जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा सीट से प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के नाम संदेश जारी किया है। उन्होंने अपने भाई को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया और स्पष्ट कह दिया है कि पार्टी या परिवार से बड़ी जनता होती है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि हमारे छोटे और नादान भाई तेजस्वी ने आज महुआ में कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता है। लेकिन हम अपने छोटे भाई को यह कहना चाहेंगे कि पार्टी से बड़ी हमारी जनता मालिक होती है। लोकतंत्र में सबसे बड़ी केवल जनता होती है, कोई पार्टी या परिवार नहीं।
तेज प्रताप यादव को जीत की उम्मीद
पूर्व मंत्री ने कहा कि महुआ मेरी राजनीतिक कर्मभूमि है, और मेरे लिए पार्टी और परिवार से कहीं बढ़कर है। पार्टी केवल एक व्यवस्था है, लेकिन जनता हमारी मालिक है। महुआ की जनता से अपील करते हुए कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि महुआ की जनता जनार्दन हमें भारी मतों से जीताकर सदन भेजेगी और महुआ के विकास की राह पर आगे बढ़ने का काम करेगी। अंत में उन्होंने नारा दिया कि विजयी महुआ, विकसित महुआ।
दरसअल, बिहार की राजनीति में महुआ विधानसभा सीट पर विशेष चर्चा चल रही है। पटना से करीब 50 किलोमीटर दूर महुआ बिहार विधानसभा चुनाव की सबसे हॉट सीट बन गई है। पहली बार यह सीट चर्चा में तब आई थी जब 2015 में लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को यहां से टिकट दिया था। तेज प्रताप यादव यहां से जीत भी गए। इस बार तेज प्रताप फिर से महुआ से चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन, पार्टी अलग है। वह जनशक्ति जनता दल के सिंबल से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने राजद ने वर्तमान विधायक डॉ. मुकेश रोशन को टिकट दिया है। मुकेश रोशन के लिए तेजस्वी खुद से वोट मांग रहे हैं। वहीं जदयू की बागी डॉ आसमां प्रवीण निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। एनडीए खेमे से यह सीट लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के खाते में गई है। चिराग पासवान ने संजय सिंह चुनावी मैदान में उतारा है। इन चारों दिग्गजों के चुनाव लड़ने से इस विधानसभा में अब चतुष्कोणीय संघर्ष बढ़ता दिख रहा है।
जनता ही सबसे बड़ी, पार्टी या परिवार नहीं’, तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव को दिया यह संदेश
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा सीट से प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के नाम संदेश जारी किया है। उन्होंने अपने भाई को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया और स्पष्ट कह दिया है कि पार्टी या परिवार से बड़ी जनता होती है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
ट्रेन में छात्र की मौत का वीडियो शेयर कर फंसे राहुल गांधी……………
‘इस वीडियो ने मुझे झकझोर दिया। ये उस भारत के लाचार युवा हैं- जिसकी सरकार अपने अरबपति दोस्तों पर लाखों करोड़ लुटा देती है, पर अपने ही छात्रों को एक सुरक्षित सफ़र तक नहीं दे सकती। चुनाव के वक़्त यही सरकार पूरी-पूरी ट्रेनों का इंतज़ाम कर लेती है। और परीक्षा देने जा रहे छात्रों के […]
85 साल की उम्र में जेल जाएगा बुजुर्ग…………..
जिस उम्र में लोग राम भजन करते हैं, उसी उम्र में एक वृद्ध को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ रहा है। वैशाली से आई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में एक वृद्ध व्यक्ति न्यायालय परिसर से निकल रहा है, जिसका शरीर साथ नहीं दे रहा है, […]
तेज प्रताप यादव को महनार में RJD समर्थकों ने खदेड़ा: काफिले पर पत्थरबाजी, ‘तेजस्वी जिंदाबाद’ के लगे नारे
वैशाली: बिहार विधानसभा चुनाव में लालू परिवार और आरजेडी से अलग होकर पहली बार अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के लिए प्रचार कर रहे तेज प्रताप यादव को वैशाली के महनार विधानसभा क्षेत्र में तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा है। आरजेडी समर्थकों ने किया पथराव और नारेबाजी बुधवार शाम महनार विधानसभा क्षेत्र में, […]
तेजस्वी-तेजप्रताप की सियासी अदावत में अब कोई कन्फ्यूजन नहीं… महुआ से आया लालू परिवार और राजद की राजनीतिक दिशा का मैसेज!
ihar Chunav Mahua Vidhansabha Seat : तेजस्वी यादव जब पहली बार अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी मुकेश रौशन के लिए महुआ विधानसभा सीट पर प्रचार के लिए उतरे तो यह केवल एक चुनावी सभा नहीं, बल्कि परिवार के भीतर खींचतान का सच सियासी जमीन पर उजागर कर गई. दरअसल, महुआ के चुनावी […]
नीतीश कुमार करेंगे बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का उद्घाटन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निर्माण पूरा हो गया है. आज मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार इसका उदघाटन करेंगे. लगभग 550 करोड़ की लागत से 72 एकड़ में भव्य रूप में इसका निर्माण किया गया है, जिसमें बुद्ध की अस्थि कलश को स्थापित किया जाएगा. […]
देश की सुरक्षा में कोई समझौता नहीं- नित्यानंद राय
हाजीपुर के हरौली में मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद पर सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को अब चुन-चुन कर सजा मिलेगी और उनके आकाओं को ऐसी सजा दी जाएगी, जिसकी वे कल्पना भी नहीं कर सकते। कार्यक्रम के दौरान एक युवक […]
हाजीपुर की लव जिहाद कहानी हिलाकर रख दे रही है ………………….
बिहार के हाजीपुर से लव जिहाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक पहले लड़कियों को प्यार के झांसे में फंसाता था फिर अपना गंदा खेल शुरू करता था. आरोपी युवक न सिर्फ लड़कियों के साथ संबंध बनाता था बल्कि उनके वीडियो को भी वायरल कर देता था. आरोपी युवक […]
हाजीपुर में ईद के मौके पर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश…………..
बिहार के हाजीपुर में ईद के मौके पर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई है। असामाजिक तत्वों ने ईदगाह के गेट पर ‘जय श्री राम’ लिख दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसके बाद खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने फौरन मोर्चा संभाला और हालात को सामान्य करने की […]
वैशाली में 1243 एकड़ भूमि पर नया इंडस्ट्रियल पार्क बनेगा………
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा कर रहे हैं. सीएम नीतीश बिहार के अलग-अलग जिलों में प्रगति यात्रा के दौरान विकास कार्यों से जुड़ी घोषनाएं कर रहे हैं. वहीं अब सीएम की घोषणाओं का असर भी दिखने लगा है. तभी तो सीएम नीतीश कुमार के ऐलान के महज कुछ दिन बाद योजनाओं को पूरा […]








