चुनावी साल में आरजेडी को बड़ा झटका………

चुनावी साल में आरजेडी को बड़ा झटका गला है. आरजेडी नेता डॉ अजीत यादव शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं. अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है. डॉ दिलीप जायसवाल ने सभी का पा्टी में स्वागत किया है. डॉ. दिलीप जायसवाल ने क्या कहा? इस मौके […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 28 जून 2025, 09:53 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चुनावी साल में आरजेडी को बड़ा झटका………
Photo: UB India News Archive

चुनावी साल में आरजेडी को बड़ा झटका गला है. आरजेडी नेता डॉ अजीत यादव शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं. अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है. डॉ दिलीप जायसवाल ने सभी का पा्टी में स्वागत किया है.

डॉ. दिलीप जायसवाल ने क्या कहा?

इस मौके पर डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि डॉ. यादव की शाहाबाद और मगध की धरती पर समाजसेवी के रूप में अलग और बड़ी पहचान है। ऐसे वरिष्ठ नेता आज राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए, यह बड़ी प्रसन्नता की बात है.

बीजेपी अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि डॉ. अजीत यादव के पिता स्व. सुरेश सिंह यादव 1977 से 1991 तक कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे. 1991 से 2018 तक राजद में रहे. 2000 में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले नगर परिषद के सदस्य भी बने. उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि डॉ. अजीत यादव के भाजपा में आने से शाहाबाद और मगध में भाजपा को एक नई शक्ति मिलेगी और इनके राजद को छोड़कर आने से एक नया माहौल बनेगा.

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आज बीजेपी में यादव समाज के सबसे अधिक विधायक और सांसद हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसा माहौल बनाते हैं कि यादव समाज पर उनका ही अधिकार है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता यादव समाज के सभी घरों में जाकर यह बताएंगे कि उनके सच्चे हितैषी भाजपा है.

‘कृष्ण के वंशज बीजेपी के साथ ही रहेंगे’

उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के वंशज बीजेपी के साथ ही रहेंगे. यादव समाज के नेताओं से मिलकर भाजपा यह भी बताने की कोशिश करेगी कि अगर यादव समाज को किसी पार्टी ने सम्मान देने का काम किया है तो वह बीजेपी है. उन्होंने यादव समाज के लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि आज कुछ दल यादवों को लेकर भले एकाधिकार की बात करती हो, लेकिन बीजेपी यादव समाज के लोगों को हृदय से सम्मान देते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का काम करती है.

इस दौरान उन्होंने केन्द्र के कई मंत्रियों और बिहार के कई विधायकों, सांसदों, एमएलसी का नाम लेते हुए कहा कि अधिकांश यादव समाज के नेता बीजेपी के साथ हैं और कोई दल यादव समाज ढिंढोरा पीटता है कि यादव हमारे साथ हैं. यादव समाज भाजपा और इस देश की विचारधारा के साथ है। भाजपा यादव समाज के अधिकांश लोगों को अपने साथ जोड़ने का काम करेगी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

6 Articles loaded
पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन
जहानाबाद

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर ओवरहेड हाईटेंशन बिजली तार काट दिया गया, जिससे रेल परिचालन बाधित हो गया। करीब तीन घंटे तक परिचालन बाधित रहा। सूचना मिलने के बाद रेलवे एवं आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और तार की […]

UB India News9 जुल॰
बिहार चुनाव में NDA में शिफ्ट हुआ यादव वोट तो राजद सांसद ने यादव समाज को दी गाली………………….
खास खबर

बिहार चुनाव में NDA में शिफ्ट हुआ यादव वोट तो राजद सांसद ने यादव समाज को दी गाली………………….

बिहार में विधानसभा चुनाव को खत्म हुए 2 महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। हालांक, नेताओं की ओर से बयानबाजी का सिलसिला अब तक लगातार जारी है। अब लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के सांसद ने विवादित बयान दिया है। जहानाबाद से सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव द्वारा अपने ही यादव समाज को गाली देने का […]

UB India News12 जन॰
कौन थामेगा बिहार की सत्ता की कमान? लोगों ने चर्चा में बताया | Bihar Assembly Election 2025
जहानाबाद

कौन थामेगा बिहार की सत्ता की कमान? लोगों ने चर्चा में बताया | Bihar Assembly Election 2025

जहानाबाद की हवा इन दिनों सिर्फ फसल की नहीं, सियासत की भी खुशबू से भरी है। खेतों में धान झूम रहे हैं, तो गलियों में चुनावी चर्चाओं की लहर दौड़ रही है। चौपालों पर बहसें गरम हैं, नुक्कड़ों पर नारे गूंज रहे हैं और हर जुबां पर वही सवाल, “कौन थामेगा बिहार की सत्ता की […]

UB India News7 नव॰
दिलीप जायसवाल 25 सालों से एक मेडिकल कॉलेज पर अवैध कब्जा किए हुए हैं
जहानाबाद

दिलीप जायसवाल 25 सालों से एक मेडिकल कॉलेज पर अवैध कब्जा किए हुए हैं

जहानाबाद के मारवाड़ी धर्मशाला में जन सुराज पार्टी के आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में प्रशांत किशोर ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाए। प्रशांत किशोर ने कहा कि दिलीप जायसवाल 25 सालों से एक मेडिकल कॉलेज पर अवैध कब्जा किए हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया […]

UB India News12 जुल॰
टीचर को गुस्सा क्यों आया?
शिक्षा

टीचर को गुस्सा क्यों आया?

सोशल मीडिया पर बिना सोचे समझे वीडियो अपलोड करना कितना भारी पड़ सकता है, इसका उदाहरण बिहार में सामने आया। जहानाबाद के केंद्रीय विद्यालय की एक महिला प्रशिक्षु अध्यापिका को नौकरी से निलम्बित कर दिया गया। दिल्ली निवासी दीपाली शाह ने अपने दो वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर पोस्ट कर दिए। दीपाली शाह […]

UB India News1 मार्च
जाति है की जाती नहीं… मैं भूमिहार जाति को अच्छे से जानता हूं जब………………..
खास खबर

जाति है की जाती नहीं… मैं भूमिहार जाति को अच्छे से जानता हूं जब………………..

नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने जहानाबाद में जनता दल यूनाइटेड के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के दौरान भूमिहार जाति पर तीखा बयान देकर न सिर्फ विवाद खड़ा किया है, बल्कि बिहार की राजनीति में उबाल ला दिया है. उन्होंने कहा मैं भूमिहार जाति को अच्छे से जानता हूं जब लोकसभा चुनाव हुआ तो […]

UB India News31 अग॰
इस विषय से संबंधित सभी उपलब्ध खबरें प्रदर्शित हो चुकी हैं। (All related taxonomy stories loaded)