शुभांशु शुक्ला की ISS से वापसी का काउंटडाउन शुरू,लैंडिंग 15 जुलाई 2025 को IST शाम 3:00 बजे हो सकती है…..

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक यात्रा Axiom-4 मिशन के तहत 18 दिन बाद समाप्त हो रही है. उनका ‘क्रू ड्रैगन’ यान कल यानी 14 जुलाई को ISS से धरती की यात्रा पर रवाना होगा और 15 जुलाई की शाम कैलिफोर्निया तट पर ‘स्प्लैशडाउन’ करेगा. भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 13 जुलाई 2025, 07:13 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
शुभांशु शुक्ला की ISS से वापसी का काउंटडाउन शुरू,लैंडिंग 15 जुलाई 2025 को IST शाम 3:00 बजे हो सकती है…..
Photo: UB India News Archive

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक यात्रा Axiom-4 मिशन के तहत 18 दिन बाद समाप्त हो रही है. उनका ‘क्रू ड्रैगन’ यान कल यानी 14 जुलाई को ISS से धरती की यात्रा पर रवाना होगा और 15 जुलाई की शाम कैलिफोर्निया तट पर ‘स्प्लैशडाउन’ करेगा.

भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. Axiom-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 18 दिन बिताने के बाद शुभांशु शुक्ला और उनके तीन साथी अंतरिक्ष यात्री 14 जुलाई को दोपहर 4:35 बजे (भारतीय समय) पृथ्वी वापसी की यात्रा पर रवाना होंगे. उनका ‘क्रू ड्रैगन’ यान 15 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में ‘स्प्लैशडाउन’ करेगा.

शुभांशु शुक्ला कल 435 बजे ISS से पृथ्वी के सफर पर रवाना होंगे.

‘ड्रैगन’ यान इस मिशन में 580 पाउंड से अधिक वैज्ञानिक उपकरण और शोध डेटा लेकर लौटेगा. नासा ने बताया कि मिशन के दौरान 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग किए गए हैं. शुक्ला ने भारतीय माइक्रोग्रैविटी प्रयोगों में चार को पूरा कर लिया है और तीन अंतिम चरण में हैं, जिनमें माइक्रोएल्गी, फसल बीज और ‘वॉयेजर डिस्प्ले’ शामिल हैं.

क्या थे ये प्रयोग?

इसरो के अनुसार, जिन चार प्रयोगों को पूर्ण किया गया है, वे हैं…
टार्डीग्रेड्स (बेंगलुरु स्ट्रेन) – सूक्ष्मजीवों के अंतरिक्ष में जीवन, पुनर्जीवन, प्रजनन और जीन परिवर्तनों का अध्ययन.
मायोजेनेसिस – मानव मांसपेशी कोशिकाओं पर अंतरिक्ष के प्रभाव की जांच.
मेथी और मूंग के बीजों का अंकुरण – अंतरिक्ष में पोषण और खाद्य सुरक्षा की दिशा में उपयोगी.
स्यानोबैक्टीरिया – दो वैरिएंट्स की वृद्धि का अध्ययन जो भविष्य में क्लोज़्ड-लूप लाइफ सपोर्ट सिस्टम का हिस्सा हो सकते हैं.

शुभांशु शुक्ला जब धरती पर आएंगे, तब NASA दिखाएगा LIVE, जानिए मिशन का हर अपडेट

8 से 12 जुलाई… भारत से शुभांशु को कहें हाय, इन शहरों से हो सकेगा ISS का दीदार

शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष में क्‍यों उगाए मूंग और मेथी?

इन प्रयोगों को पृथ्वी पर विस्तृत विश्लेषण के लिए पैक किया जा रहा है. वहीं ये तीन प्रयोग अंतिम चरण में चल रहे हैं…

माइक्रोएल्गी – अंतरिक्ष में इसकी उपयोगिता और जीवन समर्थन में संभावनाएं.
फसल बीज – अंतरिक्ष में बीजों की वृद्धि और प्रतिक्रिया का अध्ययन.
वॉयेजर डिस्प्ले – यह प्रयोग गोपनीय है, लेकिन इसरो के अनुसार इसका भी वैज्ञानिक महत्व है.

7 दिन के आइसोलेशन में रहेंगे शुभांशु

इसरो ने बताया कि शुभांशु शुक्ला को पृथ्वी पर लौटने के बाद 7 दिन के पुनर्वास कार्यक्रम से गुजरना होगा, ताकि वह फिर से पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के अनुरूप ढल सकें. वह इस दौरान फ्लाइट सर्जन की देखरेख में रहेंगे. पृथ्वी पर लौटने से पहले, 14 जुलाई को दोपहर 2:25 बजे वे क्रू ड्रैगन यान में सवार होंगे, स्पेससूट पहनेंगे और ज़रूरी जांच पूरी करेंगे.

