सुप्रीम कोर्ट से कमल हासन को राहत,’ठग लाइफ’ की रिलीज को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दी प्रतिक्रिया ……

कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ की कर्नाटक में रिलीज को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस फिल्म को राज्य में रिलीज किया जाना चाहिए। साथ ही कहा कि भीड़ और निगरानीकर्ताओं को सड़कों पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने कहा, ‘कानून के अनुसार सीबीएफसी मंजूरी वाली फिल्म को […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 17 जून 2025, 08:54 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सुप्रीम कोर्ट से कमल हासन को राहत,’ठग लाइफ’ की रिलीज को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दी प्रतिक्रिया ……
Photo: UB India News Archive

कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ की कर्नाटक में रिलीज को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस फिल्म को राज्य में रिलीज किया जाना चाहिए। साथ ही कहा कि भीड़ और निगरानीकर्ताओं को सड़कों पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। कोर्ट ने कहा, ‘कानून के अनुसार सीबीएफसी मंजूरी वाली फिल्म को हर राज्य में रिलीज किया जाना चाहिए’।

कमल हासन को मिली राहत
फिल्म ‘ठग लाइफ’ 5 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मगर, भाषा विवाद के चलते कमल हासन की यह फिल्म कर्नाटक में रिलीज नहीं हो पाई है। राज्य में फिल्म की रिलीज का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। इस पर सर्वोच्च न्यायालय ने कमल हासन को राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि फिल्म को कानून के अनुसार सीबीएफसी की मंजूरी वाली फिल्म हर राज्य में रिलीज होनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘धमकियां बर्दाश्त नहीं’
इसके अलाव कर्नाटक में ‘ठग लाइफ’ की रिलीज न होने पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ‘कहा कि लोगों को डराना, थिएटर जलाने की धमकी देना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता’। सुप्रीम कोर्ट ने कमल हासन को भी भाषा संबंधी उनकी कथित विवादित टिप्पणी पर राहत देते हुए कहा कि कर्नाटक हाईकोर्ट को कमल हासन से उनकी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मंगवानी चाहिए थी। साथ ही ‘ठग लाइफ’ से संबंधित मामले को सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया।

सरकार को दी मोहलत
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को राज्य में फिल्म ‘ठग लाइफ’ की रिलीज के बारे में जानकारी देने के लिए एक दिन का समय दिया है। साथ ही कहा कि कानून का शासन स्थापित किया जाना चाहिए। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ‘कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ की रिलीज को लेकर कर्नाटक के सिनेमाघरों को धमकियों से बचाने की मांग करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज कर्नाटक सरकार को कल तक अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पिछली सुनवाई में उसने प्रतिवादी राज्य को नोटिस जारी कर उसका जवाब मांगा था’।

सड़कों पर उतरकर हंगामा करने की अनुमति नहीं
न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने यह भी कहा कि कानून के अनुसार केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा अनुमोदित हर फिल्म को रिलीज होने दिया जाना चाहिए और भीड़ और निगरानी करने वालों को इस मुद्दे पर सड़कों पर उतरकर हंगामा करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। शीर्ष अदालत ने यह भी आदेश दिया कि इस मुद्दे पर कर्नाटक उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित मामले को उसके पास स्थानांतरित किया जाए।

क्या है फिल्म पर विवाद?
‘ठग लाइफ’ कर्नाटक में इसलिए रिलीज नहीं हो सकी, क्योंकि फिल्म के अभिनेता कमल हासन ने कन्नड़ भाषा पर कथित विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कन्नड़ भाषा तमिल से निकली है। इस पर विवाद खड़ा हो गया था। पहले ये मामला हाईकोर्ट पहुंचा था, इसके बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

3 Articles loaded
‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब, बेटे करण संग टेका मत्था
खास खबर

‘बंटवारा 1947’ की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब, बेटे करण संग टेका मत्था

सनी देओल की अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को रिलीज होने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं और टीम पूरी तरह से फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रही है. फिल्म की रिलीज से पहले सनी देओल आध्यात्मिक यात्रा पर निकले. एक्टर बेटे करण देओल के साथ बिहार के पटना पहुंचे, जहां […]

UB India News3 अग॰
धुरंधर द रिवेंज में पता चली नोटबंदी की असली वजह…………………..
खास खबर

धुरंधर द रिवेंज में पता चली नोटबंदी की असली वजह…………………..

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 यानी धुरंधर: द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसका पहला पार्ट धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई था और सुपरहिट रही थी. धुरंधर और धुरंधर 2 का निर्देशन आदित्य धर ने किया है. धुरंधर ने ना सिर्फ 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड […]

UB India News20 मार्च
बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की आंधी, सिकंदर ने तीन दिन में कमा डाले 75 करोड़
नया लांच

बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की आंधी, सिकंदर ने तीन दिन में कमा डाले 75 करोड़

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. इस फिल्म से भाईजान और उनके फैंस को काफी उम्मीदें हैं. सिकंदर ईद से एक दिन पहले रविवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. लेकिन जैसी उम्मीद की जा रही थी सलमान खान की सिकंदर उम्मीद पर उतनी खरी नहीं उतरी है. इस फिल्म […]

UB India News2 अप्रैल
इस विषय से संबंधित सभी उपलब्ध खबरें प्रदर्शित हो चुकी हैं। (All related taxonomy stories loaded)