ट्रेन में छात्र की मौत का वीडियो शेयर कर फंसे राहुल गांधी……………

‘इस वीडियो ने मुझे झकझोर दिया। ये उस भारत के लाचार युवा हैं- जिसकी सरकार अपने अरबपति दोस्तों पर लाखों करोड़ लुटा देती है, पर अपने ही छात्रों को एक सुरक्षित सफ़र तक नहीं दे सकती। चुनाव के वक़्त यही सरकार पूरी-पूरी ट्रेनों का इंतज़ाम कर लेती है। और परीक्षा देने जा रहे छात्रों के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 16 जून 2026, 06:18 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ट्रेन में छात्र की मौत का वीडियो शेयर कर फंसे राहुल गांधी……………
Photo: UB India News Archive

‘इस वीडियो ने मुझे झकझोर दिया। ये उस भारत के लाचार युवा हैं- जिसकी सरकार अपने अरबपति दोस्तों पर लाखों करोड़ लुटा देती है, पर अपने ही छात्रों को एक सुरक्षित सफ़र तक नहीं दे सकती। चुनाव के वक़्त यही सरकार पूरी-पूरी ट्रेनों का इंतज़ाम कर लेती है। और परीक्षा देने जा रहे छात्रों के हिस्से में आती है- भीड़, घुटन, और बेबसी। इससे बड़ा सबूत क्या होगा कि मोदी सरकार छात्रों की गूंज सुनना ही नहीं चाहती। पर मैं वादा करता हूं – हम यह आवाज़ उन बहरे कानों तक पहुंचाएंगे। हर छात्र को उसका हक़ मिलेगा, उसका न्याय मिलेगा।’ उपरोक्त बयान के अंदर दर्द छलका है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी का। उन्होंने ट्रेन के अंदर की स्थिति पर सवाल उठाते हुए एक्स पर एक वीडियो डाला है।

राहुल गांधी फंसे!

राहुल गांधी के वीडियो डालने के बाद पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर, बिहार के एक्स अकाउंट से प्रतिक्रिया आई है। रेलवे ने इस वीडियो को पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन का नहीं बताया है। रेलवे ने कहा है कि उक्त घटना पाटलिपुत्र स्टेशन की नहीं है। यह भी स्पष्टतया बताना है कि किसी भी व्यक्ति की मृत्यु से संबंधित कोई भी सूचना किसी भी स्रोत से नहीं है। कृपया ऐसे किसी भी अफवाह / भ्रम को न फैलाएं. वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की शारीरिक गतिविधियों एवं स्थिति के आधार पर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त व्यक्ति संभवतः किसी चिकित्सकीय समस्या अथवा थकानजनित अस्वस्थता से प्रभावित हुआ हो। राहुल गांधी को रेलवे ने चेताते हुए कहा है कि अफवाह न फैलाएं। न इस तर का वीडियो साफा करें।

नेटिजन्स की प्रतिक्रिया

उसके बाद नेटिजन्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। लोगों ने कहा है कि वीडियो तो जनरल बोली का है न। ट्रेन की भरी बोगी में एक युवक ने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया। इस सच को स्वीकार करना होगा। ये कितना भयावह है। लोगों ने राहुल गांधी के शेयर किए गए वीडियो को ज्यादा शेयर करते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। वहीं दूसरी ओर पूर्व मध्य रेलवे की सफाई को लोगों ने झटका देते हुए आलोचना की है। लोगों का कहना है कि आखिर ये घटना कहीं की हो, रेलवे की तो है। लोगों ने कहा हैकि शर्म तो रेल मंत्रालय को आती नहीं है। ये लोग शर्म को घोलकर पी गए हैं। घटना बिहार की नहीं लेकिन भारत के किसी इलाके की तो है

क्या हुआ था दो दिन पहले?

ध्यान रहे कि दो दिन पहले सरकारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए ट्रेनों की कथित कमी को लेकर शनिवार देर रात पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर करीब 200 लोगों ने पत्थरबाजी और तोड़फोड़ की थी। अधिकारियों ने बताया था कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया। अधिकारियों ने दावा किया था कि उम्मीदवारों के लिए पर्याप्त ट्रेन सेवाओं की व्यवस्था की गई थी और आरोप लगाया कि असामाजिक तत्व अशांति फैलाने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। यह घटना शनिवार रात करीब 11.45 बजे हुई जब बड़ी संख्या में छात्र अपने परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर जमा हुए थे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
85 साल की उम्र में जेल जाएगा बुजुर्ग…………..
अपराध

85 साल की उम्र में जेल जाएगा बुजुर्ग…………..