परिवार कर रहा बेसब्री से इंतजार

इस दौरान शुक्ला का पूरा परिवार लखनऊ स्थित अपने घर पर उनकी सकुशल वापसी की प्रार्थना और प्रतीक्षा कर रहा है. शुभांशु के पिता शंभू दयाल शुक्ला और मां आशा शुक्ला ने अपनी खुशी, गर्व और उम्मीदें साझा कीं.

शुभांशु के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने पत्रकारों से कहा, ‘हम सब बहुत उत्साहित हैं! उनकी वापसी कल 14 जुलाई को शुरू होगी और हम 15 तारीख को उनके पृथ्वी पर लौटने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.’ उन्होंने अंतरिक्ष यात्री को शुभकामनाएं देने के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव का भी धन्यवाद किया.

वहीं शुभांशु शुक्ला की मां ने बताया कि बेटे ने अंतरिक्ष से उन्हें वीडियो कॉल पर पृथ्वी का मनमोहक नजारा दिखाया और बताया कि ‘ऊपर से धरती कितनी सुंदर दिखती है.’ उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘वह जो चाहे मैं बनाऊंगी. उसने कहा है कि इस बार लौटकर वह घर का बना खाना खाना चाहता है, जो उसने विदेश में रहते हुए सालों से नहीं खाया.’

गगनयान की नींव कर रही तैयार

25 जून को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से प्रक्षेपित हुए ‘एक्सिओम-4’ मिशन का हिस्सा रहे शुभांशु और उनके साथी- कमांडर पैगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू- 26 जून को ISS पहुंचे थे. अंतरिक्ष यान की यह यात्रा करीब 28 घंटे लंबी थी.

शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा भारत के मानव अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ की नींव तैयार कर रही है, जिसे 2027 में लॉन्च किया जाना है. इस मिशन पर इसरो ने ₹550 करोड़ का निवेश किया है. इसरो के फ्लाइट सर्जन उनके स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं. इसरो के अनुसार, ‘गगनयात्री शुभांशु पूरी तरह स्वस्थ हैं और उत्साह से लबरेज हैं.’

मिशन कमांडर पैगी व्हिटसन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हम अंतरिक्ष स्टेशन पर अपने आखिरी कुछ दिनों का आनंद गाजर का हलवा, आमरस और शानदार साथियों के साथ ले रहे हैं.’

इस पूरे मिशन ने न सिर्फ भारत की वैज्ञानिक क्षमता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया है, बल्कि देश के पहले पूर्णकालिक अंतरिक्ष यात्री के रूप में शुभांशु शुक्ला की यह यात्रा गगनयान के लिए मील का पत्थर साबित होगी.

15 जुलाई को शुभांशु शुक्ला की वापसी भारत के वैज्ञानिक समुदाय और देश के लिए गर्व का पल होगी. शुभांशु शुक्ला की वापसी भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को और मजबूती देगी. नासा का सीधा प्रसारण हमें इस रोमांचक सफर का हिस्सा बनने का मौका देगा.

भारत के अंतरिक्ष मिशन में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जो अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पर जाने वाले पहले भारतीय हैं, एक सफल मिशन के बाद पृथ्वी पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं. इस मिशन का नाम आकाश गंगा है.

शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य चालक दल के सदस्य 25 जून को फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से रवाना हुए थे. 26 जून को स्पेस स्टेशन पहुंचे. अगर उतरने के मौसम अनुकूल रहेगा तो पायलट शुभांशु द्वारा उड़ाया जा ड्रैगन कैप्सूल ग्रेस 15 जुलाई को सुरक्षित पानी में लैंड होगा. लैंडिंग 15 जुलाई 2025 को भारतीय समयानुसार शाम 3:00 बजे हो सकती है.

 

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या स्पेसएक्स को टक्कर देने की तैयारी में चीन?
खास खबर

क्या स्पेसएक्स को टक्कर देने की तैयारी में चीन?

