2 अप्रैल को अमेरिकी टैरिफ डेडलाइन पर सबकी नजरें टिकी………..

निवेशकों को 2 अप्रैल और उसके बाद अगले तीन-चार महीनों में होने वाली घटनाओं का इंतजार है। ग्लासरैटनर एडवाइजरी के सेठ आर फ्रीमैन ने यह बात कही है। उनके मुताबिक, बाजार में अनिश्चितता का माहौल इसी कारण है। बाजार की मौजूदा स्थिति शुद्ध रूप से कमाई और विकास से जुड़ी नहीं है। अलबत्‍ता, यह निवेशकों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 21 मार्च 2025, 11:17 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
2 अप्रैल को अमेरिकी टैरिफ डेडलाइन पर सबकी नजरें टिकी………..
Photo: UB India News Archive

निवेशकों को 2 अप्रैल और उसके बाद अगले तीन-चार महीनों में होने वाली घटनाओं का इंतजार है। ग्लासरैटनर एडवाइजरी के सेठ आर फ्रीमैन ने यह बात कही है। उनके मुताबिक, बाजार में अनिश्चितता का माहौल इसी कारण है। बाजार की मौजूदा स्थिति शुद्ध रूप से कमाई और विकास से जुड़ी नहीं है। अलबत्‍ता, यह निवेशकों की भावनाओं से भी प्रभावित है। अब जब अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व का मामला शांत हो गया है तो सबकी निगाहें 2 अप्रैल की टैरिफ डेडलाइन पर टिकी हैं। दरअसल, 2 अप्रैल से अमेरिका उन देशों पर जवाबी टैरिफ (रेसिप्रोकल टैरिफ) लगाएगा, जो अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर ज्यादा टैक्स लगाते हैं। भारत को भी ट्रंप ने इसकी चेतावनी दी है। इसे लेकर भारत अमेरिका के साथ बातचीत कर रहा है।

सेठ आर फ्रीमैन के अनुसार, अमेरिकी बाजार में फेड की प्रतिक्रिया में कोई खास हलचल नहीं देखी गई। 2 अप्रैल को क्या होगा, यह कोई नहीं जानता। व्यवसायों के लिए सामान्य योजना बनाने के लिहाज से यह तारीख जल्द आनी चाहिए। कई बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी बाजार अब शिखर पर पहुंच चुके हैं। यह शिखर कुछ हफ्तों या महीनों के लिए नहीं, बल्कि कई सालों के लिए है। कुछ टेक, ईवी (EV) और चिप स्टॉक्स के स्तर शायद जल्दी वापस न आएं।

ग‍िने-चुने शेयरों ने लगाई है दौड़

सेठ आर फ्रीमैन ने कहा कि अमेर‍िका में हमने टॉप पांच-सात स्टॉक्स को तेजी से बढ़ते देखा है। उन्होंने बाजार का एक बड़ा हिस्सा ले लिया है। जब इन स्टॉक्स में उतार-चढ़ाव होता है तो इसका असर पूरे बाजार पर पड़ता है। एनवीडिया जैसे कुछ स्टॉक्स शायद अभी के लिए शिखर पर पहुंच गए हैं। AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को लेकर काफी उत्साह है। लेकिन, AI का विकास अभी शुरुआती दौर में है। लंबी अवधि में कई कंपनियां अच्छा प्रदर्शन करती रहेंगी। लेकिन, बाजार की मौजूदा स्थिति शुद्ध रूप से कमाई और विकास से जुड़ी नहीं है, बल्कि यह निवेशकों की भावनाओं से भी प्रभावित है।

क्‍या भारत लौटेंगे व‍िदेशी न‍िवेशक?

अब आगे का रास्ता क्या है? क्या निवेशक वापस भारत, उभरते बाजारों या चीन की ओर जाएंगे? फ्रीमैन ने इसके जवाब में कहा कि भारतीय बाजार में 5% की ग्रोथ हुई है, जबकि अमेरिकी बाजार में अराजकता का माहौल है।

फ्रीमैन बोले, निवेशक अनिश्चितता को पसंद नहीं करते हैं। इससे वे घबरा जाते हैं। निश्चित रूप से, सापेक्ष मुद्रा मूल्यांकन, डॉलर-रुपया और अन्य मुद्दे हैं। लेकिन, कुछ निवेशक इसे उभरते बाजारों में प्रवेश करने के अवसर के रूप में देख सकते हैं, जहां वे पहले से मौजूद नहीं हैं। कुल मिलाकर, 2 अप्रैल और उसके बाद अगले तीन-चार महीनों में होने वाली घटनाओं का इंतजार रहेगा।

ग्‍लोबल इकनॉमी पर द‍िख सकता है असर

ट्रंप की टैरिफ नीति से वैश्विक व्यापार में अनिश्चितता का माहौल बन गया है। ग्‍लोबल अर्थव्यवस्था पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका है। ट्रंप ने कहा है कि अगर कोई देश अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ लगाता है तो अमेरिका भी उनके उत्पादों पर समान दर से टैरिफ लगाएगा। उन्‍होंने भारत को दुनिया में सबसे अधिक टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक बताया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…
कारोबार

22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने NCLT विवाद में मुकेश अंबानी और उनके मीडिया नेटवर्क पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 22000 करोड़ रुपये के कर्ज संबंधी दावे को गलत बताया। रिलायंस ने आरोपों का खंडन किया है।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰
क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?
खास खबर

क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?

संसद में भुगतान और निपटान प्रणाली कानून से जुड़े संशोधन के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब यूपीआइ से पैसे भेजने या दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर शुल्क देना होगा। इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार […]

UB India News27 अग॰
भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..
खास खबर

भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..

रूस में आईआरआईजीसी-टेक के 27वें सत्र की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा क‍ि भारत-रूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-टेक) के 27वें सत्र में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने […]

UB India News25 अग॰
सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..
खास खबर

सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..

दिल्‍ली, लखनऊ, पटना समेत देश के अलग-अलग शहरों में प्‍याज की कीमतें अचानक बढ़ने लगी है. कई बड़े शहरों में महीने भर पहले 30 से 40 रुपये किलो मिलने वाला प्‍याज 50 से 65 रुपये किलो तक बिक रहा है. प्‍याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने अपना बफर स्‍टॉक बाजार […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰
भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?
खास खबर

भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?

कुछ साल पहले तक ड्रोन का नाम आते ही कैमरे से तस्वीरें लेने वाली उड़ती मशीन का ख्याल आता था। अब ड्रोन का इस्तेमाल इससे कहीं आगे निकल चुका है। खेती में कीटनाशक का छिड़काव, गांवों में जमीन की मैपिंग, हाईवे और रेलवे की निगरानी, आपदा के समय राहत-बचाव और रक्षा क्षेत्र में निगरानी जैसे […]

UB India News19 अग॰