगा. प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश की 18 से ज़्यादा औद्योगिक नीतियों का शुभारंभ किया. पीएम देश-विदेश से आए निवेशकों, उद्योगपति, प्रवासी भारतीयों, स्टार्टअप्स को संबोधित करेंगे. समिट के लिए 25 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुए. 50 से अधिक देशों के 100 से अधिक विदेशी प्रतिनिधि भोपाल आ रहे है. इसमें राजदूत, उच्चायुक्त और महावाणिज्य दूत शामिल हैं.’

लेटेस्ट अपडेट…

  • सीएम मोहन यादव ने कहा, ‘हमारा सौभाग्य है दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता पीएम मोदी जीआईएस का उदघाटन करने आए हैं. भोपाल की पहचान गेस त्रसदी के रूप में होती थी. अब यह स्थिति नहीं रही. जीआईएस की थीम ही उत्साहवर्धक है. सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास. विकसित भारत का लक्ष्य पूरा करने के लिए विकसित मप्र का लक्ष्य तय किया गया है. रीजनल इंड्रस्ट्री कॉन्क्लेव की शुरुआत उज्जैन से हुई. हमने मप्र में संभागवार कॉन्क्लेव कीं. निवेश के लिए 18 नई नीतियां लेकर आए हैं. पीएम के हाथों लोकार्पण होगा.’
  • सीएम मोहन यादव ने कहा, ‘मेरे प्रदेश में आए सभी उद्योगपतिगण. मैं आप सभी का स्वागत करता हूं! यह कहना भी चाहता हूं कि मेरे मध्य प्रदेश की एक अलग परंपरा और पहचान है! देश का ह्रदय प्रदेश भी औद्योगिक विकास के जरिए गरीबी और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से लड़कर, उन्हें दूर करना चाहता है! मैं अभी मानता हूं कि प्रदेश ही इन दोनों बड़ी समस्याओं से निपटने के लिए औद्योगिक उन्नति सुधार का एक बड़ा रास्ता बना सकती है! चूंकि, निवेश आज के मप्र की आवश्यकता ही नहीं, अब अनिवार्यता बन चुकी है! इसीलिए, आप सभी की उपयोगिता जरूरी है! आग्रह यही है निवेश और विकास के सभी दावे सच्चे हों! क्योंकि, ऐसी ‘कागजी-कलाबाजियां’ अब तक वादों में ही दिखाई दी हैं! मैं उम्मीद करता हूं कि आज आपकी उपस्थिति आंकड़ों के साथ, मध्य प्रदेश के “वास्तविक विकास” की नींव भी मजबूत करेगी!’
  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच चुके हैं. सीएम मोहन यादव संबोधित कर रहे हैं.
  • आज भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करने आये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैन्यू पर आने वाले अपने समय को बीस मिनिट सिर्फ इसलिये आगे बढ़ा दिया क्योंकि बच्चों के सीबीएसई की परीक्षा केंद्र पर पहुँचने में दिक्कत ना हो. प्रधानमंत्री को पौने दस बजे राजभवन से इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय के लिये निकलना था. लेकिन परीक्षार्थियों के एग्ज़ाम सेंटर तक पहुंचने का समय दस बजे तक था. इसलिये पीएम मोदी के क़ाफ़िले का राजभवन से निकलने का समय दस बजकर पांच मिनट कर दिया गया.
    पीएम क़ाफ़िले का मूवमेंट देख रहे मध्य प्रदेश एसटीएफ़ के एसपी राजेश भदौरिया से बात की है॥
  • ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट में लगी ऑटो मोबाइल इंडस्ट्रीज से संबंधित बड़ा ऑटो एक्सपो डिफेंस से लेकर देश विदेश के बड़े ब्रांड ने लगाई अपनी प्रदर्शनी. जबलपुर व्हीकल फैक्ट्री के व्हीकल भी एक्सपो में मौजूद.
  • मध्य प्रदेश के एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर की कहा कि मध्य प्रदेश के विकास के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण खुद पीएम मोदी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं.
  • GIS सम्मेलन के प्रमुख वक्ताओं में अभिनेता पंकज त्रिपाठी, ऑगस्ट्रे टानो कूआमे, कंट्री डायरेक्टर, विश्व बैंक, आनंद चित्रे, ग्लोबल हेड, बार्कलेज, लिम बून तियोंग, सीओओ, आईटीईईएस सिंगापुर, डॉ. निरंजन हीरानंदानी, प्रबंध निदेशक, हीरानंदानी डेवेलपर्स, डेज़ी चित्तिलापिल्लई, अध्यक्ष, सिस्को इंडिया, राजीव सिंह, अध्यक्ष, डीएलएफ ग्रुप, रोशो राज श्रेष्ठ, उप निदेशक, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन, प्रेरणा भारद्वाज, मेयर, गेराल्ड क्रॉस, लंदन, डॉ. प्रवीर सिन्हा, प्रबंध निदेशक, टाटा पावर, विजयशेखर कलवकोंडा, प्रमुख कृषि, आईएफसी, विश्व बैंक, लॉर्ड रेमी रेंजर, सदस्मृ, हाउस ऑफ लॉईस, यूके, श्रद्धा शर्मा, संस्थापक, योरस्ट्रोरी, अला अयोध्या रामी रेड्डी, अध्यक्ष, रामकी ग्रुप, प्रो. डॉ. विवेक गुप्ता, अध्यक्ष, अपोलो हॉस्पिटल, प्रो. वी. श्रीनिवास चारी, निदेशक, पर्यावरण, शहरी शासन और अवसंरचना विकास केंद्र, विजय विक्रम सिंह, वॉयस ओवर आर्टिस्ट्, बिग बॉस की आवाज देने वाले शामिल हैं.
  • ये प्रमुख उद्योगपति समिट में शामिल होंगे
    समिट में भाग लेने वाले प्रमुख उद्योगपतियों में आदित्य बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला, गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और एमडी नादिर गोदरेज, रसना प्राइवेट लिमिटेड के समूह अध्यक्ष पिरुज खंबाटा, भारत फोर्ज लिमिटेड के अध्यक्ष और एमडी बाबा एन कल्याणी, सन फार्मा के ग्लोबल हेड ऑफ ऑपरेशंस श्राहुल अवस्थी और एसीसी लिमिटेड के सीईओ नीरज अखौरी जैसे दिग्गज शामिल होंगे.

