अमेरिकी बाजारों में 4% तक की गिरावट के बाद भारतीय बाजार में भी गिरावट………..

अमेरिकी बाजारों में 4% तक की गिरावट के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी, मंगलवार 11 मार्च को सेंसेक्स में 200 पॉइंट की गिरावट है। ये 73,700 से नीचे कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 30 अंक गिरकर 22,420 के स्तर पर आ गया है। सबसे ज्यादा गिरावट IT और प्राइवेट बैंकों के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 11 मार्च 2025, 05:10 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अमेरिकी बाजारों में 4% तक की गिरावट के बाद भारतीय बाजार में भी गिरावट………..
Photo: UB India News Archive

अमेरिकी बाजारों में 4% तक की गिरावट के बाद हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी, मंगलवार 11 मार्च को सेंसेक्स में 200 पॉइंट की गिरावट है। ये 73,700 से नीचे कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 30 अंक गिरकर 22,420 के स्तर पर आ गया है।

सबसे ज्यादा गिरावट IT और प्राइवेट बैंकों के शेयरों में है। निफ्टी IT और प्राइवेट बैंक इंडेक्स करीब 1.50% नीचे हैं। ऑटो इंडेक्स में करीब 0.50% की गिरावट है। निफ्टी रियल्टी सबसे ज्यादा 1.50% चढ़ा है। वहीं इंडसइंड बैंक का शेयर 20% नीचे है।

बाजार में गिरावट का कारण

रेसिप्रोकल टैरिफ (जैसा को तैसा) लगाने की ट्रम्प की धमकी से बाजार में अनिश्चितता है। ट्रम्प ने कहा, ‘हम रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएंगे। चाहे वो कोई भी देश हो- भारत या चीन, वे हम पर जितना चार्ज करते हैं, हम भी उतना ही करेंगे। हम व्यापार में बराबरी चाहते हैं।

रेसिप्रोकल का मतलब होता है- तराजू के दोनों पलड़े को बराबर कर देना। यानी एक तरफ 1 किलो भार है तो दूसरी तरफ भी एक किलो वजन रख कर बराबर कर देना।

ट्रम्प इसे ही बढ़ाने की बात कर रहे हैं। यानी भारत अगर कुछ चुनिंदा वस्तुओं पर100% टैरिफ लगाता है, तो अमेरिका भी उस तरह के प्रोडक्ट्स पर 100% टैरिफ लगाएगा।

एशियाई बाजारों में भी गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 1.74%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.18% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.45% की गिरावट है।
  • 10 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 485.41 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 263.51 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 10 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 2.08% गिरकर 41,911 पर, S&P 500 2.70% गिरकर 5,614 पर और नैस्डेक कंपोजिट 4.00% गिरकर 17,468 पर बंद हुआ।

नैस्डैक कंपोजिट में 4.00% की गिरावट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ पॉलिसी के कारण डाओ जोन्स 890 अंक (2.08%) गिरकर 41,911 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट में 4.00% की गिरावट आई। ये 728 अंक गिरकर 17,468 पर आ गया है। S&P 500 इंडेक्स में 2.70% की गिरावट आई है।

मार्केट वैल्यू में 350 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट

सोमवार को S&P 500 अपने 19 फरवरी के रिकॉर्ड उच्च स्तर से 8.6% नीचे बंद हुआ है। तब से इसकी मार्केट वैल्यू में 4 ट्रिलियन डॉलर (करीब 350 लाख करोड़ रुपए) से अधिक की गिरावट आई है। नैस्डैक भी अपने दिसंबर के उच्च स्तर से 10% से ज्यादा गिर चुका है।

टेस्ला की वैल्यू 4 लाख करोड़ गिरी, मस्क की नेटवर्थ 2 लाख करोड़ कम हुई

इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला का शेयर 15.43% गिरा। इसके चलते कंपनी का मार्केट कैप 4 लाख करोड़ रुपए घट गया है। बीते 5 साल में यह सबसे बड़ा डे-फॉल है। इससे पहले सितंबर 2020 में कंपनी के शेयर में ऐसी गिरावट रही थी।

कंपनी का शेयर दिसंबर 2024 में अपने ऑल टाइम हाई 480 डॉलर पर था। अब ये 222 डॉलर पर आ चुका है। इस गिरावट से इलॉन मस्क की नेटवर्थ भी एक 1.92 लाख करोड़ रुपए गिरकर 27.90 लाख करोड़ रुपए पर आ गई है।

सोमवार को सेंसेक्स 217 अंक गिरकर 74,115 के स्तर पर बंद हुआ

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन कल यानी, सोमवार 10 मार्च को सेंसेक्स 217 अंक की गिरावट के साथ 74,115 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 92 अंकों की गिरावट रही, ये 22,460 के स्तर पर बंद हुआ। रियल्टी और ऑयल एंड गैस शेयरों में सबसे ज्यादा फिसले।

