रुस पर यूक्रेन के तेज हमले के बीच बाजार में बड़ी गिरावट, 700 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी 24600 के नीचे

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई है. सोमवार 2 जून 2025 को बाजार खुलते ही सुबह करीब सवा नौ बजे सेंसेक्स 644.76 अंक यानी 0.74 प्रतिशत फिसलकर 80,855.18 के स्तर पर आ गया. उसके बाद सेंसेक्स और 732.71 गिरकर 80,718.30 पर पहुंच गया. जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 भी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 2 जून 2025, 05:13 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
रुस पर यूक्रेन के तेज हमले के बीच बाजार में बड़ी गिरावट, 700 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी 24600 के नीचे
Photo: UB India News Archive

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई है. सोमवार 2 जून 2025 को बाजार खुलते ही सुबह करीब सवा नौ बजे सेंसेक्स 644.76 अंक यानी 0.74 प्रतिशत फिसलकर 80,855.18 के स्तर पर आ गया. उसके बाद सेंसेक्स और 732.71 गिरकर 80,718.30 पर पहुंच गया. जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 भी 197.45 अंक नीचे गिरकर 24,553.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. भारतीय शेयर बाजार में ये गिरावट ऐसे वक्त पर देखने को मिली है जब जीडीपी को लेकर मजबूत डेटा सामने आया है. हालांकि, वैश्विक चिंताओं की वजह से निवेशकों में मन में डर दिख रहा है.

मेटल स्टॉक्स में आयी गिरावट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से स्टील के आयात पर टैरिफ की दर को 25 प्रतिशत बढ़ाकर उसे 50 प्रतिशत करने की घोषणा के बाद मेटल स्टॉक्स में भारी गिरावट देखने को मिली है. इसका असर बाजार के सेंटीमेंट पर पड़ता हुआ भी दिख रहा है. इससे पहले भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को गिरावट का दौर रहा. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 81.01 अंक यानी 0.22 प्रतिशत फिसलकर 81,451.01 के स्तर पर बंद हुआ था. जबकि, एनएसई का निफ्टी 50 भी 82.90 अंक यानी 0.33 प्रतिशत गिरकर 24750.70 पर आ गया था.

वैश्विक बाजार में गिरावट

अगर एशियाई बाजारों की बात करें तो निक्केई 1.21 प्रतिशत नीचे गिर गया तो वहीं ब्रोडर टॉपिक्स इंडेक्स में भी 0.83 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. एएसएक्स 200 भी 0.1 प्रतिशत फिसल गया. हालांकि, कोस्पी इसके विपरीक्ष .03 प्रतिशत उछलकर ऊपर आया. इसके अलावा, सार्वजनिक अवकाश की वजह से मलेशिया, चीन और न्यूजीलैंड के शेयर बाजार में छुट्टी रही.

भारतीय शेयर बाजार में FPI ने डाले 19860 करोड़

भारतीय शेयर बाजार पर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का भरोसा कायम है. मजबूत घरेलू बुनियाद और अनुकूल आर्थिक संकेतकों की वजह से मई के महीने में एफपीआई ने 19860 करोड़ रुपये का भारतीय शेयर बाजार में निवेश किया. डिपॉजिटरी के डेटा के मुताबिक, अप्रैल के महीने में एफपीआई ने 4,223 करोड़ का अप्रैल के महीने में शुद्ध निवेश किया है.

द लीला होटल्स का शेयर 6.67% नीचे लिस्ट लग्जरी होटल चेन ‘द लीला’ की पैरेंट कंपनी श्लॉस बैंगलोर लिमिटेड का शेयर NSE पर लीला होटल्स का शेयर 6.67% नीचे 406 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं BSE पर लीला होटल्स का शेयर 6.55% के डिस्काउंट के साथ 406.50 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसके शेयर का इश्यू प्राइस 435 रुपए प्रति शेयर था।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 551 अंक (1.45%) गिरकर 37,414 पर और कोरिया का कोस्पी 23 अंक नीचे 2,698 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 536 अंक (2.30%) गिरकर 22,753 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट आज बंद है।
  • 30 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 54 अंक चढ़कर 42,270 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 62 अंक गिरकर 19,113 पर और S&P 500 5,911 पर फ्लैट बंद हुआ।

पिछले हफ्ते बाजार में रही थी गिरावट इससे पहले पिछले हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार, 30 मई को भी शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 182 अंक गिरकर 81,451 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 83 अंक की गिरावट रही, ये 24,751 के स्तर पर बंद हुआ था।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…
कारोबार

22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने NCLT विवाद में मुकेश अंबानी और उनके मीडिया नेटवर्क पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 22000 करोड़ रुपये के कर्ज संबंधी दावे को गलत बताया। रिलायंस ने आरोपों का खंडन किया है।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰
क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?
खास खबर

क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?

संसद में भुगतान और निपटान प्रणाली कानून से जुड़े संशोधन के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब यूपीआइ से पैसे भेजने या दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर शुल्क देना होगा। इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार […]

UB India News27 अग॰
भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..
खास खबर

भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..

रूस में आईआरआईजीसी-टेक के 27वें सत्र की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा क‍ि भारत-रूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-टेक) के 27वें सत्र में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने […]

UB India News25 अग॰
सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..
खास खबर

सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..

दिल्‍ली, लखनऊ, पटना समेत देश के अलग-अलग शहरों में प्‍याज की कीमतें अचानक बढ़ने लगी है. कई बड़े शहरों में महीने भर पहले 30 से 40 रुपये किलो मिलने वाला प्‍याज 50 से 65 रुपये किलो तक बिक रहा है. प्‍याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने अपना बफर स्‍टॉक बाजार […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰
भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?
खास खबर

भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?

कुछ साल पहले तक ड्रोन का नाम आते ही कैमरे से तस्वीरें लेने वाली उड़ती मशीन का ख्याल आता था। अब ड्रोन का इस्तेमाल इससे कहीं आगे निकल चुका है। खेती में कीटनाशक का छिड़काव, गांवों में जमीन की मैपिंग, हाईवे और रेलवे की निगरानी, आपदा के समय राहत-बचाव और रक्षा क्षेत्र में निगरानी जैसे […]

UB India News19 अग॰