देश में कम हो रही है महंगाई, जून में आई रिकॉर्ड गिरावट,खाद्य पदार्थों व ईंधन के सस्ता होने से 15 महीने के निचले स्तर पर

देश में महंगाई कम हो रही है, जिसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है और उन्हें राहत महसूस हो रही है. सरकार ने सोमवार, 14 जुलाई को थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के आंकड़े जारी किए. इससे पता चला कि जून का WPI 20 महीने के निचले स्तर 0.13 परसेंट पर रहा, जो […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 14 जुलाई 2025, 09:21 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
देश में कम हो रही है महंगाई, जून में आई रिकॉर्ड गिरावट,खाद्य पदार्थों व ईंधन के सस्ता होने से 15 महीने के निचले स्तर पर
Photo: UB India News Archive

देश में महंगाई कम हो रही है, जिसका असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है और उन्हें राहत महसूस हो रही है. सरकार ने सोमवार, 14 जुलाई को थोक मूल्य सूचकांक (WPI) के आंकड़े जारी किए. इससे पता चला कि जून का WPI 20 महीने के निचले स्तर 0.13 परसेंट पर रहा, जो अक्टूबर 2023 के बाद सबसे कम है. वहीं, मई के महीने का थोक मूल्य सूचकांक 0.39 परसेंट रहा. यानी कि कुल मिलाकर देश में महंगाई तेजी से घटी है. सरकार का कहना है कि क्रूड पेट्रोलियम, नैचुरल गैस, मिनरल ऑयल व बेसिक मेटल्स की मैन्युफैक्चरिंग सस्ती होने के चलते यह गिरावट आई है. इसके अलावा, खाने-पीने की चीजों की कीमत भी कम हुई है.

आलू-प्याज से लेकर दालें हुईं सस्ती

जून में सब्जियों की महंगाई दर घटकर 22.65 परसेंट रही, जो मई में 21.62 परसेंट थी. प्याज की महंगाई 33.49 परसेंट  रही, जो मई में 14.41 परसेंट थी. इस दौरान आलू की कीमत में 32.67 परसेंट तक की भारी गिरावट दर्ज की गई, जबकि मई में यह 29.42 परसेंट कम थी. दालों की कीमतों में भी 22.65 परसेंट तक की गिरावट आई, जो मई में 10.41 परसेंट तक कम हुई थी. अनाज की महंगाई भी 3.75 परसेंट कम हुई रही, जो मई में 2.56 परसेंट थी. कुल मिलाकर, रसोई का सामान सस्ता होने से आम आदमी को राहत मिली है.

ईंधन और बिजली की कीमतें भी हुईं कम

इस दौरान ईंधन और बिजली की कीमतें भी काबू में रहीं. जमन में इस सेगमेंट की महंगाई दर 2.65 परसेंट रही, जो मई में 22.27 परसेंट थी. यानी कि ईंधन और बिजली की कीमतों में भी भारी कमी आई है. वहीं, मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की महंगाई दर 1.97 परसेंट रही, जो WPI बास्केट का 60 परसेंट हिस्सा रखता है. प्राथमिक वस्तुओं (प्राइमरी आर्टिकल्स) की महंगाई जून में 3.38 परसेंट तक कम हुई, जबकि मई में ये 2.02 परसेंट कम हुई थी.

महंगाई में और गिरावट की उम्मीद

अप्रैल में हुई मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कहा था कि मुख्य रूप से खाने-पीने की चीजों के दाम घटने से महंगाई में कमी आई है. केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 26 में महंगाई और कम होने का अनुमान लगाया. बैठक में वित्त वर्ष 2026 के लिए महंगाई का अनुमान 4 परसेंट लगाया गया, जबकि पहले 4.2 परसेंट तक अनुमान लगाया गया था.

रॉयटर्स की ओर से कराए गए अर्थशास्त्रियों के एक सर्वेक्षण में जून में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति में मामूली वृद्धि के साथ 0.52% तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया था। थोक मुद्रास्फीति में 60% से ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाले विनिर्मित उत्पादों की मुद्रास्फीति इस महीने 1.97% रही। प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई दर जून में 3.38% रही। मई में यह 2.02% थी।