फंस गए MP के सांसद-विधायक’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं, वे कब किससे क्या सवाल कर लें यह शायद किसी को पता नहीं होता. रविवार के दिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कुछ ऐसा ही हुआ. दरअसल, पीएम मोदी बागेश्वर धाम से भोपाल पहुंचे जहां उन्होंने भोपाल में मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक, सांसद और पार्टी के कुछ प्रमुख पदाधिकारियों के साथ संवाद किया. बताया जा रहा है कि इस दौरान पीएम मोदी ने विधायकों और सांसदों से कुछ ऐसे सवाल किए जिनके जवाब उनके पास नहीं थे. वहीं इस दौरान उन्होंने सभी नेताओं को राजनीति में आगे बढ़ने के टिप्स भी दिए हैं.

वहीं बैठक में पीएम मोदी ने विधायकों-सांसदों को टिप्स देते हुए कहा ‘सत्ता सेवा के लिए हैं, इसलिए जितना हो सके जनता की सेवा कीजिए, क्योंकि जनता आपको चुनाव जिताती है, लेकिन अगर आप इस मार्ग से भटके तो यही जनता आपको घर बैठा देगी. वहीं राजनीति से हटकर आप समाज में क्या कर रहे हैं, ऐसा कौन सा काम कर रहे हैं, जिससे समाज में आपकी अलग पहचान बन रही हो.

