बिहार चुनाव में NDA में शिफ्ट हुआ यादव वोट तो राजद सांसद ने यादव समाज को दी गाली………………….

बिहार में विधानसभा चुनाव को खत्म हुए 2 महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। हालांक, नेताओं की ओर से बयानबाजी का सिलसिला अब तक लगातार जारी है। अब लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के सांसद ने विवादित बयान दिया है। जहानाबाद से सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव द्वारा अपने ही यादव समाज को गाली देने का […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 12 जनवरी 2026, 06:43 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार चुनाव में NDA में शिफ्ट हुआ यादव वोट तो राजद सांसद ने यादव समाज को दी गाली………………….
Photo: UB India News Archive

बिहार में विधानसभा चुनाव को खत्म हुए 2 महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। हालांक, नेताओं की ओर से बयानबाजी का सिलसिला अब तक लगातार जारी है। अब लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के सांसद ने विवादित बयान दिया है। जहानाबाद से सांसद डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव द्वारा अपने ही यादव समाज को गाली देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, सांसद विकास के सवाल पर भड़क गए थे।

बिहार चुनाव 2025 में एनडीए को 202 सीटों पर कैसे जीत मिली. इसको लेकर राजनीतिक विश्लेषक अपने हिसाब से तर्क दे रहे हैं. लेकिन राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के दबंग सांसद सुरेंद्र यादव के वायरल वीडियो से एक नई चर्चा शुरू हो गई है. सुरेंद्र यादव एक गांव वाले से बातचीत के दौरान स्वीकर रहे हैं कि यादवों का वोटबैंक एनडीए को चला गया.
दरअसल, जहानाबाद के सांसद, पूर्व मंत्री और आरजेडी के दबंग नेता सुरेंद्र यादव गया के दौरे पर थे. यहां कार में बैठे-बैठे गांव वालों से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान वह यादव समाज को गाली देते दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि सुरेंद्र यादव गया जिले के अतरी विधानसभा क्षेत्र से गुजर रहे थे. इस सीट पर जीतन राम मांझी की पार्टी हम के प्रत्याशी रोमित कुमार को जीत मिली है. वहीं आरजेडी प्रत्याशी को हार मिली थी.
सुरेंद्र यादव इसी बात से नाराज नजर आ रहे हैं. वह गांव वाले से कह रहे हैं कि यादव समाज के 15 हजार वोट एनडीए प्रत्याशी को चला गया. इसी वजह से सुरेंद्र यादव यादव समाज के लिए गाली प्रयोग करते दिख रहे हैं.
वायरल वीडियो में लोगों ने विकास से संबंधित सवाल किया, जिसके बाद सुरेंद्र यादव ने भाषा की सारी मर्यादाएं तोड़ दी। खिजसराय के सरैया में क्रिकेट टूर्नामेंट समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें सांसद पहुंचे थे। लेकिन भाषा की मर्यादाएं सांसद महोदय ने जिस तरह से तोड़ी है इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है।

सुरेंद्र यादव के बयान में बड़े राजनीतिक बदलाव के संकेत

आरजेडी सांसद के वायरल वीडियो को लेकर बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या बिहार चुनाव में यहां की जनता ने बड़ा राजनीतिक बदलाव करने के संकेत दे दिए हैं. अगर सुरेंद्र यादव के बयान को सही माना जाए तो यह साफ है कि बिहार में यादव वोटर भी आरजेडी से छिटक रहे हैं. इससे भी ज्यादा गौर करने वाली बात यह है कि यादव एनडीए के साथ जाने लगे हैं. सवाल उठता है कि क्या लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार से यादवों का मोह भंग हो रहा है. अगर ऐसा पूरे बिहार में होता है तो आरजेडी की ताकत ही क्या बचेगी. आरजेडी लगातार दावा करती रही है कि यादव वोटबैंक उसके साथ इंटैक्ट है. बिहार में यादव और मुस्लिम ही आरजेडी के कोर वोटबैंक माने जाते हैं.
पिछले दो विधानसभा चुनावों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी बिहार में पांच-पांच विधायक जीतकर मुस्लिम वोटबैंक में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाती जा रही है. ऐसे में अगर मुस्लिमों के बाद यादव भी लालू फैमिली से दूरी बनाएंगे तो यह बिहार के स्तर पर बड़ा राजनीतिक उलटफेर माना जाएगा.

क्या है पूरा मामला?

जहानाबाद के सांसद ,पूर्व मंत्री और राजद के कद्दावर नेता द्वारा गया में ग्रामीणों से बातचीत के दौरान अपने हीं यादव समाज पर गाली देने का वीडियो वायरल हुआ है। दरअसल, मामला यह है कि अतरी विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी की हार हुई थी। यहां से हम प्रत्याशी रोमित कुमार चुनाव जीते हैं। ग्रामीणों से बातचीत करते हुए सांसद ने कहा कि यादव जाति के 15 हजार लोगों ने उसको वोट दिया था।

सांसद ने क्या कहा?

वायरल वीडियो में लोगों ने विकास से संबंधित सवाल किया जिसके बाद सांसद सुरेन्द्र यादव ने भाषा की सारी मर्यादाएं तोड़ दी। उन्होंने कहा कि “यहां का 15 हजार यादव का वोट उसको मिला है। ऐसे में हम काम करेंगे क्या यहां?” सांसद ने कुछ लोगों का नाम लेकर गाली देते हुए कहा कि यही लोग वोट दिलवाया है।

वीडियो आया सामने

आपको बता दें कि गया जिले का अतरी विधानसभा जहानाबाद सांसदी क्षेत्र में आता है। खिजरसराय के सरैया में क्रिकेट टूर्नामेंट समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें सांसद पहुंचे थे। समारोह से वापस जाते समय ग्रामीणों से बातचीत के दौरान उन्होंने यह सारी बातें कही हैं जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 11 जनवरी का बताया जा रहा है। 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