गौतम अडानी करेंगे 1.10 लाख करोड़ का निवेश……

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज ग्लोबल इंवेस्टर समिट ‘इंवेस्ट मध्य प्रदेश’ की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटनकिया है। इस इंवेस्टर समिट में देश के शीर्ष 50 उद्योगपति समेत 25000 से ज्यादा इन्वेस्टर मौजूद हैं। इस इंवेस्टर समिट में बोलते हुए उद्योगपति गौतम अडानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 24 फरवरी 2025, 06:24 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गौतम अडानी करेंगे 1.10 लाख करोड़ का निवेश……
Photo: UB India News Archive

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज ग्लोबल इंवेस्टर समिट ‘इंवेस्ट मध्य प्रदेश’ की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटनकिया है। इस इंवेस्टर समिट में देश के शीर्ष 50 उद्योगपति समेत 25000 से ज्यादा इन्वेस्टर मौजूद हैं। इस इंवेस्टर समिट में बोलते हुए उद्योगपति गौतम अडानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगुवाई में भारत तेजी से विकास कर रहा है। मेक इन इंडिया ने ग्रोथ की रफ्तार को तेज किया है। 1.10 लाख करोड़ रुपये का निवेश का ऐलान गौतम उडानी ने मध्यप्रदेश में करने का किया है। वह सीमेंट, माइनिंग, स्मार्ट मीटर और थर्मल एनर्जी में ये निवेश करेंगे। इससे करीब 1 लाख 20 से अधिक नए जॉब मध्य प्रदेश में 2030 तक पैदा होंगे।

निवेशकों को आकर्षित करने के लिए पैवेलियन 

  • ⁠भोपाल में हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में जबलपुर व्हीकल फैक्ट्री की एक खास गाड़ी MPV 6 बाय 6 को शोकेस किया गया है
  • इसे भारतीय सेना के लिए खास तौर पर बनाया गया है
  • करीब 5 करोड़ की कीमत वाली यह बुलेटप्रूफ गाड़ी नक्सली इलाकों में सुरक्षाबलों को सुरक्षित रखने के लिए बनाई गयी है
  • MPV 6X6 को पूरे देश में केवल जबलपुर में ही तैयार किया जाता है जो आतंकवाद और नक्सली प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को भारी विस्फोटक हमले से भी बचाने में कारगर है
  • ग्लोबल इन्वेस्टमेंट सबमिट में 5 करोड़ की फरारी, 5.5 करोड़ की लैंबॉर्गिनी और 2.5 करोड़ की पोर्शे पवेलियन में मौजूद

60 देशों के उद्यमियों को हिस्सा लेने की उम्मीद

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल 24-25 फरवरी को होने वाले “इन्वेस्ट एमपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट” (जीआईएस) 2025 का उद्देश्य राज्य की विशाल निवेश क्षमता को प्रदर्शित करना और वैश्विक और घरेलू निवेशकों को एक साथ लाना है। इस इन्वेस्ट समिट में राज्य सरकार ने 60 देशों के उद्यमियों को हिस्सा लेने की उम्मीद है। इस आयोजन में प्रमुख रणनीतिक देशों के 13 राजदूत, छह उच्चायुक्त और कई महावाणिज्यदूत भाग लेंगे, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार संबंध और मजबूत होंगे।

निवेश बढ़कार ग्रोथ तेज करना है उद्देश्य

जीआईएस-2025 से मध्य प्रदेश में प्रमुख निवेशों को सुगम बनाकर तथा वैश्विक खिलाड़ियों के साथ साझेदारी को बढ़ावा देकर आर्थिक विकास में तेजी आने की उम्मीद है। शीर्ष उद्योगपतियों, राजनयिक प्रतिनिधियों और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संगठनों की भागीदारी के साथ, यह आयोजन भारत में एक अग्रणी निवेश केंद्र के रूप में मध्य प्रदेश की स्थिति को मजबूत करने के लिए तैयार है।

ये भारतीय उद्योगपति लेंगे हिस्सा

भारत के कई प्रमुख उद्योगपति भी शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इनमें प्रमुख नाम हैं, आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी, गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और एमडी नादिर गोदरेज और एसीसी लिमिटेड के सीईओ नीरज अखौरी। कई वैश्विक व्यापार और निवेश संवर्धन एजेंसियों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है जर्मन ट्रेड एंड इन्वेस्ट, जिसका प्रतिनिधित्व निदेशक सीमा भारद्वाज, इन्वेस्ट ओटावा, तथा इटली, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया (ऑस्ट्रेड) और मलेशिया (मैट्रेड) की शीर्ष एजेंसियां ​​कर रही हैं। विश्व बैंक जीआईएस-2025 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिसमें देश के निदेशक ऑगस्टे तानो कौमे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे, उनके साथ बुनियादी ढांचे और डिजिटल परिवर्तन के वरिष्ठ विशेषज्ञ भी होंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…
कारोबार

22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने NCLT विवाद में मुकेश अंबानी और उनके मीडिया नेटवर्क पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 22000 करोड़ रुपये के कर्ज संबंधी दावे को गलत बताया। रिलायंस ने आरोपों का खंडन किया है।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰
क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?
खास खबर

क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?

संसद में भुगतान और निपटान प्रणाली कानून से जुड़े संशोधन के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब यूपीआइ से पैसे भेजने या दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर शुल्क देना होगा। इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार […]

UB India News27 अग॰
भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..
खास खबर

भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..

रूस में आईआरआईजीसी-टेक के 27वें सत्र की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा क‍ि भारत-रूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-टेक) के 27वें सत्र में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने […]

UB India News25 अग॰
सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..
खास खबर

सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..

दिल्‍ली, लखनऊ, पटना समेत देश के अलग-अलग शहरों में प्‍याज की कीमतें अचानक बढ़ने लगी है. कई बड़े शहरों में महीने भर पहले 30 से 40 रुपये किलो मिलने वाला प्‍याज 50 से 65 रुपये किलो तक बिक रहा है. प्‍याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने अपना बफर स्‍टॉक बाजार […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰
भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?
खास खबर

भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?

कुछ साल पहले तक ड्रोन का नाम आते ही कैमरे से तस्वीरें लेने वाली उड़ती मशीन का ख्याल आता था। अब ड्रोन का इस्तेमाल इससे कहीं आगे निकल चुका है। खेती में कीटनाशक का छिड़काव, गांवों में जमीन की मैपिंग, हाईवे और रेलवे की निगरानी, आपदा के समय राहत-बचाव और रक्षा क्षेत्र में निगरानी जैसे […]

UB India News19 अग॰