निफ्टी रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2% नीचे बंद हुआ। सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 1.86% की गिरावट रही। ऑटो इंडेक्स भी 1.22% फिसला। निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.22% चढ़ा है। सेंसेक्स पर पावर ग्रिड का शेयर सबसे ज्यादा 2.85% ऊपर बंद हुआ।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में बंपर उछाल ,,सेंसेक्स 3200+ और निफ्टी 1200+ अंक उछला
खास खबर

ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में बंपर उछाल ,,सेंसेक्स 3200+ और निफ्टी 1200+ अंक उछला

भारत और अमेरिका के बीच सोमवार रात को व्यापार समझौते के एलान का बड़ा असर मंगलवार सुबह शेयर बाजार पर साफ देखा जा रहा है। आम बजट के दिन (01 फरवरी) को भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार ने मंगलवार को जोरदार वापसी की। सेंसेक्स ने 3200 तो तो निफ्टी ने 1200 अंकों की बड़ी […]

UB India News3 फ़र॰
सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 100 अंक फिसला
खास खबर

सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 100 अंक फिसला

शेयर बाजार में आज यानी 16 दिसंबर को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 84,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है। ये 25,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 26 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और […]

UB India News16 दिस॰
शेयर बाजार में आया भूचाल, सेंसेक्स 472 अंक टूटा, निफ्टी 25,816 के नीचे
खास खबर

शेयर बाजार में आया भूचाल, सेंसेक्स 472 अंक टूटा, निफ्टी 25,816 के नीचे

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी सेशन 9 दिसंबर, मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 359.82 अंक या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,742.87 अंक तो वहीं, […]

UB India News9 दिस॰
सेंसक्स-निफ्टी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड………
खास खबर

सेंसक्स-निफ्टी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड………

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को कुछ ऐसा हुआ जिसने दलाल स्ट्रीट को रोमांचित कर दिया। सेंसक्स पहली बार 86,000 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी50 ने भी सितंबर 2024 के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नई ऊंचाई छू ली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित दर कटौती और विदेशी निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी ने बाजार को […]

UB India News27 नव॰
तेज शुरुआत के तुरंत बाद फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 25,525 के नीचे
खास खबर

तेज शुरुआत के तुरंत बाद फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 25,525 के नीचे

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे ट्रेडिंग सेशन 11 नवंबर, मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटीव रही. कारोबारी दिन की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. हालांकि, कारोबारी दिन की शुरुआत के कुछ देर बाद ही दोनों प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स लाल निशान पर […]

UB India News11 नव॰
आखिरी कारोबारी दिन बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 465 अंक टूटा, निफ्टी 25800 के नीचे
खास खबर

आखिरी कारोबारी दिन बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 465 अंक टूटा, निफ्टी 25800 के नीचे

भारतीय बाजार शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 465.75 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,938.71 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 155.75 अंक या 0.60 प्रतिशत गिरकर 25,722.10 पर आ गया। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की ओर से अमेरिकी मुद्रास्फीति के लक्ष्य स्तर […]

UB India News31 अक्टू॰
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव , सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 500 अंक गिरा, निफ्टी भी डे हाई से 150 अंक टूटा…………..
खास खबर

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव , सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 500 अंक गिरा, निफ्टी भी डे हाई से 150 अंक टूटा…………..

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 29 सितंबर को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स अभी अपने ऊपरी स्तर से करीब 500 अंक गिरकर 80,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी अपने डे हाई से 150 अंक गिरकर 24,650 के आस-पास आ गया है। सुबह सेंसेक्स में […]

UB India News29 सित॰
फार्मा पर ट्रंप के टैरिफ के फैसले से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंक टूटा
खास खबर

फार्मा पर ट्रंप के टैरिफ के फैसले से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंक टूटा

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी है। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज- सेंसेक्स 329.66 अंक टूटकर 80,830.02 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज- निफ्टी 105.7 अंक लुढ़ककर 24,785.15 पर आ गया। फार्मा शेयरों में भारी बिकवाली, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफआईआई) की लगातार निकासी इस गिरावट की बड़ी वजह रहे। वहीं, वैश्विक […]

UB India News26 सित॰
शेयर बाजार का जोश हाई ,सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा , निफ्टी में 120 अंकों का उछला …………
खास खबर

शेयर बाजार का जोश हाई ,सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा , निफ्टी में 120 अंकों का उछला …………

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 16 सितंबर को सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 82,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 120 अंक की तेजी है, ये 25,200 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी, 11 में गिरावट है। महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और अडाणी पोर्ट्स […]

UB India News16 सित॰