शेयर बाजार में पिछले हफ्ते शीर्ष कंपनियों का कैसा रहा प्रदर्शन ……………

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में मामूली गिरावट से सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों का प्रदर्शन मिलाजुला रहा। इसके चलते सेंसेक्स की टॉप-10 में से 5 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल ₹84,559.01 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर ने सबसे अधिक लाभ में रही। आपको बता दें कि सप्ताह के दौरान सेंसेक्स […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 13 अप्रैल 2025, 07:51 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
शेयर बाजार में पिछले हफ्ते शीर्ष कंपनियों का कैसा रहा प्रदर्शन ……………
Photo: UB India News Archive

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में मामूली गिरावट से सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों का प्रदर्शन मिलाजुला रहा। इसके चलते सेंसेक्स की टॉप-10 में से 5 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल ₹84,559.01 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर ने सबसे अधिक लाभ में रही। आपको बता दें कि सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 207.43 अंकों की गिरावट आई और निफ्टी भी 75.9 अंक नीचे बंद हुआ। ‘श्री महावीर जयंती’ के उपलक्ष्य में गुरुवार को बाजार बंद रहे। अगले हफ्ते भी दो दिन बाजार बंद रहेंगे। इसके चलते सिर्फ 3 दिन की ट्रेडिंग होगी। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि नए हफ्ते में भी बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। कोई भी निवेश जल्दबाजी में करने से बचें। ऐसा करने पर नुकसान हो सकता है।

इन 5 कंपनियों के मार्केट कैप में हुई वृद्धि 

  • हिंदुस्तान यूनिलीवर: ₹28,700.26 करोड़ की वृद्धि, कुल मार्केट कैप ₹5,56,054.27 करोड़
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज: ₹19,757.27 करोड़ की वृद्धि, कुल ₹16,50,002.23 करोड़
  • आईटीसी: ₹15,329.79 करोड़ की वृद्धि, कुल ₹5,27,845.57 करोड़
  • बजाज फाइनेंस: ₹12,760.23 करोड़ की वृद्धि, कुल ₹5,53,348.28 करोड़
  • भारती एयरटेल: ₹8,011.46 करोड़ की वृद्धि, कुल ₹10,02,030.97 करोड़

इन कंपनियों के मार्केट कैप में आई गिरावट 

  • टीसीएस: ₹24,295.46 करोड़ की गिरावट, कुल ₹11,69,474.43 करोड़
  • इन्फोसिस: ₹17,319.11 करोड़ की गिरावट, कुल ₹5,85,859.34 करोड़
  • भारतीय स्टेट बैंक (SBI): ₹12,271.36 करोड़ की गिरावट, कुल ₹6,72,960.97 करोड़
  • आईसीआईसीआई बैंक: ₹8,913.09 करोड़ की गिरावट, कुल ₹9,34,351.86 करोड़
  • एचडीएफसी बैंक: ₹7,958.31 करोड़ की गिरावट, कुल ₹13,82,450.37 करोड़

रिलायंस शीर्ष पर कायम 

टॉप -10 कंपनियों में की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और आईटीसी का स्थान रहा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में बंपर उछाल ,,सेंसेक्स 3200+ और निफ्टी 1200+ अंक उछला
खास खबर

ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में बंपर उछाल ,,सेंसेक्स 3200+ और निफ्टी 1200+ अंक उछला

भारत और अमेरिका के बीच सोमवार रात को व्यापार समझौते के एलान का बड़ा असर मंगलवार सुबह शेयर बाजार पर साफ देखा जा रहा है। आम बजट के दिन (01 फरवरी) को भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार ने मंगलवार को जोरदार वापसी की। सेंसेक्स ने 3200 तो तो निफ्टी ने 1200 अंकों की बड़ी […]

UB India News3 फ़र॰
सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 100 अंक फिसला
खास खबर

सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 100 अंक फिसला

शेयर बाजार में आज यानी 16 दिसंबर को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 84,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है। ये 25,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 26 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो और […]

UB India News16 दिस॰
शेयर बाजार में आया भूचाल, सेंसेक्स 472 अंक टूटा, निफ्टी 25,816 के नीचे
खास खबर

शेयर बाजार में आया भूचाल, सेंसेक्स 472 अंक टूटा, निफ्टी 25,816 के नीचे

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी सेशन 9 दिसंबर, मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 359.82 अंक या 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,742.87 अंक तो वहीं, […]

UB India News9 दिस॰
सेंसक्स-निफ्टी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड………
खास खबर

सेंसक्स-निफ्टी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड………

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को कुछ ऐसा हुआ जिसने दलाल स्ट्रीट को रोमांचित कर दिया। सेंसक्स पहली बार 86,000 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी50 ने भी सितंबर 2024 के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नई ऊंचाई छू ली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित दर कटौती और विदेशी निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी ने बाजार को […]

UB India News27 नव॰
तेज शुरुआत के तुरंत बाद फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 25,525 के नीचे
खास खबर

तेज शुरुआत के तुरंत बाद फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 25,525 के नीचे

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे ट्रेडिंग सेशन 11 नवंबर, मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटीव रही. कारोबारी दिन की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. हालांकि, कारोबारी दिन की शुरुआत के कुछ देर बाद ही दोनों प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स लाल निशान पर […]

UB India News11 नव॰
आखिरी कारोबारी दिन बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 465 अंक टूटा, निफ्टी 25800 के नीचे
खास खबर

आखिरी कारोबारी दिन बाजार में गिरावट; सेंसेक्स 465 अंक टूटा, निफ्टी 25800 के नीचे

भारतीय बाजार शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 465.75 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,938.71 पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 155.75 अंक या 0.60 प्रतिशत गिरकर 25,722.10 पर आ गया। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल की ओर से अमेरिकी मुद्रास्फीति के लक्ष्य स्तर […]

UB India News31 अक्टू॰
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव , सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 500 अंक गिरा, निफ्टी भी डे हाई से 150 अंक टूटा…………..
खास खबर

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव , सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 500 अंक गिरा, निफ्टी भी डे हाई से 150 अंक टूटा…………..

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 29 सितंबर को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स अभी अपने ऊपरी स्तर से करीब 500 अंक गिरकर 80,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी अपने डे हाई से 150 अंक गिरकर 24,650 के आस-पास आ गया है। सुबह सेंसेक्स में […]

UB India News29 सित॰
फार्मा पर ट्रंप के टैरिफ के फैसले से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंक टूटा
खास खबर

फार्मा पर ट्रंप के टैरिफ के फैसले से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंक टूटा

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी है। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज- सेंसेक्स 329.66 अंक टूटकर 80,830.02 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज- निफ्टी 105.7 अंक लुढ़ककर 24,785.15 पर आ गया। फार्मा शेयरों में भारी बिकवाली, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफआईआई) की लगातार निकासी इस गिरावट की बड़ी वजह रहे। वहीं, वैश्विक […]

UB India News26 सित॰
शेयर बाजार का जोश हाई ,सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा , निफ्टी में 120 अंकों का उछला …………
खास खबर

शेयर बाजार का जोश हाई ,सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा , निफ्टी में 120 अंकों का उछला …………

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 16 सितंबर को सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 82,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 120 अंक की तेजी है, ये 25,200 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में तेजी, 11 में गिरावट है। महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और अडाणी पोर्ट्स […]

UB India News16 सित॰