इजराइल के ईरान पर हमले से 570 अंक गिरा सेंसेक्स

इजराइल के ईरान पर हमले के बाद आज यानी 13 जून को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 570 अंक गिरकर 81,120 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी में भी करीब 160 अंक की गिरावट है, ये 24,720 के स्तर पर कारोबार कर रहा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सभी में गिरावट […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 13 जून 2025, 08:52 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
इजराइल के ईरान पर हमले से 570 अंक गिरा सेंसेक्स
Photo: UB India News Archive

इजराइल के ईरान पर हमले के बाद आज यानी 13 जून को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स 570 अंक गिरकर 81,120 के स्तर पर कारोबार कर रहा। वहीं निफ्टी में भी करीब 160 अंक की गिरावट है, ये 24,720 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सभी में गिरावट है। बैंकिंग, ऑयल एंड गैस, ऑटो और IT शेयर ज्यादा गिरे हैं। कल के एअर इंडिया के विमान के क्रैश होने के बाद एयरलाइन कंपनियों के शेयर भी टूटे हैं। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का शेयर 4% नीचे है। स्पाइसजेट करीब 3% टूटा है। वहीं एअर इंडिया को ऑपरेट करने वाले टाटा ग्रुप के सभी शेयर नीचे हैं।

बाजार में गिरावट के 2 बड़े कारण

  • इजराइल ने ईरान पर हमला किया है। ये बाजार में गिरावट का सबसे बड़ा कारण है। जब भी दो बड़े देशों के बीच युद्ध या तनाव बढ़ता है, तो निवेशक घबरा जाते हैं और शेयर बाजार से पैसे निकालने लगते हैं। इस बार इजराइल ने ईरान के परमाणु ठिकानों और मिलिट्री साइट्स पर हमला किया, जिससे डर है कि मिडिल ईस्ट में युद्ध और बढ़ सकता है।
  • हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतें 10% से ज्यादा बढ़ गईं, क्योंकि मिडिल ईस्ट से ही दुनिया का ज्यादातर तेल आता है। अगर वहां सप्लाई रुकती है तो तेल और महंगा हो सकता है। भारत जैसे देशों के लिए यह और भी चिंता की बात है, क्योंकि हमें ज्यादातर तेल बाहर से खरीदना पड़ता है। इससे महंगाई फिर बढ़ सकती है।

एशियाई बाजारों में भी गिरावट

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 507 अंक (1.33%) गिरकर 37,665 पर और कोरिया का कोस्पी 31 अंक नीचे 2,888 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 171 अंक (0.72%) गिरकर 23,863 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 24 अंक गिरकर 3,378 पर कारोबार कर रहा है।
  • 12 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.24% चढ़कर 42,967 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 0.24% चढ़कर 19,662 पर और S&P 500 0.38% अंक की तेजी के बंद हुआ।

मार्केट से जुड़े अन्य अहम अपडेट्स:

1. ओसवाल पंप्स का IPO आज से ओपन हुआ

पंप और मोटर बनाने वाली कंपनी ओसवाल पंप्स का IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग आज से ओपन हो गया है। निवेशक इसमें 17 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। कंपनी के शेयर 20 जून को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

ओसवाल पंप्स IPO के जरिए कुल ₹1,387.34 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें से ₹890 करोड़ के नए शेयर (फ्रेश इश्यू) जारी किए जाएंगे और ₹497.34 करोड़ के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे।

2. ब्रेंट क्रूड 10% से ज्यादा चढ़कर 78 डॉलर/बैरल पहुंचा

ईरान पर इजराइल की एयरस्ट्राइक के बाद ब्रेंट क्रूड 10% से ज्यादा चढ़ गया है। ये 78 डॉलर/बैरल के पार कारोबार कर रहा है। वहीं नायमैक्स क्रूड भी करीब 12% उछलकर 78 डॉलर/बैरल पर पहुंच गया है। एक बैरल लगभग 159 लीटर के बराबर होता है।

कल भी 823 अंक गिरकर बंद हुआ था बाजार

शेयर बाजार में 12 जून को गिरावट रही। सेंसेक्स 823 अंक (1%) की गिरावट के साथ 81,691 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 253 अंक (1.01%) की गिरावट रही, ये 24,888 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और सिर्फ 3 में तेजी रही। आज IT, FMCG, मेटल और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। टाटा मोटर्स का शेयर 2.98% और M&M का शेयर 2.30% गिरकर बंद हुआ।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…
कारोबार

22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने NCLT विवाद में मुकेश अंबानी और उनके मीडिया नेटवर्क पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 22000 करोड़ रुपये के कर्ज संबंधी दावे को गलत बताया। रिलायंस ने आरोपों का खंडन किया है।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰
क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?
खास खबर

क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?

संसद में भुगतान और निपटान प्रणाली कानून से जुड़े संशोधन के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब यूपीआइ से पैसे भेजने या दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर शुल्क देना होगा। इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार […]

UB India News27 अग॰
भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..
खास खबर

भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..

रूस में आईआरआईजीसी-टेक के 27वें सत्र की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा क‍ि भारत-रूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-टेक) के 27वें सत्र में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने […]

UB India News25 अग॰
सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..
खास खबर

सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..

दिल्‍ली, लखनऊ, पटना समेत देश के अलग-अलग शहरों में प्‍याज की कीमतें अचानक बढ़ने लगी है. कई बड़े शहरों में महीने भर पहले 30 से 40 रुपये किलो मिलने वाला प्‍याज 50 से 65 रुपये किलो तक बिक रहा है. प्‍याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने अपना बफर स्‍टॉक बाजार […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰
भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?
खास खबर

भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?

कुछ साल पहले तक ड्रोन का नाम आते ही कैमरे से तस्वीरें लेने वाली उड़ती मशीन का ख्याल आता था। अब ड्रोन का इस्तेमाल इससे कहीं आगे निकल चुका है। खेती में कीटनाशक का छिड़काव, गांवों में जमीन की मैपिंग, हाईवे और रेलवे की निगरानी, आपदा के समय राहत-बचाव और रक्षा क्षेत्र में निगरानी जैसे […]

UB India News19 अग॰