जिस उम्र में लोग राम भजन करते हैं, उसी उम्र में एक वृद्ध को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ रहा है। वैशाली से आई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में एक वृद्ध व्यक्ति न्यायालय परिसर से निकल रहा है, जिसका शरीर साथ नहीं दे रहा है, […]

UB India News2 जून
तेज प्रताप यादव को महनार में RJD समर्थकों ने खदेड़ा: काफिले पर पत्थरबाजी, ‘तेजस्वी जिंदाबाद’ के लगे नारे
वैशाली

तेज प्रताप यादव को महनार में RJD समर्थकों ने खदेड़ा: काफिले पर पत्थरबाजी, ‘तेजस्वी जिंदाबाद’ के लगे नारे

वैशाली: बिहार विधानसभा चुनाव में लालू परिवार और आरजेडी से अलग होकर पहली बार अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के लिए प्रचार कर रहे तेज प्रताप यादव को वैशाली के महनार विधानसभा क्षेत्र में तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा है। आरजेडी समर्थकों ने किया पथराव और नारेबाजी बुधवार शाम महनार विधानसभा क्षेत्र में, […]

UB India News27 नव॰
जनता ही सबसे बड़ी, पार्टी या परिवार नहीं’, तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव को दिया यह संदेश
वैशाली

जनता ही सबसे बड़ी, पार्टी या परिवार नहीं’, तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव को दिया यह संदेश

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा सीट से प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के नाम संदेश जारी किया है। उन्होंने अपने भाई को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया और स्पष्ट कह दिया है कि पार्टी या परिवार से बड़ी जनता होती है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि […]

UB India News3 नव॰
तेजस्वी-तेजप्रताप की सियासी अदावत में अब कोई कन्फ्यूजन नहीं… महुआ से आया लालू परिवार और राजद की राजनीतिक दिशा का मैसेज!
राजनीति

तेजस्वी-तेजप्रताप की सियासी अदावत में अब कोई कन्फ्यूजन नहीं… महुआ से आया लालू परिवार और राजद की राजनीतिक दिशा का मैसेज!

ihar Chunav Mahua Vidhansabha Seat : तेजस्वी यादव जब पहली बार अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी मुकेश रौशन के लिए महुआ विधानसभा सीट पर प्रचार के लिए उतरे तो यह केवल एक चुनावी सभा नहीं, बल्कि परिवार के भीतर खींचतान का सच सियासी जमीन पर उजागर कर गई. दरअसल, महुआ के चुनावी […]

UB India News3 नव॰
नीतीश कुमार करेंगे बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का उद्घाटन
अध्यात्म

नीतीश कुमार करेंगे बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का उद्घाटन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निर्माण पूरा हो गया है. आज मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार इसका उदघाटन करेंगे. लगभग 550 करोड़ की लागत से 72 एकड़ में भव्य रूप में इसका निर्माण किया गया है, जिसमें बुद्ध की अस्थि कलश को स्थापित किया जाएगा. […]

UB India News29 जुल॰
देश की सुरक्षा में कोई समझौता नहीं- नित्यानंद राय
वैशाली

देश की सुरक्षा में कोई समझौता नहीं- नित्यानंद राय

हाजीपुर के हरौली में मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद पर सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को अब चुन-चुन कर सजा मिलेगी और उनके आकाओं को ऐसी सजा दी जाएगी, जिसकी वे कल्पना भी नहीं कर सकते। कार्यक्रम के दौरान एक युवक […]

UB India News3 मई
हाजीपुर की लव जिहाद कहानी हिलाकर रख दे रही है ………………….
अपराध

हाजीपुर की लव जिहाद कहानी हिलाकर रख दे रही है ………………….

बिहार के हाजीपुर से लव जिहाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक पहले लड़कियों को प्यार के झांसे में फंसाता था फिर अपना गंदा खेल शुरू करता था. आरोपी युवक न सिर्फ लड़कियों के साथ संबंध बनाता था बल्कि उनके वीडियो को भी वायरल कर देता था. आरोपी युवक […]

UB India News19 अप्रैल
हाजीपुर में ईद के मौके पर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश…………..
वैशाली

हाजीपुर में ईद के मौके पर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश…………..

बिहार के हाजीपुर में ईद के मौके पर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की गई है। असामाजिक तत्वों ने ईदगाह के गेट पर ‘जय श्री राम’ लिख दिया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, जिसके बाद खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने फौरन मोर्चा संभाला और हालात को सामान्य करने की […]

UB India News31 मार्च
वैशाली में 1243 एकड़ भूमि पर नया इंडस्ट्रियल पार्क बनेगा………
वैशाली

वैशाली में 1243 एकड़ भूमि पर नया इंडस्ट्रियल पार्क बनेगा………

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा कर रहे हैं. सीएम नीतीश बिहार के अलग-अलग जिलों में प्रगति यात्रा के दौरान विकास कार्यों से जुड़ी घोषनाएं कर रहे हैं. वहीं अब सीएम की घोषणाओं का असर भी दिखने लगा है. तभी तो सीएम नीतीश कुमार के ऐलान के महज कुछ दिन बाद योजनाओं को पूरा […]

UB India News20 फ़र॰