पकड़ तो लिया, भारत कब आएगा?

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 13,000 करोड़ रुपये के आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार हो चुका है. भारत की जांच एजेंसियों के प्रत्यर्पण की अपील के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है. चोकसी को 12 अप्रैल को अरेस्ट किया गया. 65 साल का मेहुल चोकसी नवंबर 2023 में ईलाज के लिए बेल्जियम […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 15 अप्रैल 2025, 07:17 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पकड़ तो लिया, भारत कब आएगा?
Photo: UB India News Archive

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 13,000 करोड़ रुपये के आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार हो चुका है. भारत की जांच एजेंसियों के प्रत्यर्पण की अपील के बाद उसकी गिरफ्तारी हुई है. चोकसी को 12 अप्रैल को अरेस्ट किया गया. 65 साल का मेहुल चोकसी नवंबर 2023 में ईलाज के लिए बेल्जियम गया था, जिसके बाद से वह वहीं था. चोकसी 2018 में भारत छोड़ने के बाद एंटीगुआ में रह रहा था. बताया जाता है कि भारतीय नागरिकता रखते हुए उसने कैरेबियाई देश की नागरिकता ले ली थी.

क्या है वकीलों का नाम?

अपनी गिरफ्तारी और प्रर्त्यपण के खिलाफ अब चोकसी ने यूरोप के सबसे महंगे वकील पॉल बिकायथ और साइमन बिकायथ को पैरवी के लिए लगाया है. पिता-पुत्र की ये जोड़ी मानविधिकार और प्रर्त्यपण से जुड़े यूरोप के कई चर्चित मामलों में पैरवी कर चुकी है.

मेहुल चोकसी के वकील साइमन बिकायथ ने कहा कि वे प्रत्यर्पण को चुनौती देंगे. उन्होंने कहा, यह कहने की जरूरत नहीं है कि हम प्रत्यर्पण को चुनौती देने जा रहे हैं, हम (भारत में) हालात के बारे में भी गंभीर सवाल पूछ रहे हैं. साइमन ने कहा कि हम आने वाले दिनों में इसके लिए आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू करेंगे. अन्य बातों के अलावा, हम यह तर्क देंगे कि भारत में हमारे मुवक्किल को निष्पक्ष सुनवाई का मौका नहीं मिल सकता है.

साइमन बिकायथ ने कहा कि यह एंटीगुआ में हुई पिछली घटनाओं से भी स्पष्ट है. बेशक यह तथ्य कि इंटरपोल ने बाद में रेड नोटिस वापस ले लिया, लेकिन वो अचानक नहीं हुआ. इसके अलावा, हमारे मुवक्किल की शारीरिक स्थिति भी ठीक नहीं है. वो ब्लड कैंसर के मरीज हैं, जो भारत को प्रत्यर्पण की अनुमति नहीं देती है.

कौन हैं पॉल और साइमन बिकायथ?

पॉल बिकायथ की बात करें तो उन्होंने 1967-72 तक कानून की पढ़ाई की. वो बेल्जियम के नामी वकील हैं. बिकायथ को मानवाधिकार वकील के रूप में जाना जाता है. उनके पिता एक कंपनी में क्रय निदेशक थे, लेकिन उनके बेटे ने एक अलग रास्ता चुना.

बिकायथ ने कहा कि मेरे माता-पिता राजनीति से काफी डरते थे. मैं नहीं डरता. मैं किसी पार्टी का सदस्य नहीं हूं. मेरा पेशा उन लोगों के लिए आदर्श है जो कुछ खास संरचनाओं के अधीन नहीं रहना चाहते. एक वकील के रूप में आप उन लोगों के बीच मध्यस्थ होते हैं जो खुद को समाज और उस व्यवस्था से बाहर रखते हैं.

पॉल 1975 से मानवाधिकार लीग के सदस्य हैं. सितंबर 2007 से अगस्त 2009 तक वह ब्रुगेस बार के अध्यक्ष रहे. वह ऑर्डर ऑफ द ब्रुगेस बार की परिषद और ऑर्डर ऑफ फ्लेमिश बार की जनरल असेंबली के सदस्य भी थे. पॉल बिकायथ 20 वर्षों तक उप-न्यायाधीश रहे. वह हेग स्थित ICJ में वकील थे. उन्होंने एक किताब लिखी जिसका नाम है, द क्रीपिंग कूप डीएटैट – प्ली ऑफ ए रोमांटिक लॉयर.

पिता की तरह साइमन बिकायथ भी बेल्जियम के वकील हैं. साइमन बिकायथ का जन्म 12 अक्टूबर, 1977 को हुआ. वह बेल्जियम के टिल्ट में पैदा हुए थे. साइमन ने 2000 में कानून की डिग्री ली. 2001 में यूरोपीय संघ की बेल्जियम की अध्यक्षता के दौरान, वह बेल्जियम के विदेश मंत्रालय के संपर्क अधिकारी थे.

वह 2007 से एक वकील के रूप में सक्रिय हैं. साइमन नियमित रूप से मानव तस्करी , जबरन वेश्यावृत्ति और शोषण के खिलाफ लड़ाई में अपनी छाप छोड़ चुके हैं. वह पीड़ितों के वकील के रूप में कार्य करते हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…
कारोबार

22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने NCLT विवाद में मुकेश अंबानी और उनके मीडिया नेटवर्क पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 22000 करोड़ रुपये के कर्ज संबंधी दावे को गलत बताया। रिलायंस ने आरोपों का खंडन किया है।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰
क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?
खास खबर

क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?

संसद में भुगतान और निपटान प्रणाली कानून से जुड़े संशोधन के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब यूपीआइ से पैसे भेजने या दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर शुल्क देना होगा। इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार […]

UB India News27 अग॰
भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..
खास खबर

भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..

रूस में आईआरआईजीसी-टेक के 27वें सत्र की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा क‍ि भारत-रूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-टेक) के 27वें सत्र में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने […]

UB India News25 अग॰
सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..
खास खबर

सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..

दिल्‍ली, लखनऊ, पटना समेत देश के अलग-अलग शहरों में प्‍याज की कीमतें अचानक बढ़ने लगी है. कई बड़े शहरों में महीने भर पहले 30 से 40 रुपये किलो मिलने वाला प्‍याज 50 से 65 रुपये किलो तक बिक रहा है. प्‍याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने अपना बफर स्‍टॉक बाजार […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰
भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?
खास खबर

भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?

कुछ साल पहले तक ड्रोन का नाम आते ही कैमरे से तस्वीरें लेने वाली उड़ती मशीन का ख्याल आता था। अब ड्रोन का इस्तेमाल इससे कहीं आगे निकल चुका है। खेती में कीटनाशक का छिड़काव, गांवों में जमीन की मैपिंग, हाईवे और रेलवे की निगरानी, आपदा के समय राहत-बचाव और रक्षा क्षेत्र में निगरानी जैसे […]

UB India News19 अग॰