बिहार में एनडीए एकजुट और मजबूत है

बिहार के बिक्रमगंज से पीएम मोदी आज चुनावी शंखनाद कर रहे हैं. पीएम मोदी का यह मंच एनडीए की ताकत का प्रदर्शनस्थल भी है. पीएम मोदी के भाषण से जनसभा को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबोधित किया. इस दौरान नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की प्रशंसा में खूब कसीदे पढ़ें. एक वक्त ऐसा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 30 मई 2025, 11:28 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में एनडीए एकजुट और मजबूत है
Photo: UB India News Archive

बिहार के बिक्रमगंज से पीएम मोदी आज चुनावी शंखनाद कर रहे हैं. पीएम मोदी का यह मंच एनडीए की ताकत का प्रदर्शनस्थल भी है.  पीएम मोदी के भाषण से जनसभा को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबोधित किया. इस दौरान नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की प्रशंसा में खूब कसीदे पढ़ें. एक वक्त ऐसा भी आया कि उन्होंने भाषण के दौरान ही सबको खड़ा करवा दिया. जी हां, पीएम मोदी के सम्मान में नीतीश कुमार ने जनसभा मौजूद लोगों को खड़े होने के लिए कहा.

दरअसल, पीएम मोदी आज बिक्रमगंज में हैं. उनके भाषण से पहले नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित किया. अपनी स्पीच के दौरान नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की खूब प्रशंसा की. बिहार आने और बिहार के लिए परियोजनाएं देने के लिए उनका आभार जताया. वह जब भाषण दे रहे थे, तब एक वक्त ऐसा आया, जब वह पीएम मोदी के सम्मान में जनसभा में मौजूद लोगों को अपनी जगह से उठाने लगे.

आखिर हुआ क्या था

अपने भाषण के बीच में नीतीश कुमार ने कड़े आवाज में कहा, ‘सब खड़ा हो. अरे खड़ा हो सब.’ नीतीश कुमार के इतना कहते ही जनसभा का नजारा बदल गया. पीएम मोदी को सुनने आई पब्लिक तुरंत खड़ी हो गई. देखते ही देखते मंच पर मौजूद अन्य नेता भी अपनी सीट से खड़े हो गए. यह नजारा देख पीएम मोदी भी उन सबका अभिवादन स्वीकार करने के लिए अपनी सीट से उठ गए.

PM Modi
पीएम मोदी भी अभिवादन स्वीकार करने के लिए अपनी सीट से उठ गए.

इससे पहले नीतीश कुमार ने रैली में उपस्थित जनता, पीएम मोदी, बिहार के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया. उन्होंने पीएम मोदी के बिहार दौरे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से बिहार को गर्व का अनुभव हो रहा है. नीतीश ने बिहार में एनडीए की एकजुटता और मजबूती पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जद(यू) और बीजेपी मिलकर राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. नीतीश ने पीएम मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार द्वारा बिहार को दी गई 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सराहना की, जिसमें नबीनगर सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट और जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे के नए टर्मिनल जैसी परियोजनाएं शामिल हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

2 Articles loaded
बिहार विधानसभा चुनाव : जनता पूछ रही है सवाल तो भागते नजर आरहे माननीय…………………..
पश्चिमी बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव : जनता पूछ रही है सवाल तो भागते नजर आरहे माननीय…………………..

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान बेशक अभी नहीं हुआ है लेकिन विधायक और संभावित उम्मीदवार जनता के बीच जाने लगे हैं। क्षेत्र में कथित तौर पर काम नहीं करने वाले विधायकों को जनता की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला समस्तीपुर और रोहतास से सामने आया है जहां पर […]

UB India News27 सित॰
पीएम मोदी बिक्रमगंज से बिहार को दिए 48500 करोड़ का तोहफा , बिक्रमगंज को ही क्यों चुना?…….
पश्चिमी बिहार

पीएम मोदी बिक्रमगंज से बिहार को दिए 48500 करोड़ का तोहफा , बिक्रमगंज को ही क्यों चुना?…….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में 2 दिवसीय दौरे के दौरान प्रदेश को 48500 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात दी. वहीं इस दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर बिहार की धरती से न सिर्फ जनता बल्कि कई लोगों को बड़ा संदेश देने का काम किया है. दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की […]

UB India News30 मई
इस विषय से संबंधित सभी उपलब्ध खबरें प्रदर्शित हो चुकी हैं। (All related taxonomy stories loaded)