बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की आंधी, सिकंदर ने तीन दिन में कमा डाले 75 करोड़

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म से भाईजान और उनके फैंस को काफी उम्मीदें हैं. सिकंदर ईद से एक दिन पहले रविवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. लेकिन जैसी उम्मीद की जा रही थी सलमान खान की सिकंदर उम्मीद पर उतनी खरी नहीं उतरी है. इस फिल्म […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 2 अप्रैल 2025, 06:00 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की आंधी, सिकंदर ने तीन दिन में कमा डाले 75 करोड़
Photo: UB India News Archive

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म से भाईजान और उनके फैंस को काफी उम्मीदें हैं. सिकंदर ईद से एक दिन पहले रविवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. लेकिन जैसी उम्मीद की जा रही थी सलमान खान की सिकंदर उम्मीद पर उतनी खरी नहीं उतरी है. इस फिल्म के तीसरे दिन के ही बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में काफी गिरावट देखने को मिली है.जो सलमान खान और उनके फैंस को निराश कर सकती है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार सिकंदर ने अपने तीसरे दिन यानी मंगलवार को भारत के अंदर कुल 16.45 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि यह अभी फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं, जिसके बदलने की संभावना है. वहीं बात करें सिकंदर के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो इस फिल्म ने अपने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं दूसरे दिन सलमान खान की इस फिल्म ने 29 करोड़ रुपये कमाए हैं.

तीसरे दिन की कमाई को जोड़ लिया जाए तो सिकंदर ने अब तक तीन दिन के अंदर 75 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. आपको बता दें कि फिल्म सिकंदर में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर, सत्यराज और शरमन जोशी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. इसे उत्तर और दक्षिण भारत दोनों में बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया है. गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म सिकंदर रिलीज से पहले ही पायरेसी का शिकार हो गई थी. हालांकि इस पर तुरंत ही कार्रवाई हुई और अब इस फिल्म के सभी गैरकानूनी लिंक्स को इंटरनेट से हटा लिया गया है. पिछले कुछ समय में इस तरह की घटनाएं कई बार सुनने को मिली हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

3 Articles loaded
‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब, बेटे करण संग टेका मत्था
खास खबर

‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब, बेटे करण संग टेका मत्था

सनी देओल की अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं और टीम पूरी तरह से फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रही है. फिल्म की रिलीज से पहले सनी देओल आध्यात्मिक यात्रा पर निकले. एक्टर बेटे करण देओल के साथ बिहार के पटना पहुंचे, जहां […]

UB India News3 अग॰
धुरंधर द रिवेंज में पता चली नोटबंदी की असली वजह…………………..
खास खबर

धुरंधर द रिवेंज में पता चली नोटबंदी की असली वजह…………………..

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 यानी धुरंधर: द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसका पहला पार्ट धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई था और सुपरहिट रही थी. धुरंधर और धुरंधर 2 का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. धुरंधर ने ना सिर्फ 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड […]

UB India News20 मार्च
सुप्रीम कोर्ट से कमल हासन को राहत,’ठग लाइफ’ की रिलीज को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दी प्रतिक्रिया ……
नया लांच

सुप्रीम कोर्ट से कमल हासन को राहत,’ठग लाइफ’ की रिलीज को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दी प्रतिक्रिया ……

कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ की कर्नाटक में रिलीज को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस फिल्म को राज्य में रिलीज किया जाना चाहिए। साथ ही कहा कि भीड़ और निगरानीकर्ताओं को सड़कों पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने कहा, ‘कानून के अनुसार सीबीएफसी मंजूरी वाली फिल्म को […]

UB India News17 जून
इस विषय से संबंधित सभी उपलब्ध खबरें प्रदर्शित हो चुकी हैं। (All related taxonomy stories loaded)