बिहार विधानसभा चुनाव : जनता पूछ रही है सवाल तो भागते नजर आरहे माननीय…………………..

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान बेशक अभी नहीं हुआ है लेकिन विधायक और संभावित उम्मीदवार जनता के बीच जाने लगे हैं। क्षेत्र में कथित तौर पर काम नहीं करने वाले विधायकों को जनता की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला समस्तीपुर और रोहतास से सामने आया है जहां पर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 27 सितंबर 2025, 10:58 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान बेशक अभी नहीं हुआ है लेकिन विधायक और संभावित उम्मीदवार जनता के बीच जाने लगे हैं। क्षेत्र में कथित तौर पर काम नहीं करने वाले विधायकों को जनता की नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला समस्तीपुर और रोहतास से सामने आया है जहां पर आरजेडी के विधायकों को जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

आलोक मेहता पर भड़के ग्रामीण

समस्तीपुर के उजियारपुर विधानसभा से वर्तमान में राजद से विधायक बिहार सरकार के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता को ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। मेहता ने कैमरा चलता देख मीडिया से कैमरा बन्द करने को कहने लगे। मामला उजियारपुर के सैदपुर जाहिद का है जब विधायक जी वहां के जनता से मिलने पहुंचे थे। वहां की जनता उन्हें वापस लौट जाने के लिए मजबूर कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि पांच साल तो वो नज़र नहीं आते हैं और अब जब चुनाव नजदीक आया तो वो फिर से वोट मांगने चले आये।

रोहतास में राजद विधायक का विरोध 

रोहतास में भी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। विधायक अपने क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, लेकिन विकास कार्य न होने के कारण कई जगह उनका विरोध भी हो रहा है। रोहतास जिले के दिनारा विधानसभा में आरजेडी विधायक विजय कुमार मंडल स्थानीय योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के लिए पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया।

ग्रामीणों का आरोप था कि उनके गांव में सड़क अब तक नहीं बनी है। जिससे आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार विधायक से शिकायत की गई, लेकिन संतोषजनक समाधान नहीं मिला।

नवंबर में प्रस्तावित है चुनाव

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव आते ही सभी दल के नेता अपने अपने क्षेत्र में जनता से रूबरू हो रहे हैं और एक से बढ़कर एक जनता से वादा करते नज़र आते हैं। 6 अक्टूबर के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो सकता है। नवंबर में मतदान और परिणाम आने की संभावना है। सभी राजनीतिक दल अब पूरी तैयारी में जुटे हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

2 Articles loaded
बिहार में एनडीए एकजुट और मजबूत है
पश्चिमी बिहार

बिहार में एनडीए एकजुट और मजबूत है

बिहार के बिक्रमगंज से पीएम मोदी आज चुनावी शंखनाद कर रहे हैं. पीएम मोदी का यह मंच एनडीए की ताकत का प्रदर्शनस्थल भी है. पीएम मोदी के भाषण से जनसभा को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबोधित किया. इस दौरान नीतीश कुमार ने पीएम मोदी की प्रशंसा में खूब कसीदे पढ़ें. एक वक्त ऐसा […]

UB India News30 मई
पीएम मोदी बिक्रमगंज से बिहार को दिए 48500 करोड़ का तोहफा , बिक्रमगंज को ही क्यों चुना?…….
पश्चिमी बिहार

पीएम मोदी बिक्रमगंज से बिहार को दिए 48500 करोड़ का तोहफा , बिक्रमगंज को ही क्यों चुना?…….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में 2 दिवसीय दौरे के दौरान प्रदेश को 48500 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात दी. वहीं इस दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर बिहार की धरती से न सिर्फ जनता बल्कि कई लोगों को बड़ा संदेश देने का काम किया है. दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की […]

UB India News30 मई
इस विषय से संबंधित सभी उपलब्ध खबरें प्रदर्शित हो चुकी हैं। (All related taxonomy stories loaded)