खाद्य पदार्थों की कीमतों नरमी से थोक महंगाई में कमी

थोक महंगाई दर में नरमी के बीच जून में कीमतों में सबसे ज्यादा गिरावट खाद्य पदार्थों की कीमतों में देखी गई। सब्जियों की मुद्रास्फीति जून में घटकर 22.65% रह गई, जबकि मई में यह 21.62% थी। प्याज की मुद्रास्फीति घटकर 33.49% रह गई, जो एक महीने पहले 14.41% थी। वहीं, आलू की मुद्रास्फीति (-)32.67% रही, जबकि मई में यह (-)29.42% थी। दालों की कीमतें (-)22.65% रही, जबकि पिछले महीने यह 10.41% थी। वहीं अनाज की मुद्रास्फीति मई में 2.56% दर्ज की गई थी, जो घटकर 3.75% रह गई। इसके अलावा, देश में खुदरा मुद्रास्फीति मई 2025 में छह साल के निचले स्तर 2.82% पर आ गई।

रिजर्व बैंक की एमपीसी ने महंगाई पर क्या कहा है?

भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने अपनी अप्रैल की बैठक में, मूल्य दबावों में निरंतर नरमी का हवाला दिया थो। एमपीसी ने मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी को इसका कारण बताया था। इसने वित्त वर्ष 26 में मुद्रास्फीति में और नरमी का अनुमान लगाया था। महंगाई कम होने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है। एमपीसी ने अपने वित्त वर्ष 26 के मुद्रास्फीति पूर्वानुमान को 4% तक संशोधित किया, जो इसके पहले के 4.2% के अनुमान से कम है। तिमाही-वार अनुमानों से पता चला है कि पहली तिमाही में मुद्रास्फीति औसतन 3.6%, दूसरी तिमाही में 3.9%, तीसरी तिमाही में 3.8% और वित्त वर्ष 26 की अंतिम तिमाही में 4.4% रहने की उम्मीद है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत
खास खबर

युद्ध के बीच अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा! बैंक लोन और Q1 GDP बताएंगे भारत की ताकत

सोमवार यानी 31 अगस्त को देश के जीडीपी के आंकड़े आने वाले हैं. उम्मीद की जा रही है कि देश की रफ्तार 7% से ज्यादा रह सकती है. वैसे मिडिल ईस्ट वॉर, महंगाई के अलावा फैक्टर्स चुनौतियां बनी हुई हैं. लोन ग्रोथ और कॉरेपोरेट इनकम देश की ग्रोथ को सहारा दे सकते हैं. क्या चुनौतियों के बाद भी देश की इकोनॉमिक ग्रोथ 7% रह सकती है?

UB India News31 अग॰
22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…
कारोबार

22000 करोड़ के कर्ज पर बवाल…

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने NCLT विवाद में मुकेश अंबानी और उनके मीडिया नेटवर्क पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 22000 करोड़ रुपये के कर्ज संबंधी दावे को गलत बताया। रिलायंस ने आरोपों का खंडन किया है।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰
क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?
खास खबर

क्या आम जनता के लिए बंद होगा फ्री UPI?

संसद में भुगतान और निपटान प्रणाली कानून से जुड़े संशोधन के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या अब यूपीआइ से पैसे भेजने या दुकानों पर क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर शुल्क देना होगा। इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार […]

UB India News27 अग॰
भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..
खास खबर

भारत-रूस व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य…………..

रूस में आईआरआईजीसी-टेक के 27वें सत्र की संयुक्त अध्यक्षता करते हुए व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा क‍ि भारत-रूस व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर अंतर-सरकारी आयोग (आईआरआईजीसी-टेक) के 27वें सत्र में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने […]

UB India News25 अग॰
सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..
खास खबर

सरकार चलाएगी कांदा एक्‍सप्रेस !……………..

दिल्‍ली, लखनऊ, पटना समेत देश के अलग-अलग शहरों में प्‍याज की कीमतें अचानक बढ़ने लगी है. कई बड़े शहरों में महीने भर पहले 30 से 40 रुपये किलो मिलने वाला प्‍याज 50 से 65 रुपये किलो तक बिक रहा है. प्‍याज की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने अपना बफर स्‍टॉक बाजार […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰
भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?
खास खबर

भविष्य में भारत का ड्रोन बाजार दायरा कितना बड़ा हो सकता है?

कुछ साल पहले तक ड्रोन का नाम आते ही कैमरे से तस्वीरें लेने वाली उड़ती मशीन का ख्याल आता था। अब ड्रोन का इस्तेमाल इससे कहीं आगे निकल चुका है। खेती में कीटनाशक का छिड़काव, गांवों में जमीन की मैपिंग, हाईवे और रेलवे की निगरानी, आपदा के समय राहत-बचाव और रक्षा क्षेत्र में निगरानी जैसे […]

UB India News19 अग॰