दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद भारतीय बाजार गुलजार, तीसरे नंबर पर पहुंचने से चंद कदम दूर है भारत?

भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार सकारात्मक रुख के साथ खुला। शुरुआती दौर में सेंसेक्स में हरियाली दिखी और निफ्टी भी बढ़त के साथ 25000 अंकों के पार पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 562.31 अंक उछलकर 82,283.39 पर पहुंचा, जबकि […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 26 मई 2025, 07:50 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद भारतीय बाजार गुलजार, तीसरे नंबर पर पहुंचने से चंद कदम दूर है भारत?
Photo: UB India News Archive

भारत के दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार सकारात्मक रुख के साथ खुला। शुरुआती दौर में सेंसेक्स में हरियाली दिखी और निफ्टी भी बढ़त के साथ 25000 अंकों के पार पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 562.31 अंक उछलकर 82,283.39 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 175.7 अंक चढ़कर 25,028.85 पर कारोबार करता दिखाई दिया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 44 पैसे बढ़कर 85.01 पर पहुंच गया।

इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजार के दिग्गज शेयरों रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी में हुई खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में करीब एक फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। इसके अलावा आरबीआई से रिकॉर्ड लाभांश की उम्मीद और अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में कमी से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई थी। साप्ताहिक आधार पर बीएसई बेंचमार्क में 609.51 अंक या 0.74 प्रतिशत की गिरावट आई और निफ्टी में 166.65 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट आई।

भारत वर्तमान में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जो जापान को पीछे छोड़कर आई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार, भारत जल्द ही जर्मनी को भी पीछे छोड़ते हुए तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। वर्तमान में, भारत की जीडीपी 4.3 ट्रिलियन डॉलर है, जबकि जर्मनी की जीडीपी 4.9 ट्रिलियन डॉलर है।

GDP Gap India vs Germany: चौथे से तीसरे पायदान पर जाने में कितना फर्क?

यह जानने के लिए कि भारत को जर्मनी से पीछे छोड़ने के लिए कितना अंतर है, आइए दोनों अर्थव्यवस्थाओं की जीडीपी देखते हैं। GDP Gap India vs Germany
  • भारत की इकॉनमी 4.3 ट्रिलियन डॉलर है
  • जर्मनी की इकॉनमी 4.9 ट्रिलियन डॉलर है

India vs Germany in Economy: अब Germany से सिर्फ $0.6 Trillion दूर है।

GDP Gap India vs Germany:
  • India GDP: $4.3 Trillion
  • Germany GDP: $4.9 Trillion
  • Gap: $0.6 Trillion

Niti Aayog के CEO ने जताई उम्मीद, जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा भारत

भारत ने ये मुकाम पाकर इतिहास रच दिया है। अब सिर्फ अमेरिका, चीन और जर्मनी की इकोनॉमी ही भारत से आगे है। Niti Aayog के CEO B.V.R. Subrahmanyam ने ये उम्मीद जताई है और कहा है कि “मुझे उम्मीद है कि हम जल्द तीसरे स्थान पर भी पहुंच जाएंगे।” India vs Germany in Economy

तीसरे पायदान पर जाने के लिए भारत को महज 0.6 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी वृद्धि की जरूरत है

यह दर्शाता है कि भारत को जर्मनी को पीछे छोड़ने के लिए लगभग 0.6 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी वृद्धि की जरूरत है। आईएमएफ की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है, और यह संभावना है कि वह जल्द ही जर्मनी को पीछे छोड़ देगा। भारत का दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, और यह जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। यह भारत के आर्थिक विकास की गति और क्षमता को दर्शाता है।

भारत में बढ़ी है लोगों की आय

आईएमएफ के आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि भारत में लोगों की आय भी बढ़ी है। 2013-14 में भारत की प्रति व्यक्ति आय 1,438 अमेरिकी डॉलर थी। 2025 में यह दोगुनी होकर 2,880 अमेरिकी डॉलर हो गई है। इसका मतलब है कि लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।नीति आयोग के अप्रोच पेपर ‘विकसित राज्य फॉर विकसित भारत @ 2047’ में कहा गया है कि भारत ‘फ्रेजाइल फाइव’ अर्थव्यवस्थाओं में से एक माना जाता था। लेकिन, अब यह दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। यह सिर्फ एक दशक में हुआ है। विश्व बैंक ऊंची आय वाले देशों को उन देशों के रूप में परिभाषित करता है जिनकी वार्षिक प्रति व्यक्ति आय 14,005 डॉलर (2024-25) से ज्‍यादा है। भारत में क्षमता है और इसका लक्ष्य 2047 तक एक ऊंची आय वाला देश बनना है। अप्रोच पेपर में कहा गया है कि विकसित भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होगी। इसमें एक विकसित देश की सभी विशेषताएं होंगी। इसकी प्रति व्यक्ति आय आज के उच्च आय वाले देशों के बराबर होगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…
कारोबार

22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने NCLT विवाद में मुकेश अंबानी और उनके मीडिया नेटवर्क पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 22000 करोड़ रुपये के कर्ज संबंधी दावे को गलत बताया। रिलायंस ने आरोपों का खंडन किया है।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰
क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?
खास खबर

क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?

संसद में भुगतान और निपटान प्रणाली कानून से जुड़े संशोधन के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब यूपीआइ से पैसे भेजने या दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर शुल्क देना होगा। इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार […]

UB India News27 अग॰
भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..
खास खबर

भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..

रूस में आईआरआईजीसी-टेक के 27वें सत्र की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा क‍ि भारत-रूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-टेक) के 27वें सत्र में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने […]

UB India News25 अग॰
सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..
खास खबर

सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..

दिल्‍ली, लखनऊ, पटना समेत देश के अलग-अलग शहरों में प्‍याज की कीमतें अचानक बढ़ने लगी है. कई बड़े शहरों में महीने भर पहले 30 से 40 रुपये किलो मिलने वाला प्‍याज 50 से 65 रुपये किलो तक बिक रहा है. प्‍याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने अपना बफर स्‍टॉक बाजार […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰
भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?
खास खबर

भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?

कुछ साल पहले तक ड्रोन का नाम आते ही कैमरे से तस्वीरें लेने वाली उड़ती मशीन का ख्याल आता था। अब ड्रोन का इस्तेमाल इससे कहीं आगे निकल चुका है। खेती में कीटनाशक का छिड़काव, गांवों में जमीन की मैपिंग, हाईवे और रेलवे की निगरानी, आपदा के समय राहत-बचाव और रक्षा क्षेत्र में निगरानी जैसे […]

UB India News19 अग॰