चीन ने पहली बार किसी रॉकेट के पहले हिस्से को जमीन पर सफलतापूर्वक वापस उतार लिया है। सरकारी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। चीन अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए इस तकनीक को विकसित कर रहा है। जमीन पर रॉकेट के पहले हिस्से को वापस उतारना चीन की पहली सफल कोशिश […]

UB India News19 अग॰
नासा-इसरो द्विपक्षीय अंतरिक्ष सहयोग के क्षेत्र में हुई अहम पहल………………
खास खबर

नासा-इसरो द्विपक्षीय अंतरिक्ष सहयोग के क्षेत्र में हुई अहम पहल………………

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को अपने मून बेस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण देना भारत-अमेरिका अंतरिक्ष सहयोग के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मोड़ तो खैर है ही, यह इस बात की अंतरराष्ट्रीय स्वीकृति भी है कि चंद्रमा पर मानव की दीर्घकालिक उपस्थिति की दिशा में किए जा रहे […]

UB India News13 अग॰
नए अंतरिक्ष युग की अगली बड़ी चुनौती उपग्रह विश्वसनीय रूप से काम करते रहें…………
अंतरिक्ष

नए अंतरिक्ष युग की अगली बड़ी चुनौती उपग्रह विश्वसनीय रूप से काम करते रहें…………

पृथ्वी की कक्षा में भीड़ बढ़ रही है। अभी हमारे ग्रह (पृथ्वी) के चारों ओर लगभग 16,000 सैटेलाइट (उपग्रह) घूम रहे हैं, जो जीपीएस नेविगेशन और मौसम की भविष्यवाणी से लेकर बैंकिंग, इमरजेंसी सेवाओं और इंटरनेट संचार तक, हर चीज में मदद करते हैं। हर कुछ हफ्तों में कई नए सैटेलाइट लॉन्च किए जाते हैं। […]

UB India News9 अग॰
मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे
खास खबर

मंगल, चांद, सूरज और समुद्र… विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग के साथ भारत ने अंतरिक्ष में गाड़े झंडे

भारत ने मंगल और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान भेजे हैं, सैकड़ों उपग्रहों को कक्षा में स्थापित किया है और अब अपना पहला निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल-क्लास रॉकेट विक्रम-1 लॉन्च कर दिया है। भारत की स्पेस इकॉनमी 8.4 अरब डॉलर की है। 2020 में इस सेक्टर के लिए प्राइवेट इन्वेस्टमेंट खुलने के बाद से ये […]

UB India News18 जुल॰
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च कामयाब:450 किमी ऊपर कक्षा में पहुंचा; पीएम मोदी ने फोन पर बधाई दी
अंतरिक्ष

भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च कामयाब:450 किमी ऊपर कक्षा में पहुंचा; पीएम मोदी ने फोन पर बधाई दी

भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है. शनिवार (18 जुलाई) को स्काईरूट एयरोस्पेस के ikram-1 रॉकेट की श्रीहरिकोटा से सफल लॉन्चिंग हुई. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काइरूट एयरोस्पेस की टीम को फोन कर बधाई दी. उन्होंने इसे देश के बढ़ते स्पेस सेक्टर की बड़ी सफलता बताया. […]

UB India News18 जुल॰
इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!
खास खबर

इसरो से पलायन के बीच नियमों की कठोरता बस तात्कालिक उपाय हैं!

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों और अभियंताओं के बढ़ते पलायन के बीच अंतरिक्ष विभाग द्वारा स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और इस्तीफे के नियमों को कठोर बनाने का निर्णय यह स्पष्ट संकेत है कि देश की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती केवल नई तकनीकों का विकास नहीं, बल्कि उन प्रतिभाशाली लोगों को संस्थान […]

UB India News18 जुल॰
अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन दो रूसी सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे
अंतरिक्ष

अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन दो रूसी सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे

भारतीय मूल के नासा अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन मंगलवार को कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना हुए। रोस्कोस्मोस के सोयुज एमएस-29 अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण मंगलवार को हुआ। उनका अंतरिक्ष यान तय कक्षा में पहुंच गया। उनके अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में बुधवार तड़के पहुंचने की संभावना है। वह रूस […]

UB India News15 जुल॰
14 जुलाई को डॉ अनिल मेनन स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान………………….
अंतरिक्ष

14 जुलाई को डॉ अनिल मेनन स्पेस स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान………………….

भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए आठ महीने के मिशन पर रवाना होंगे। इस मिशन के दौरान वह कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे, जो भविष्य में चंद्रमा और मंगल जैसे गहरे अंतरिक्ष अभियानों के लिए बेहद उपयोगी साबित […]

UB India News10 जुल॰
ISRO ने सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया
अंतरिक्ष

ISRO ने सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा है कि सेमी-क्रायोजेनिक इंजन के पावर हेड टेस्ट आर्टिकल (PHTA) का सफल हॉट टेस्ट देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक बड़ी उपलब्धि और महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि अब ISRO पूरे इंजन के परीक्षण की तैयारी कर रहा है। नारायणन […]

UB India News27 जून