पीएम मोदी ने अच्छा व्यवहार करने की नसीहत दी 

इस दौरान पीएम मोदी ने सभी विधायकों को अच्छा व्यवहार करने की नसीहत भी दी. उन्होंने कहा काम के साथ-साथ अपनी सेहत का ध्यान रखिए और जनता के बीच हमेशा अपना व्यवहार अच्छा रखिए क्योंकि जनता आपको उसी हिसाब से देखती है. सामाजिक भागीदारी बढ़ाते रहो और क्योंकि यही आपकी ताकत बनेगी. कार्यकर्ताओं की चिंता करो क्योंकि वही आपकी ताकत हैं और उनसे नियमित संवाद कीजिए. पीएम मोदी ने सभी को सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव रहने की नसीहत दी है. हालांकि पीएम मोदी मंच से नहीं उतरे और उन्होंने बैठे-बैठे ही सभी से सवाल किए.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

7 Articles loaded
भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..
खास खबर

भोजशाला केस-धार बंद का आह्वान क्यों …………..

सकल हिंदू समाज ने धार प्रशासन पर भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया है और धार बंद का आह्वान किया है. इसके चलते मंगलवार को शहर में बंद का असर देखा जा रहा है. शहर में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं, जबकि आवश्यक वस्तु एवं मेडिकल प्रतिष्ठान […]

UB India News25 अग॰
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ जैसे हालात:13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी
खास खबर

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ जैसे हालात:13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी

सावन के तीसरे सोमवार और साल में एक बार नागपंचमी पर खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए उज्जैन में भारी भीड़ उमड़ी। इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में भीड़ का दबाव बढ़ने से कई श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद करीब 13 लोगों को परिजन और सुरक्षाकर्मी अस्पताल […]

UB India News17 अग॰
मध्यप्रदेश:  मोहन कैबिनेट ने यूसीसी मसौदे को दी मंजूरी
खास खबर

मध्यप्रदेश: मोहन कैबिनेट ने यूसीसी मसौदे को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में कैबिनेट बैठक हुई। भोपाल से मुख्यमंत्री समेत पूरी कैबिनेट और अधिकारी ई-बस से जगदीशपुर पहुंचे। सीएम मोहन यादव ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रिटायर्ड न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश […]

UB India News19 जुल॰
भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..
खास खबर

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सूर्यकांत ने अंतरिम व्यवस्था करते हुए कहा कि भोजशाला परिसर से सटी एक खुली जगह मुस्लिम पक्ष को शुक्रवार (जुमे) की नमाज अदा करने के लिए उपलब्ध कराई जाए. […]

UB India News14 जुल॰
दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….
खास खबर

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान सरकार में गृह मंत्री रहे. उनका रुतबा ऐसा था कि फिल्मों को लेकर दिए गए उनके बयान अक्सर उन्हें चलता-फिरता सेंसर बोर्ड बना देते थे. लेकिन कहते हैं, राजनीति में किस्मत कभी भी पलट सकती […]

UB India News11 जुल॰
मध्यप्रदेश भाजपा में परिवारवाद पर दोहरा मापदंड ?
खास खबर

मध्यप्रदेश भाजपा में परिवारवाद पर दोहरा मापदंड ?

मध्यप्रदेश भाजपा संगठन ने हाल ही में जिला कार्यकारिणियों से नेताओं के परिजनों को हटाया, लेकिन विधानसभा और लोकसभा चुनाव के टिकट दिए। इसी के साथ पार्टी पर दोहरे मापदंड अपनाने के आरोप लग रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि जिला स्तर पर परिवारवाद खत्म करने की पहल की गई है, तो यही […]

UB India News14 सित॰
राहुल गांधी आज भोपाल में ‘संगठन सृजन अभियान’ का किये शुभारंभ………..
खास खबर

राहुल गांधी आज भोपाल में ‘संगठन सृजन अभियान’ का किये शुभारंभ………..

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल पहुंचे। उनका राजाभोज एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। राहुल गांधी मध्य प्रदेश कांग्रेस के महत्वाकांक्षी ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत करने के लिए राजधानी पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, विधायक आरिफ मसूद, […]

UB India News3 जून
इस विषय से संबंधित सभी उपलब्ध खबरें प्रदर्शित हो चुकी हैं। (All related taxonomy stories loaded)